Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर रणथंभौर से बढ़िया खबर बाघिन टी 127 दीखी नन्हे शावक के साथ वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सवाई माधोपुर रणथंभौर गेम सेंचुरी मैं बाघिन टी 127 नन्हे शावक के साथ दिखाई दी खबर को साझा करते हुए डीएफओ प्रथम मानस सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम काफी दिनों से t 127 पर नजर रखे हुए हैं बाघिन आज नन्हे शावक के साथ नज़र आई। वन विभाग द्वारा बाघिन पर पूरी नजर रखी जा रही है
राजेश कुमार गोयल
सवाई माधोपुर रणथंभौर से बढ़िया खबर बाघिन टी 127 दीखी नन्हे शावक के साथ वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सवाई माधोपुर रणथंभौर गेम सेंचुरी मैं बाघिन टी 127 नन्हे शावक के साथ दिखाई दी खबर को साझा करते हुए डीएफओ प्रथम मानस सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम काफी दिनों से t 127 पर नजर रखे हुए हैं बाघिन आज नन्हे शावक के साथ नज़र आई। वन विभाग द्वारा बाघिन पर पूरी नजर रखी जा रही है
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा में धूमधाम से निकली डिग्गी कल्याण जी की पैदल यात्रा चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में डिग्गी कल्याण जी की पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ चतुर्भुज मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिग्गी कल्याण जी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर पैदल आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनके लिए पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा में धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने डिग्गी कल्याण जी के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच यात्रा संपन्न हुई।1
- सवाई माधोपुर जिले में क्यों नहीं छोड़ा गया बनास नदी में पानी आखिर क्यों नहीं छोड़ा गया बनास नदी में पानी1
- Post by JANHIT AAWAJ NEWS1
- पुलिस का बड़ा एक्शन,9 भगोड़े और बदमाश गिरफ्तार, साइबर ठगी में प्रयुक्त बोलेरो जब्त, सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशों पर मानटाउन थाना पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित 7 अलग-अलग पुलिस टीमों ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 16 साल से नकबजनी के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी, आरोपी साइबर ठग के कब्जे से ठगी के रुपयों से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी और 2 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने अथक प्रयासों से कार्यवाही को अंजाम देने में बड़ी सफलता हासिल की है।1
- मकसूदनपुरा रोड ना डामर ना गिट्टी केवल 2-2 फिट गड्ढे: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मकसूदनपुरा रोड केवल फाइल एवं कागज मात्र में रह गया है धरातल पर ना कहीं रोड है ना कहीं डामर है ना ही कहीं गिट्टिया है बचा है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे जिसमें होकर आए दिन सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी अपने सैकड़ो वाहनों से निकलते हैं यह रोड मकसूदनपुरा,चौहान पूरा ,होते हुए निमोदा स्टेशन, नरौली डांग, सपोटरा केला देवी ,गुड़गांव, करौली, गंगापुर सिटी,से सीधा जोड़ता है जहां के हजारों लोग और सैकड़ो की संख्या में बहन हर रोज इसी रोड से निकलते हैं गुजरते हैं इसी रोड पर गुर्जर समाज का आराध्य देव भगवान देवनारायण का बहुचर्चित मंदिर है जिस पर आए दिन हजारों की संख्या में यात्री आते जाते रहते वहीं मकसूदनपुरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र देवनारायण आवासीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पशु स्वास्थ्य केंद्र एवं ऐबरा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं मौजूद है जिसके सैकड़ो कर्मचारी इसी रास्ते से आते जाते हैं सैकड़ो की संख्या में वाहन यहां होकर गुजरते हैं गुजरने वाले वाहन आए दिन खराब होते हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लोगों ने इस रोड को बनवाने की मांग कई बार राजनेताओं से जनप्रतिनिधियों से रखी लेकिन इस रोड का ना कोई समाधान हुआ ना ही निर्माण हुआ1
- बड़ी रेल के संघर्ष से वीरपुर तक का सफर, नरेंद्र सिंह तोमर के लिए भावुक पल2
- पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने मय जाप्ते के मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च। आर्दश आचार संहिता लागू किये जाने जे बाद पुलिस व्यवस्था की सुदृढ़, सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए सवाई माधोपुर से खबर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने मय जाप्ते के मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च। आर्दश आचार संहिता लागू किये जाने जे बाद पुलिस व्यवस्था की सुदृढ़, सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया सब्जी मंडी टोंक बस स्टैंड पर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ,सीईओ सिटी राजेंद्र मीना मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता व कोतवाली प्रभारी मदनलाल मीना QRT टीम ने भय मुक्त माहौल बनाने के दृष्टिकोण से बजरिया में पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं भी Sp जेष्ठा मैत्रेयी ने सुनी, वही समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन भी पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिया , मुख्य रूप से जहां निकाय चुनाव के मध्य नजर 19 अगस्त से जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई इसके पश्चात आदर्श आचार संहिता की पालना में व साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को लेकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से आज पैदल मार्च किया । इस दौरान कुछ व्यापारियों ने भी मुख्य बाजार में बे तरकीब पार्किंग किये गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को सही से लगाए जाने वाले वाहनों को हटाने के लिए पुलिस का साथ देने और ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जिस पर व्यापारियों द्वारा पुलिस का सहयोग देने की बात पर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । ताकि मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जा सके वही इस दौरान पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने व्यापारियों से भी अपने वाहनों को सुरक्षित व उचित स्थान पर पार्क करने के लिए समझाइस की । हैरत की बात तो यह है कि सवाई माधोपुर बजरिया में आसपास कहीं भी आम जनता व व्यापारियों के वाहनों के पार्किंग का उचित स्थान नहीं है ऐसे में आए दिन वाहनों के जमावड़े के चलते आम जनता को भी जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं ऐसे में जिला प्रशासन वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करें तो इस समस्या का समाधान किया जा सकता है अन्यथा वर्षों से लगातार चली आ रही मुख्य बाजार में जाम की समस्या लगातार यूं ही बरकरार रहेगी1
- 549 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा - जमीन अधिग्रहण के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 4200 जे के मजदूरों का 260 करोड़ से अधिक बकाया वेतन मय ब्याज भुगतान नहीं किया जा रहा मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इटावा, 20 अगस्त/ कोटा शहर में 30 साल पहले बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ से अधिक अटका हुआ है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर अपने परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल हैं मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से चल रहे धरने के दौरान व इन 30 सालों में फैक्ट्री प्लांट बन्द होने के बाद बेरोजगारी और भुखमरी से लड़ते हुए अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष करते हुए सैकड़ों मजदूरों की बकाया वेतन नहीं मिलने से सदमा पहुंचा और असमय मृत्यु हो गई जिससे मजदूरों के परिवार बिखर गए इन 30 सालों में राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आई लेकिन जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई मजदूर नेताओं द्वारा मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर कानूनी संघर्ष में वर्ष 2023 में जीत हासिल की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में फैसला लिया और राजस्थान सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन जो 260 करोड़ से अधिक बकाया है को मय ब्याज भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 2 साल तक सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर जे के मजदूरों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालना करवाने व मजदूरो का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 को अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। धरने के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तो पर 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया और लीड डीड रद्द करके अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट को बिना मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप दिया सरकार ने फैक्ट्री की हजारों करोड़ रुपयों की जमीन अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जिससे धरने पर बैठे जे के मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं बार बार सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तमाम मजदूरों का 30 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन भुगतान किया जाए साथ ही कोटा जिले के विकास हेतु बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिया जाए। कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरने को चलते हुए 549 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर नेताओं से भुगतान को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है उन्होंने कहा 549 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड हबीब खान कामरेड केदार जोशी गोपाल शर्मा हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेके रहेंगे। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान धरने का संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया।549 वे दिन धरने में कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड रामफूल जेठाराम भावरलाल गोपाल शर्मा कामरेड धन्नी बाई सजना गुजर कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा उर्मिला मंजू कश्यप संतोष बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मौजूद रहे।4
- श्योपुर में छात्राओं के आरोपों के बीच शिक्षक का दर्द, सीसीटीवी कैमरे की जांच,निष्पक्ष जांच और सबूत देखें...शिक्षक बोला जांच ही सहारा है.... दोषी हूं तो कठोर कार्रवाई की जाए और निर्दोष हूं तो फिर षडयंत्र रचने बालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.....पहला झूठ 5 साल से सहन कर रहे....जबकि शिक्षक को 3 साल हुआ हॉस्टल में....मामला गंभीर है1