विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना राम कुमार महतो, ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर विभूतिपुर, समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका गांव में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी अमरजीत राय ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा थाने को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनके चाचा अनिल राय सपरिवार दिल्ली में रहते हैं और उनका मकान बंद रहता है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने इस बंद घर को अपना निशाना बनाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 अक्टूबर की सुबह अमरजीत सोकर उठे और उन्होंने चाचा के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। जब वे अंदर गए तो पाया कि चारों कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और ट्रंक को पूरी तरह खंगाल डाला। चोरों ने बक्सों में रखे नए कपड़े, पीतल व कांसे (फूल) के बर्तन और अन्य कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि इस घर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी इसी मकान में चोरों ने धावा बोला था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों के इस गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना राम कुमार महतो, ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर विभूतिपुर, समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका गांव में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी अमरजीत राय ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा थाने को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनके चाचा अनिल राय सपरिवार दिल्ली में रहते हैं और उनका मकान बंद रहता है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने इस बंद घर को अपना निशाना बनाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 अक्टूबर की सुबह अमरजीत सोकर उठे और उन्होंने चाचा के घर का मुख्य
दरवाजा खुला देखा। जब वे अंदर गए तो पाया कि चारों कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और ट्रंक को पूरी तरह खंगाल डाला। चोरों ने बक्सों में रखे नए कपड़े, पीतल व कांसे (फूल) के बर्तन और अन्य कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि इस घर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी इसी मकान में चोरों ने धावा बोला था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों के इस गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
- विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना विभूतिपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये कीमती सामान, दूसरी बार हुई घटना राम कुमार महतो, ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर विभूतिपुर, समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका गांव में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी अमरजीत राय ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा थाने को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनके चाचा अनिल राय सपरिवार दिल्ली में रहते हैं और उनका मकान बंद रहता है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने इस बंद घर को अपना निशाना बनाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 अक्टूबर की सुबह अमरजीत सोकर उठे और उन्होंने चाचा के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। जब वे अंदर गए तो पाया कि चारों कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और ट्रंक को पूरी तरह खंगाल डाला। चोरों ने बक्सों में रखे नए कपड़े, पीतल व कांसे (फूल) के बर्तन और अन्य कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि इस घर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी इसी मकान में चोरों ने धावा बोला था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों के इस गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल ब्रेकिंग न्यूज़/विद्यापतिनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल नमस्कार! आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कांड संख्या 203/26 के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 203/26, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से संबंधित मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार उर्फ धीरज कुशवाहा, पिता रामलखन महतो तथा अविनाश कुमार उर्फ लालू, पिता महाराज महतो के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव के निवासी बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109(1), 303(2), 351(2), 352(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। विद्यापतिनगर से अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट। ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद! जय हिंद!1
- ग्वासा शेखपुरा के काली मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ग्वासा शेखपुरा के काली मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नाटक और मनोरंजन की परंपरा से रामकथा तक का सफर, ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक आयोजन को मिल रही नई पहचान। पंडारक (पटना)। पंडारक प्रखंड के ग्वासा शेखपुरा गांव स्थित शेखपुरा चौक के समीप सैकड़ों वर्ष पुराने काली मंदिर में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कभी इस मंदिर परिसर में नाटक और मनोरंजन कला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। समय के साथ बदलते परिवेश को देखते हुए ग्रामीणों ने नई सोच के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसी क्रम में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालक नॉलेज कुमार ने बताया कि रामकथा के आयोजन में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्हीं के सहयोग और सहभागिता से नौ दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। वहीं, पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने बताया कि दो-तीन वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा घटना घटित की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सकारात्मक सोच के साथ रामकथा आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात आठ से नौ बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाता है। अंतिम दिन प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा। कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने लिया भाग रामकथा के शुभारंभ पर आयोजित कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा ग्वासा शेखपुरा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंची। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने कलश कथा स्थल पर स्थापित किए। इसी परिसर में कथा वाचक द्वारा नौ दिनों तक रामकथा का वाचन किया जाएगा। ग्रामीणों के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है। न्यूज़ 30 बिहार1
- समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन* समस्तीपुर जिले के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। सिंघिया खुर्द में *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल* का भव्य शुभारंभ आज रविवार, 1 नवंबर 2026 को किया गया। एस के मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष *श्री एस के मंडल* एवं सचिव *श्रीमती मोनी रानी* ने फीता काटकर और फूलों की बारिश के बीच अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग, चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। *अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा —* > "हमारा उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही हमारी कोशिश है।" *सचिव मोनी रानी ने कहा —* > "हर मरीज को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ सलाह और आधुनिक इलाज मिले, यही हमारा लक्ष्य है।" *🩺 अस्पताल की मुख्य विशेषताएं:* - जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, यूरोलॉजी - MRI, CT Scan, X-Ray, Ultrasound, Pathology Lab - आधुनिक OT, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा - 24x7 एम्बुलेंस सेवा + बस सेवा अस्पताल खुलने से समस्तीपुर समेत पूरे मिथिला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।1
- *🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन* *🏥 BREAKING NEWS | समस्तीपुर को बड़ी सौगात* *एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन*1
- 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू1
- बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव परिणामों के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर बिहार की राजनीति में गरमा-गरमी तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष (राजद) ने कानूनी धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है। राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को दोनों नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा कार्यालय जाकर प्राथमिक सदस्यता की रसीदें लीं और खुद तस्वीरें साझा की थी। यह पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतंत्र का मजाक है। मेहता ने इन दोनों पार्षदों पर भारतीय संविधान के निम्नलिखित नियमों और धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law / दल-बदल विरोधी कानून) के *पैरा 2(2)* का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति किसी राजनीतिक दल के टिकट के बिना (अर्थात निर्दलीय/स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में) किसी सदन के लिए निर्वाचित होता है, तो वह चुनाव जीतने के बाद किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता। यदि वह किसी पार्टी की सदस्यता लेता है, तो उसकी सदन की सदस्यता स्वतः अयोग्य हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से जनादेश को प्रभावित कर रही है। अंत में विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए तथा दोनों जगहों पर पुनः चुनाव कराया जाना चाहिए।1
- एनटीपीसी की सिमर कंपनी में काम के दौरान हादसा, भारी सामान गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी परिसर में संचालित सिमर कंपनी में काम करने के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। भारी सामान उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान अचानक सामान गिरने से मजदूर हरिलाल महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कंपनी में कार्यरत उनके सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर हरिलाल महतो सिमर कंपनी में कार्यरत हैं। वे काम के सिलसिले में भारी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी सामान उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें गहरी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उनके सहयोगियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। घायल मजदूर के साथियों ने बताया कि हरिलाल महतो मूल रूप से मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में एनटीपीसी परिसर में काम कर रहे हैं। वहीं, इस घटना के संबंध में एनटीपीसी थाना प्रभारी दरोगा कुमार प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल, काम के दौरान हुए इस हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है। एनटीपीसी की सिमर कंपनी में काम के दौरान हादसा, भारी सामान गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी परिसर में संचालित सिमर कंपनी में काम करने के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। भारी सामान उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान अचानक सामान गिरने से मजदूर हरिलाल महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कंपनी में कार्यरत उनके सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर हरिलाल महतो सिमर कंपनी में कार्यरत हैं। वे काम के सिलसिले में भारी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी सामान उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें गहरी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उनके सहयोगियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। घायल मजदूर के साथियों ने बताया कि हरिलाल महतो मूल रूप से मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में एनटीपीसी परिसर में काम कर रहे हैं। वहीं, इस घटना के संबंध में एनटीपीसी थाना प्रभारी दरोगा कुमार प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल, काम के दौरान हुए इस हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है।1