साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था। बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी। घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे। मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था। बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी। घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे। मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
- नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए। भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।1
- राजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली चार गिरफ्तार, शादी समारोह में करते थे लूटपाट कानपुर देहात। राजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को हुई लूट की घटना के संबंध में की गई। सिकंदरा क्षेत्र अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि 1 मई 2026 की रात राजपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। लुटेरे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की रेकी करते थे। वे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटते थे। सर्विलांस टीम और राजपुर पुलिस को इनपुट मिला, जिसके बाद लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मंलवार रात लुटेरों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से औरैया जनपद के अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर घायल हुए हैं। इसके अलावा, अर्पित यादव पुत्र रविंद्र सिंह और देवश्राज पुत्र हीरामन, दोनों निवासी कौरू थाना मंगलपुर, को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ कानपुर नगर और औरैया जनपद में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के पास से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पूंछतांछ में और भी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं।4
- कानपुर देहात के मंगलपुर में ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने 30 गाँवों में अन्नदान मुहिम शुरू की है। इस पहल के तहत, गाँव वाले ही घर-घर जाकर अनाज इकट्ठा कर ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भूखा न सोए और कोई मजबूर परिवार अपनी तकलीफ में अकेला न पड़े।1
- सुल्तानपुर: असलहे से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली, युवक घायल सुल्तानपुर: असलहे से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली, युवक घायल दोस्त की लापरवाही पड़ी भारी, गोली लगने से अरमान घायल कुड़वार में हादसा: हथियार से खेलते समय चली गोली, एक घायल सुल्तानपुर पुलिस एक्शन में, आरोपी की गिरफ्तारी को 3 टीमें गठित1
- औरैया कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार। औरैया। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक व आरोपी के हाथ का कड़ा भी बरामद किया। 2 मई को शराब पार्टी के बाद लौटते समय कोठीशाला के पास बाइक फिसलने को लेकर हुआ था विवाद। गाली-गलौज के दौरान आरोपी मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर मारा हाथ, कड़े से लगी गंभीर चोट। चोट लगने के बाद युवक पिलर से टकराकर बेहोश हुआ, आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हो गए फरार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे कच्चे रास्ते से दोनों को दबोचा। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में धारा 103(1) BNS को तरमीम कर धारा 105 BNS में कार्रवाई जारी।1
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-* * *थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त व बालअपचारी को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 04.05.2026 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।2
- 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।1