राजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली चार गिरफ्तार, शादी समारोह में करते थे लूटपाट कानपुर देहात। राजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को हुई लूट की घटना के संबंध में की गई। सिकंदरा क्षेत्र अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि 1 मई 2026 की रात राजपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। लुटेरे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की रेकी करते थे। वे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटते थे। सर्विलांस टीम और राजपुर पुलिस को इनपुट मिला, जिसके बाद लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मंलवार रात लुटेरों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से औरैया जनपद के अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर घायल हुए हैं। इसके अलावा, अर्पित यादव पुत्र रविंद्र सिंह और देवश्राज पुत्र हीरामन, दोनों निवासी कौरू थाना मंगलपुर, को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ कानपुर नगर और औरैया जनपद में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के पास से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पूंछतांछ में और भी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं।
राजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली चार गिरफ्तार, शादी समारोह में करते थे लूटपाट कानपुर देहात। राजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को हुई लूट की घटना के संबंध में की गई। सिकंदरा क्षेत्र अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि 1 मई 2026 की रात
राजपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। लुटेरे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की रेकी करते थे। वे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटते थे। सर्विलांस टीम और राजपुर पुलिस को इनपुट मिला, जिसके बाद लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मंलवार रात लुटेरों ने पुलिस पर
गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से औरैया जनपद के अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर घायल हुए हैं। इसके अलावा, अर्पित यादव पुत्र रविंद्र सिंह और
देवश्राज पुत्र हीरामन, दोनों निवासी कौरू थाना मंगलपुर, को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ कानपुर नगर और औरैया जनपद में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के पास से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पूंछतांछ में और भी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं।
- साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था। बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी। घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे। मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।1
- आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची DJ विवाद ने बढ़ाई टेंशन, आज़मगढ़ पुलिस ने हालात किए काबू दो समुदायों के बीच कहासुनी से बढ़ा मामला, पुलिस ने शांत कराया माहौल आज़मगढ़ में DJ विवाद पर एक्शन मोड में पुलिस, मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी1
- चोरी कर जबरन ट्रैक्टर खींच ले जाने पर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत औरैया। जिला इटावा निवासी एक व्यक्ति वर्ष 2024 में एक आयशर ट्रैक्टर किस्तों पर औरैया एजेंसी से फाइनेंसर के माध्यम से खरीदा था। अंतिम दो किस्ते फाइनेंसर के द्वारा जमा नहीं की गई। इसके साथ ही 27 मार्च 2026 को अज्ञात साथ व्यक्ति चार पहिया गाड़ी से उसके गांव पहुंचे और ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस आशय की रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। फाइनेंस करने वालों को वह संपूर्ण धनराशि प्रदान कर चुका है। जनपद इटावा थाना वकेवर क्षेत्र के ग्राम मड़ैयन मल्लाहन अंदावा निवासी श्रीराम 70 वर्ष पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस अधीक्षक को विगत दिवस दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपने पुत्र अमित कुमार के नाम वर्ष 2024 में आयशर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 75 ए यू 6964 शिव शक्ति आयशर ट्रैक्टर एजेंसी दिबियापुर रोड औरैया जनपद औरैया व चोला फाइनेंस औरैया थाना व जिला औरैया फाइनेंस पर खरीदा था। 1 लाख 50 हजार रुपए एजेंसी मैनेजर योगेंद्र प्रताप सिंह को दिए थे। 5 लाख 48000 रुपए का फाइनेंस हुआ था। प्रार्थी के पुत्र ने फाइनेंसर मोहित दुबे व विकास दीक्षित को पांच किस्ते लगातार दी। प्रार्थी के पुत्र ने 50 हजार 700 रुपए की दो किस्ते जमा की। दो किस्तों का 1 लाख 01400 रुपए मोहित दुबे व विकास दीक्षित को एजेंसी औरैया में दिए। प्रार्थी के पुत्र ने मोहित दुबे व विकास दीक्षित के पास करीब 501400 जमा किए, किंतु मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने इन किस्तों की कोई रसीद नहीं थी, और ना कोई कागज दिया। मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने दोनों किस्ते एजेंसी में जमा नहीं की तथा फाइनेंशर मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने 27 मार्च 2026 को अज्ञात सात व्यक्ति घर मडैयन मल्लाहन अंदावा थाना वकेवर जनपद इटावा का ट्रैक्टर चुराकर औरैया ले गए। प्रार्थी व उसका पुत्र घर पर नहीं थे। गांव वालों ने बताया कि मोहित दुबे व विकास दीक्षित फाइनेंसर आयशर ट्रैक्टर ट्राली, खांचा का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।1
- *गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त व बालअपचारी को किया गया गिरफ्तार* *औरैया –* दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त मुकेश पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम अस्ता थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 04.05.2026 को वादी सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुकेश ने बताया कि दिनाँक 02.05.2026 को वह एक नाबालिग लडके और मित्र त्रिभुवन के साथ शराब पीने और घूमने गया था, जिसके अगले दिन वापस लौटते समय कोठीशाला के पास मोटरसाइकिल फिसलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान गाली-गलौज से आक्रोशित होकर मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर हाथ मारा, जिससे हाथ में पहने कड़े से त्रिभुवन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह पास के पिलर से टकराकर बेहोश हो गया। नाबालिग द्वारा भी मारपीट किए जाने और त्रिभुवन के होश में न आने पर, मुकेश और नाबालिग पकड़े जाने के डर से उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।3
- पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के तहत 70 लाख के मादक पदार्थ किये नष्ट पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के तहत 70 लाख के मादक पदार्थ किये नष्ट औरैया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन दहन" के तहत औरैया जनपद में बड़ी कार्रवाई की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 16 अभियोगों से जुड़े 64.483 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख 19 हजार 650 रुपये आंकी गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में अवैध गांजा, चरस, स्मैक और नशीला पाउडर शामिल रहे। ये सभी अभियोग जनपद औरैया के विभिन्न थानों से संबंधित थे, जिनमें थाना कोतवाली औरैया के 08, थाना अजीतमल का 01, कोतवाली बिधूना के 04 तथा थाना दिबियापुर के 03 अभियोग शामिल थे। मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए इन मादक पदार्थों को जनपद कानपुर देहात के कुम्भी स्थित अकबरपुर इन्सिनेटर के माध्यम से पूरी तरह नष्ट कराया गया। "ऑपरेशन दहन" के तहत यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और मजबूत करती है।1
- राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ कर बाद चार लुटेरों को किया गिरफ्तार दो को गोली लगी ।1
- डेरापुर में सड़क किनारे सो रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत परिजनों में मचा कोहराम डेरापुर में सड़क किनारे सो रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत परिजनों में मचा कोहराम डेरापुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सड़क किनारे पान मसाला की छोटी दुकान चलाने वाले 65 वर्षीय लज्जाराम पुत्र मन्नी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लज्जाराम सड़क किनारे लकड़ी की पेटी में पान मसाला की दुकान चलाते थे और रात में वहीं सो जाते थे। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जागे तो पड़ोसी रोहित पाल ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह मृत मिले। इसके बाद रोहित ने उनके पुत्र प्रेम कुमार को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी डेरापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता, कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार करीब 1 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित रसधान ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।1
- मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक लिव-इन में रह रहे युवक को लगी गोली, CCTV में अकेला दिखा—हत्या या आत्मघाती प्रयास? मथुरा शूटिंग केस: गर्लफ्रेंड को मैसेज के बाद मिला घायल युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी रात में मदद की गुहार, 3 किमी दूर कार में मिला युवक—फॉरेंसिक जांच में नहीं मिला संघर्ष का संकेत मथुरा में सनसनी: गोलीकांड में हत्या का केस दर्ज, लेकिन जांच में खुद को गोली मारने की आशंका1