कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे के रसधान ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी कार, 6 घायल—2 की हालत गंभीर ,जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम करीब 8बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वृन्दावन से कानपुर लौट रहे कार सवार—गोविन्द नगर व साकेत नगर, कानपुर निवासी दिव्यांशू वाजपेयी अन्नू दीक्षित,कंचन,अजीत,शिवानी व दीपक—रसधान ओवरब्रिज पर पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल हाइवे एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आनन्द गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दिव्यांशू वाजपेयी और अन्नू दीक्षित की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की
कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे के रसधान ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी कार, 6 घायल—2 की हालत गंभीर ,जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम करीब 8बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वृन्दावन से कानपुर लौट रहे कार सवार—गोविन्द नगर व साकेत नगर, कानपुर निवासी दिव्यांशू वाजपेयी अन्नू दीक्षित,कंचन,अजीत,शिवानी व दीपक—रसधान ओवरब्रिज पर पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल हाइवे एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आनन्द गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दिव्यांशू वाजपेयी और अन्नू दीक्षित की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम करीब 8बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वृन्दावन से कानपुर लौट रहे कार सवार—गोविन्द नगर व साकेत नगर, कानपुर निवासी दिव्यांशू वाजपेयी अन्नू दीक्षित,कंचन,अजीत,शिवानी व दीपक—रसधान ओवरब्रिज पर पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल हाइवे एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आनन्द गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दिव्यांशू वाजपेयी और अन्नू दीक्षित की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की1
- मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- भूख से जूझते परिवारों के बीच शिक्षक बने सहारा, 30 गाँवों में शुरू हुई मुहिम मंगलपुर कहीं माँ अपने बच्चों को आधा पेट खिलाकर खुद भूखी सो जाती है… और कहीं एक बेटी की शादी सिर्फ इसलिए टल जाती है, क्योंकि घर में अनाज तक नहीं है, ऐसे ही अनगिनत दर्द को महसूस करते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने आज भावसिंह पुरवा, बददापुरवा डिलवल, लौवा, नधौवाँ, कठरा सहित 30 गाँवों में अन्नदान मुहिम की शुरुआत की—एक ऐसी पहल, जो सिर्फ मदद नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने का प्रयास है। इस मुहिम का उद्देश्य है, हर गाँव से कुछ दाने इकट्ठा करके उन घरों तक पहुँचाना, जहाँ जरूरत शब्द नहीं, एक सच्चाई है। समिति के सदस्य अमित कटियार बताते हैं कि हर गाँव से 10-10 ऐसे लोगों को जोड़ा गया है, जो घर-घर जाकर अन्न इकट्ठा कर रहे हैं—ताकि कोई भूखा न सोए, कोई बेटी की शादी अधूरी न रह जाए, और कोई मजबूर परिवार अपनी तकलीफ में अकेला न पड़े। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि मदद का फैसला भी उसी गाँव के लोग करेंगे—कौन सच में जरूरतमंद है, किसे कितनी सहायता चाहिए—ताकि हर दाना सही हाथ तक पहुँचे और किसी की आँखों में उम्मीद बनकर चमके। आज जब इस मुहिम की शुरुआत हुई, तो कई आँखें नम थीं—कुछ उन लोगों की, जो मदद कर रहे थे… और कुछ उन लोगों की, जिन्हें पहली बार लगा कि वे अकेले नहीं हैं। लोग आगे आ रहे हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दे रहे हैं, और एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। “आपके घर का एक मुट्ठी अन्न, किसी के घर की रोटी बन सकता है… आइए, इस मुहिम से जुड़ें और किसी की जिंदगी में उम्मीद जगाएं। इस अवसर पर समिति संचालक महेन्द्र वर्मा, रामदुलारे पाल,आशीष राजपूत , जितेंद्र मिश्रा, आशीष कुमार, रामजीवन पोरवाल, अंकित यादव, प्रेम नारायण, शशिप्रकाश द्विवेदी, मधुकर कटियार, मनीष चौधरी, रविन्द्र राठौर, गौरव राजपूत, विवेक सिंह कटियार, मनोज श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस ने 72 घंटे में हत्या का किया खुलासा, पत्नी सहित हत्यारोपी गिरफ्तार औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा कर दिया। थाना अछल्दा और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन वांछित हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, रक्तरंजित टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। 5 मई 2026 को एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 275 पर एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रणवीर सिंह यादव निवासी मढ़ा प्रीतम के रूप में हुई। मृतक के बेटे सतेन्द्र उर्फ अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया।1
- मथुरा में छिनैती का खुलासा, भरतपुर रोड से आरोपी गिरफ्तार थाना हाईवे क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई, छिनैती करने वाले दबोचे भरतपुर रोड छिनैती केस सुलझा, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू मथुरा पुलिस की फुर्ती, छिनैती के आरोपी चढ़े हत्थे CO रिफाइनरी की बाइट: छिनैती कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी1
- शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।1
- राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1मई की रात को और इकदिल इटावा थाना क्षेत्र में 3मई की रात तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी गहनता से पुलिस जांच कर रही थी। तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने तथा पुलिस टीम पर अवैध असलहों से गोली चलाई गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के पैरों में गोली लगी। दो बदमाश अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव, देशराज पुत्र हीरामल निवासी कौरु ,थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों के पास से 315 बोर के तमंचे भारी मात्रा में कारतूस बिना नंबर प्लेट की कार 46हजार 800 रुपए कुछ आभूषण दो तमंचा और कारतूस, एक कटर मशीन, छेनी, साबर बरामद किए गए। चारों बदमाश शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ तमंचे के बल पर लूट करते थे। बदमाश अरुण के ऊपर 30 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। जिसमें गैंगस्टर शामिल है।शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है। सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मामले की जानकारी दी है।1