logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

1 hr ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
    1
    शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू
लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
    1
    gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
    user_Anand Pratap
    Anand Pratap
    Taxi Driver डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बाबू दशरथ सिंह इण्टर कॉलेज #औरंगाबाद और बगल में #प्राइमरी स्कूल औरंगाबाद हीरामंशा #कानपुरदेहातउत्तरप्रदेश है ये स्कूल औरंगाबाद के बीच में स्थित हैं । ये #विद्यालय करीब 50 से 60 साल पुराना #सरकारी #विद्यायल है। ये विधायक #झिंझक ब्लॉक में आता है । इन स्कूलों के #सामने बच्चों के खेलने के लिए #मैदान है स्कूल का जिसमें बच्चे #खेलते है । विद्यायल के बगल से औरंगाबाद हीरामंशा और औरंगाबाद झड़ा की #नालियों का #गंदापानी बहता है। जो स्कूल के पास बहता क्योंकि आगे जाने के लिए नाली नहीं है । और स्कूल सामने #गांव के लोग घर का #जानवरों का #गोबर और घर का #कूड़ाकचरा डालने आते है । पिछले करीब 15 महीनों से #खेलने के #मैदान में #गंदगी होने के कारण #बच्चों को ग्राउंड में खेलने के लिए जगह नहीं है । #स्कूल के सामने इतनी ज्यादा #कचड़ा और #गंदगी है कि बच्चों को स्कूल में जाने के लिए #दिक्कत हो रही है । बच्चे #फिसल का #गिर जाते है । बहुत बार #शिकायत भी की है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। #CMहेल्पलाइन में भी शिकायत की है पर कोई निवारण नहीं हुआ है । #CMYogiAdityanath #CMYogi #YogiAdityanath #up #UPCMYogiAdityanath #dmkanpurdehat #sdmkanpur #KanpurDehat #diptycm #diptycmup #keshavprasadmauryaji #PMOIndia #pmonarendramodi #pmodelhi #Auranagabadkanpurdehat #jhinjhak
    4
    बाबू दशरथ सिंह इण्टर कॉलेज #औरंगाबाद और बगल में #प्राइमरी स्कूल औरंगाबाद हीरामंशा #कानपुरदेहातउत्तरप्रदेश है ये स्कूल औरंगाबाद के बीच में स्थित हैं । 
ये #विद्यालय करीब 50 से 60 साल पुराना #सरकारी #विद्यायल है। ये विधायक #झिंझक ब्लॉक में आता है ।
इन स्कूलों के #सामने बच्चों के खेलने के लिए #मैदान है स्कूल का जिसमें बच्चे #खेलते है । 
विद्यायल के बगल से औरंगाबाद हीरामंशा और औरंगाबाद झड़ा की #नालियों का #गंदापानी बहता है।
जो स्कूल के पास बहता क्योंकि आगे जाने के लिए नाली नहीं है । 
और स्कूल सामने #गांव के लोग घर का #जानवरों का #गोबर और घर का #कूड़ाकचरा डालने आते है ।
पिछले करीब 15 महीनों से #खेलने के #मैदान में #गंदगी होने के कारण #बच्चों को ग्राउंड में खेलने के लिए जगह नहीं है ।
#स्कूल के सामने इतनी ज्यादा #कचड़ा और #गंदगी है कि बच्चों को स्कूल में जाने के लिए #दिक्कत हो रही है । बच्चे #फिसल का #गिर जाते है ।
बहुत बार #शिकायत भी की है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। #CMहेल्पलाइन में भी शिकायत की है पर कोई निवारण नहीं हुआ है ।
#CMYogiAdityanath #CMYogi #YogiAdityanath #up #UPCMYogiAdityanath #dmkanpurdehat #sdmkanpur #KanpurDehat #diptycm #diptycmup #keshavprasadmauryaji #PMOIndia #pmonarendramodi #pmodelhi 
#Auranagabadkanpurdehat #jhinjhak
    user_सत्यम सिंह भदौरिया
    सत्यम सिंह भदौरिया
    Insurance Agent डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1मई की रात को और इकदिल इटावा थाना क्षेत्र में 3मई की रात तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी गहनता से पुलिस जांच कर रही थी। तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने तथा पुलिस टीम पर अवैध असलहों से गोली चलाई गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के पैरों में गोली लगी। दो बदमाश अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव, देशराज पुत्र हीरामल निवासी कौरु ,थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों के पास से 315 बोर के तमंचे भारी मात्रा में कारतूस बिना नंबर प्लेट की कार 46हजार 800 रुपए कुछ आभूषण दो तमंचा और कारतूस, एक कटर मशीन, छेनी, साबर बरामद किए गए। चारों बदमाश शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ तमंचे के बल पर लूट करते थे। बदमाश अरुण के ऊपर 30 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। जिसमें गैंगस्टर शामिल है।शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है। सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मामले की जानकारी दी है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1मई की रात को और  इकदिल इटावा थाना क्षेत्र में 3मई की रात तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी गहनता से पुलिस जांच कर रही थी। तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने तथा पुलिस टीम पर अवैध असलहों से गोली चलाई गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के पैरों में गोली लगी। दो बदमाश अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव, देशराज पुत्र हीरामल निवासी कौरु ,थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों के पास से 315 बोर के तमंचे भारी मात्रा में कारतूस बिना नंबर प्लेट की कार 46हजार 800 रुपए कुछ आभूषण दो तमंचा और कारतूस, एक कटर मशीन, छेनी, साबर बरामद किए गए। चारों बदमाश शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ तमंचे के बल पर लूट करते थे। बदमाश अरुण के ऊपर 30 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। जिसमें गैंगस्टर शामिल है।शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है। सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मामले की जानकारी दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भूख से जूझते परिवारों के बीच शिक्षक बने सहारा, 30 गाँवों में शुरू हुई मुहिम मंगलपुर कहीं माँ अपने बच्चों को आधा पेट खिलाकर खुद भूखी सो जाती है… और कहीं एक बेटी की शादी सिर्फ इसलिए टल जाती है, क्योंकि घर में अनाज तक नहीं है, ऐसे ही अनगिनत दर्द को महसूस करते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने आज भावसिंह पुरवा, बददापुरवा डिलवल, लौवा, नधौवाँ, कठरा सहित 30 गाँवों में अन्नदान मुहिम की शुरुआत की—एक ऐसी पहल, जो सिर्फ मदद नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने का प्रयास है। इस मुहिम का उद्देश्य है, हर गाँव से कुछ दाने इकट्ठा करके उन घरों तक पहुँचाना, जहाँ जरूरत शब्द नहीं, एक सच्चाई है। समिति के सदस्य अमित कटियार बताते हैं कि हर गाँव से 10-10 ऐसे लोगों को जोड़ा गया है, जो घर-घर जाकर अन्न इकट्ठा कर रहे हैं—ताकि कोई भूखा न सोए, कोई बेटी की शादी अधूरी न रह जाए, और कोई मजबूर परिवार अपनी तकलीफ में अकेला न पड़े। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि मदद का फैसला भी उसी गाँव के लोग करेंगे—कौन सच में जरूरतमंद है, किसे कितनी सहायता चाहिए—ताकि हर दाना सही हाथ तक पहुँचे और किसी की आँखों में उम्मीद बनकर चमके। आज जब इस मुहिम की शुरुआत हुई, तो कई आँखें नम थीं—कुछ उन लोगों की, जो मदद कर रहे थे… और कुछ उन लोगों की, जिन्हें पहली बार लगा कि वे अकेले नहीं हैं। लोग आगे आ रहे हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दे रहे हैं, और एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। “आपके घर का एक मुट्ठी अन्न, किसी के घर की रोटी बन सकता है… आइए, इस मुहिम से जुड़ें और किसी की जिंदगी में उम्मीद जगाएं। इस अवसर पर समिति संचालक महेन्द्र वर्मा, रामदुलारे पाल,आशीष राजपूत , जितेंद्र मिश्रा, आशीष कुमार, रामजीवन पोरवाल, अंकित यादव, प्रेम नारायण, शशिप्रकाश द्विवेदी, मधुकर कटियार, मनीष चौधरी, रविन्द्र राठौर, गौरव राजपूत, विवेक सिंह कटियार, मनोज श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
    1
    भूख से जूझते परिवारों के बीच शिक्षक बने सहारा, 30 गाँवों में शुरू हुई मुहिम
मंगलपुर
कहीं माँ अपने बच्चों को आधा पेट खिलाकर खुद भूखी सो जाती है…
और कहीं एक बेटी की शादी सिर्फ इसलिए टल जाती है, क्योंकि घर में अनाज तक नहीं है,
ऐसे ही अनगिनत दर्द को महसूस करते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने आज भावसिंह पुरवा, बददापुरवा डिलवल, लौवा, नधौवाँ, कठरा सहित 30 गाँवों में अन्नदान मुहिम की शुरुआत की—एक ऐसी पहल, जो सिर्फ मदद नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने का प्रयास है।
इस मुहिम का उद्देश्य  है, हर गाँव से कुछ दाने इकट्ठा करके उन घरों तक पहुँचाना, जहाँ जरूरत शब्द नहीं, एक सच्चाई है।
समिति के सदस्य अमित कटियार  बताते हैं कि हर गाँव से 10-10 ऐसे लोगों को जोड़ा गया है, जो  घर-घर जाकर अन्न इकट्ठा कर रहे हैं—ताकि कोई भूखा न सोए, कोई बेटी की शादी अधूरी न रह जाए, और कोई मजबूर परिवार अपनी तकलीफ में अकेला न पड़े।
इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि मदद का फैसला भी उसी गाँव के लोग करेंगे—कौन सच में जरूरतमंद है, किसे कितनी सहायता चाहिए—ताकि हर दाना सही हाथ तक पहुँचे और किसी की आँखों में उम्मीद बनकर चमके।
आज जब इस मुहिम की शुरुआत हुई, तो कई आँखें नम थीं—कुछ उन लोगों की, जो मदद कर रहे थे… और कुछ उन लोगों की, जिन्हें पहली बार लगा कि वे अकेले नहीं हैं।
लोग आगे आ रहे हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दे रहे हैं, और एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं।
“आपके घर का एक मुट्ठी अन्न, किसी के घर की रोटी बन सकता है…
आइए, इस मुहिम से जुड़ें और किसी की जिंदगी में उम्मीद जगाएं। 
इस अवसर पर समिति संचालक महेन्द्र वर्मा, रामदुलारे पाल,आशीष राजपूत , जितेंद्र मिश्रा, आशीष कुमार, रामजीवन पोरवाल, अंकित यादव, प्रेम नारायण,  शशिप्रकाश द्विवेदी, मधुकर कटियार, मनीष चौधरी, रविन्द्र राठौर, गौरव राजपूत, विवेक सिंह कटियार, मनोज श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा* अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे। सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।
    2
    पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा*
अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे।
सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर  भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.