Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
Anand Pratap
gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बंगाल में भाजपा की जीत पर डेरापुर में जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। कस्बे स्थित कुसमा वाटिका में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद ब्लॉक परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही लोगों की निगाहें लगातार रुझानों पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते गए, समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक डेरापुर के अध्यक्ष महेश भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उमेश बाबू कुशवाहा, प्रधान संग्राम सिंह परोँख, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, महामंत्री विनीत त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजली के स्मार्ट मीटर हटवाने व अन्य बिजली की समस्याओं की मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन, कानपुर देहात। रसूलाबाद नगर, पूरे प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार व विधुत विभाग के खिलाफ महा संग्राम छिड़ा है जनता सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करती नज़र आ रही, बिजली बिल की दरों व स्मार्ट मीटर की खामियों से आजिज़ आकर व्यापक पैमाने पर जन आक्रोश बढ़ता जा रहा, जनता अपनी मांगों को लेकर एक आंदोलन की ओर बढ़ती जा रही है,जो जन हित के लिए एक बड़ी चिंता की बात है, आज रसूलाबाद नगर के तिराहे पर बिजली के स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोषित जनता ने एकत्र होकर रैली निकालकर प्रदेश सरकार व विधुत विभाग तथा ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमके नारेबाज़ी की है कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं, लूट का मीटर है। जो जनता के साथ खेला हो रहा है जनता ने कहा है कि भाजपा सरकार को 2027 के चुनाव में यह जनता आईना दिखाएगी, विधुत विभाग स्मार्ट मीटर के ज़रिए जनता से लूट मचाये है, जनता ने अपनी मांगों को लेकर रसूलाबाद उपजिलाधिकारी शिखा संखवार को ज्ञापन सौपा, जनता ने जल्द निस्तारण की मांग की कहा है कि निस्तारण जल्द नही हुआ तो जनता सड़कों पर उतरेंगी इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, ज्ञापन में जनता ने कहा है कि रसूलाबाद क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता को अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर आने के बाद बिजली बिल अत्यधिक बढ़कर आ रहा है। मीटर की रीडिंग में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे उपभोक्ता स्वयं सत्यापन नहीं कर पा रहे हैं। प्रीपेड प्रणाली के कारण बार-बार बिजली कट रही है। बिना उपभोक्ता की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। शिकायतों पर कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही है। तकनीकी खराबी के कारण अधिक यूनिट दिखाकर उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जनता की प्रमुख मांगें स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक पुराने मीटर से ही बिलिंग लागू की जाए। बढे हुए बिजली बिलों में सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। रसूलाबाद क्षेत्र में हेल्पडेस्क/ विशेष शिविर लगाए जाएं। मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता की सहमति सुनिश्चित की जाए। गरीब एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को विशेष राहत/सब्सिडी प्रदान की जाए। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर जनता को आस्वासन दिया है ज्ञापन उच्चधिकारियों को भेजकर जल्द आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा,2
- थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया।1
- भाजपा की जीत पर अतिशबाजी चला लगाए योगी मोदी जिन्दवाद के नारे । पश्चिम बंगाल, असम और पांडुच्चेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद झींझक क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर पालिका अध्यक्ष झींझक अमित तिवारी ने नगर क्षेत्र में मिठाई वितरित कर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई है।कार्यक्रम के विहिप की मात्र शक्ति संयोजका लता तिवारी , हरीशंकर तिवारी, रामू शुक्ला,सौरभ त्रिपाठी किशन, दिलीप, रामजी दुबे,संजय शर्मा जीय चक्रबर्ती ,पुष्पेंद्र राजपूत ,कुलवंत ,विकास प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय बना रहा।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अछल्दा थाना पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे में किया खुलासा,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने मृतक रनवीर सिंह यादव हत्याकांड में उसकी पत्नी विनीता, बेटे हर्ष उर्फ हर्षित और रिश्तेदार गुरजीत को दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी टी-शर्ट और बाइक की बरामद। पुलिस के मुताबिक शराब के लिए संपत्ति बेचने को लेकर घर में हुआ था विवाद, जिसके बाद पत्नी व बेटे ने मिलकर रची हत्या की साजिश। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों ने रनवीर की कुल्हाड़ी और सब्बल से हत्या कर शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। आरोपियों ने शव को सड़क पर डालकर हादसे का रूप देने की कोशिश की, ताकि वाहन शव के ऊपर से गुजर जाएं और मामला एक्सीडेंट लगे। अछल्दा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर अंडरपास से तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की।1
- *थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*1