खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के
पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से
घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के
बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- गहोबा में नायब तहसीलदार ने फार्मर रजिस्ट्री का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलौली के मजरा गहोबा में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्रशासनिक गतिविधियों के तहत नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की प्रगति, अभिलेखों के रखरखाव तथा किसानों की उपस्थिति की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों का पंजीकरण समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कर्मचारियों को दस्तावेजों की जांच सावधानीपूर्वक करने और अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान लेखपाल सुनील कटियार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। निरीक्षण में व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं, वहीं अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ पर झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा से झींझक की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर लटक गया। हादसे में ऑटो में सवार मंगलपुर निवासी आभा चौबे और भंदेमऊ निवासी रामनाथ घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर रामनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि आभा चौबे का इलाज सीएचसी में जारी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।1
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।1
- मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारीबारी हत्याकांड का खुलासा गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस किया बरामद SP ऑपरेशन की सख्ती, हत्या कांड का हुआ खुलासा नारीबारी में सनसनीखेज हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में मिर्जापुर देहात क्षेत्र में हत्या से मचा था हड़कंप, अब आरोपी पकड़ा गया पुलिस की तत्परता से हत्या का आरोपी चढ़ा हत्थे निशानदेही पर बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल हथियार मिर्जापुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्याकांड SP ऑपरेशन ने दी बड़ी जानकारी, आरोपी से पूछताछ जारी1
- *साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) व 1100 रुपये नकद बरामद करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*1
- *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1