तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल एक की हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल एक की हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भीषण जाम से जूझता झींझक, लोगों की बढ़ी परेशानी कस्बा झींझक में सोमवार शाम करीब 4 बजे भीषण जाम की समस्या से लोग परेशान नजर आए। बाजार और मुख्य मार्गों पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण लंबी कतारें लग गईं और पूरा यातायात रेंगने लगा। जाम में फंसे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग गया। गर्मी और धूल के बीच पैदल चलने वाले, बाइक सवार और चारपहिया वाहन चालक सभी परेशान दिखे। कई लोगों को जरूरी कामों के लिए देर हो गई, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में बढ़ती वाहनों की संख्या, संकरी सड़कें और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीक टाइम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और ठोस कदम उठाकर जाम की समस्या से स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि कस्बावासियों को राहत मिल सके।1
- पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा* अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे। सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे पर स्थित शताब्दी होटल के समीप हुई जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में करीब 15 फीट उछला और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कौशल दुबे के रूप में हुई है जो लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित नहरिया सिंगार नगर के निवासी थे। कौशल दुबे पेशे से एक शिक्षक थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ तिलक नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे।1
- gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/20261
- *Exclusive || *इटावा: लापता युवक का शव कुएं से बरामद, गांव के पास खेत के कुएं में मिला शव, 28 अप्रैल से घर से लापता था युवक* *पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, थाना बसरेहर क्षेत्र में युवक की लाश मिली…!!*1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- *बारात से चौबीस घंटे पहले सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, शादी की रस्मो में शामिल होकर जसवंतनगर स्थित अपने घर जा रहा था मृतक, शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, पत्नी तथा इकलौते बेटे का रो रो कर बुरा हाल, भरथना थाना क्षेत्र के इटावा कन्नौज हाइवे स्थित सीहपुर गांव के समीप की है पूरी घटना...*1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेमफोर्ड विद्यालय के सामने मंगलवार को सुबह पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे लेक्चरार चपेट में आकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के ससुराली जन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में महिलाओं का करुण-क्रंदन गूंज रहा था।1