logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा* अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे। सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।

3 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
b6c6cd6b-daab-492d-9caf-d69954af164f

पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा* अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे। सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा* अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे। सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।
    2
    पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालु उमड़े, भोग प्रसाद बांटा*
अयोध्या, ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों ने निरन्तर पाठ किया तथा भोग का लड्डू प्रसाद सबको बांटा गया। सुहावने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द उठाया, विशाल और मनोहारी मंदिर परिसर में दर्शनार्थी इधर उधर बैठकर थकान मिटाने के बहाने मंदिर की भव्यता निहारते रहे।
सभी मंदिरों/मंडपों का दर्शन प्रारम्भ होने के बाद विस्तृत परिसर में आज सुहाने मौसम का श्रद्धालुओं ने भरपुर आनन्द उठाया। धूप न‌ होने के कारण लोगों को कहीं भी बैठकर  भव्यता निहारने का अवसर मिला हुआ था। यहां हनुमान मंदिर में पहली बार बड़ा मंगल मनाया गया।भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी के भोग का लड्डू बांटा गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
    1
    gram.ganesh ganj aurangabad hiramansha kanpur dehat Uttar Pradesh ki ghatna jabar singh ke sath hui ladai dinak....04/05/2026
    user_Anand Pratap
    Anand Pratap
    Taxi Driver डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबू दशरथ सिंह इण्टर कॉलेज #औरंगाबाद और बगल में #प्राइमरी स्कूल औरंगाबाद हीरामंशा #कानपुरदेहातउत्तरप्रदेश है ये स्कूल औरंगाबाद के बीच में स्थित हैं । ये #विद्यालय करीब 50 से 60 साल पुराना #सरकारी #विद्यायल है। ये विधायक #झिंझक ब्लॉक में आता है । इन स्कूलों के #सामने बच्चों के खेलने के लिए #मैदान है स्कूल का जिसमें बच्चे #खेलते है । विद्यायल के बगल से औरंगाबाद हीरामंशा और औरंगाबाद झड़ा की #नालियों का #गंदापानी बहता है। जो स्कूल के पास बहता क्योंकि आगे जाने के लिए नाली नहीं है । और स्कूल सामने #गांव के लोग घर का #जानवरों का #गोबर और घर का #कूड़ाकचरा डालने आते है । पिछले करीब 15 महीनों से #खेलने के #मैदान में #गंदगी होने के कारण #बच्चों को ग्राउंड में खेलने के लिए जगह नहीं है । #स्कूल के सामने इतनी ज्यादा #कचड़ा और #गंदगी है कि बच्चों को स्कूल में जाने के लिए #दिक्कत हो रही है । बच्चे #फिसल का #गिर जाते है । बहुत बार #शिकायत भी की है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। #CMहेल्पलाइन में भी शिकायत की है पर कोई निवारण नहीं हुआ है । #CMYogiAdityanath #CMYogi #YogiAdityanath #up #UPCMYogiAdityanath #dmkanpurdehat #sdmkanpur #KanpurDehat #diptycm #diptycmup #keshavprasadmauryaji #PMOIndia #pmonarendramodi #pmodelhi #Auranagabadkanpurdehat #jhinjhak
    4
    बाबू दशरथ सिंह इण्टर कॉलेज #औरंगाबाद और बगल में #प्राइमरी स्कूल औरंगाबाद हीरामंशा #कानपुरदेहातउत्तरप्रदेश है ये स्कूल औरंगाबाद के बीच में स्थित हैं । 
ये #विद्यालय करीब 50 से 60 साल पुराना #सरकारी #विद्यायल है। ये विधायक #झिंझक ब्लॉक में आता है ।
इन स्कूलों के #सामने बच्चों के खेलने के लिए #मैदान है स्कूल का जिसमें बच्चे #खेलते है । 
विद्यायल के बगल से औरंगाबाद हीरामंशा और औरंगाबाद झड़ा की #नालियों का #गंदापानी बहता है।
जो स्कूल के पास बहता क्योंकि आगे जाने के लिए नाली नहीं है । 
और स्कूल सामने #गांव के लोग घर का #जानवरों का #गोबर और घर का #कूड़ाकचरा डालने आते है ।
पिछले करीब 15 महीनों से #खेलने के #मैदान में #गंदगी होने के कारण #बच्चों को ग्राउंड में खेलने के लिए जगह नहीं है ।
#स्कूल के सामने इतनी ज्यादा #कचड़ा और #गंदगी है कि बच्चों को स्कूल में जाने के लिए #दिक्कत हो रही है । बच्चे #फिसल का #गिर जाते है ।
बहुत बार #शिकायत भी की है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। #CMहेल्पलाइन में भी शिकायत की है पर कोई निवारण नहीं हुआ है ।
#CMYogiAdityanath #CMYogi #YogiAdityanath #up #UPCMYogiAdityanath #dmkanpurdehat #sdmkanpur #KanpurDehat #diptycm #diptycmup #keshavprasadmauryaji #PMOIndia #pmonarendramodi #pmodelhi 
#Auranagabadkanpurdehat #jhinjhak
    user_सत्यम सिंह भदौरिया
    सत्यम सिंह भदौरिया
    Insurance Agent डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डेरापुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, कम भूसा मिलने पर जताई नाराजगी डेरापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विकास खंड अधिकारी संजू सिंह और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने हरामऊ और इंद्रुख स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और पशुओं के लिए उपलब्ध चारे का जायजा लिया गया। हरामऊ गौशाला में कुल 102 पशु पाए गए। यहां लगभग 9 कुंतल भूसा और 6 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर सोनू अवस्थी, रामबाबू और महेंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भूसा अपेक्षाकृत कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। वहीं इंद्रुख गौशाला में 95 पशु पाए गए। यहां लगभग 50 कुंतल भूसा और 11 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर शिवकांत, छोटेलाल, सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महेश चंद्र कठेरिया उपस्थित रहे। यहां भी साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दोनों गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    डेरापुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, कम भूसा मिलने पर जताई नाराजगी
डेरापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विकास खंड अधिकारी संजू सिंह और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने हरामऊ और इंद्रुख स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और पशुओं के लिए उपलब्ध चारे का जायजा लिया गया।
हरामऊ गौशाला में कुल 102 पशु पाए गए। यहां लगभग 9 कुंतल भूसा और 6 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर सोनू अवस्थी, रामबाबू और महेंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भूसा अपेक्षाकृत कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
वहीं इंद्रुख गौशाला में 95 पशु पाए गए। यहां लगभग 50 कुंतल भूसा और 11 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर शिवकांत, छोटेलाल, सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महेश चंद्र कठेरिया उपस्थित रहे। यहां भी साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दोनों गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के सरैनी गांव निवासी देवेंद्र और इंद्रपाल सरदारपुर स्थित फूलमती गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि इंद्रपाल का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के सरैनी गांव निवासी देवेंद्र और इंद्रपाल सरदारपुर स्थित फूलमती गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि इंद्रपाल का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद सिकंदरा में किसान यूनियन का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर के विरोध में पावर हाउस पर धरना कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही किसानों ने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
सिकंदरा में किसान यूनियन का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर के विरोध में पावर हाउस पर धरना
कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस दौरान किसानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल रही है।
किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
साथ ही किसानों ने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और आवागमन में हल्की दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है।
    1
    भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और आवागमन में हल्की दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.