Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और आवागमन में हल्की दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है।
कुमार पंकज
भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और आवागमन में हल्की दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गहोबा में नायब तहसीलदार ने फार्मर रजिस्ट्री का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलौली के मजरा गहोबा में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्रशासनिक गतिविधियों के तहत नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की प्रगति, अभिलेखों के रखरखाव तथा किसानों की उपस्थिति की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों का पंजीकरण समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कर्मचारियों को दस्तावेजों की जांच सावधानीपूर्वक करने और अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान लेखपाल सुनील कटियार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। निरीक्षण में व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं, वहीं अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर1
- कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी। मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- औरैया में झारखंड का साइबर ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी का खुलासा औरैया साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले के कमल कुमार को अमरदीप ढाबे के समीप से दबोचा गया। पीड़ित कासिम बेग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक किया और क्रेडिट कार्ड से 46 हजार 997 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन, जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है, तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।1
- भाजपा की जीत पर वितरित की मिठाई पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्लाक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी मीनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पार्टी की नीतियों व नेतृत्व की सराहना की।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1