logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में झारखंड का साइबर ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी का खुलासा औरैया में झारखंड का साइबर ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी का खुलासा औरैया साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले के कमल कुमार को अमरदीप ढाबे के समीप से दबोचा गया। पीड़ित कासिम बेग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक किया और क्रेडिट कार्ड से 46 हजार 997 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन, जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है, तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

1 hr ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

औरैया में झारखंड का साइबर ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी का खुलासा औरैया में झारखंड का साइबर ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी का खुलासा औरैया साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले के कमल कुमार को अमरदीप ढाबे के समीप से दबोचा गया। पीड़ित कासिम बेग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक किया और क्रेडिट कार्ड से 46 हजार 997 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन, जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है, तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारीबारी हत्याकांड का खुलासा गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस किया बरामद SP ऑपरेशन की सख्ती, हत्या कांड का हुआ खुलासा नारीबारी में सनसनीखेज हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में मिर्जापुर देहात क्षेत्र में हत्या से मचा था हड़कंप, अब आरोपी पकड़ा गया पुलिस की तत्परता से हत्या का आरोपी चढ़ा हत्थे निशानदेही पर बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल हथियार मिर्जापुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्याकांड SP ऑपरेशन ने दी बड़ी जानकारी, आरोपी से पूछताछ जारी
    1
    मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारीबारी हत्याकांड का खुलासा
गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस किया बरामद
SP ऑपरेशन की सख्ती, हत्या कांड का हुआ खुलासा
नारीबारी में सनसनीखेज हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
मिर्जापुर देहात क्षेत्र में हत्या से मचा था हड़कंप, अब आरोपी पकड़ा गया
पुलिस की तत्परता से हत्या का आरोपी चढ़ा हत्थे
निशानदेही पर बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल हथियार
मिर्जापुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्याकांड
SP ऑपरेशन ने दी बड़ी जानकारी, आरोपी से पूछताछ जारी
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻
    1
    *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आलोक सिंह IPS की पदोन्नति होनें पर मीडिया अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रसाद चढ़ाकर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी औरैया में नवआँगनतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार को भगवान राम दरवार भेंट कर स्वागत किया औरैया, आलोक सिंह जी IPS जो अभी तक ए.डी.जी. कानपुर जोन पद पर रहते जिन्हें 01 मई 2026 को ए.डी.जी. कानपुर जोन से पुलिस महानिदेशक (DG) उ.प्र. पद पर पदोन्नति की मुहर लगा दी गई है, श्री आलोक सिंह जी पदोन्नति होनें पर सतेन्द्र सेंगर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत नें खुशी जताते हुये उनके उत्तम स्वास्थ व उज्जवल भविष्य के लिये देवकली मन्दिर में भोलेनाथ एवं माँ मंगला काली प्रसाद चढ़ाया इसके बाद ककोर मुख्यालय पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों का मुँह मीठा करा श्री आलोक सिंह जी को शुभकामनायें संदेश दिया है, इसी दौरान नव आँगनतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार जी को भगवान राम दरवार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान सतेन्द्र सेंगर सहित एस.के. यादव सम्पादक न्यूज 24 फस्ट एक्सप्रेस, महेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ इटावा एक्सप्रेस, महेश चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा, राम लखन पोरवाल जिलाउपाध्यक्ष व्यपार मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन भानु, अंशुल गुप्ता उर्फ गोपाल जी गुप्ता जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सेना
    2
    आलोक सिंह IPS की पदोन्नति होनें पर मीडिया अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रसाद चढ़ाकर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी 
औरैया में नवआँगनतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार को भगवान राम दरवार भेंट कर स्वागत किया 
औरैया, आलोक सिंह जी IPS जो अभी तक ए.डी.जी. कानपुर जोन पद पर रहते जिन्हें 01 मई 2026 को ए.डी.जी. कानपुर जोन से पुलिस महानिदेशक (DG) उ.प्र. पद पर  पदोन्नति की मुहर लगा दी गई है, श्री आलोक सिंह जी पदोन्नति होनें पर सतेन्द्र सेंगर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत नें खुशी जताते हुये उनके उत्तम स्वास्थ व उज्जवल भविष्य के लिये देवकली मन्दिर में भोलेनाथ एवं माँ मंगला काली प्रसाद चढ़ाया इसके बाद ककोर मुख्यालय पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों का मुँह मीठा करा श्री आलोक सिंह जी को शुभकामनायें संदेश दिया है, इसी दौरान नव आँगनतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार जी को भगवान राम दरवार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान सतेन्द्र सेंगर सहित एस.के. यादव सम्पादक न्यूज 24 फस्ट एक्सप्रेस, महेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ इटावा एक्सप्रेस, महेश चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा, राम लखन पोरवाल जिलाउपाध्यक्ष व्यपार मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन भानु, अंशुल गुप्ता उर्फ गोपाल जी गुप्ता जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सेना
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरण- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष । पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है । *अनावरित अभियोग-* मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया । विवरण बरामदगी- 1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन) 2. 1100 रूपये नकद । *आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- 1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम
    3
    पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण-  वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष ।
पूछताछ का विवरण-  पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले  OTP प्राप्त करके  ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है ।
*अनावरित अभियोग-*
मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया ।
विवरण बरामदगी-
1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन)
2. 1100 रूपये नकद ।
*आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 
2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया: नारायणपुर क्षेत्र में सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर वेगनआर कार को निशाना बनाया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
    1
    औरैया: नारायणपुर क्षेत्र में सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर वेगनआर कार को निशाना बनाया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by umar quraishi
    1
    Post by umar          quraishi
    user_    umar          quraishi
    umar quraishi
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बंगाल विजय पर औरैया में भाजपा का जश्न: ढोल-नगाड़ों के बीच मनाई खुशियां औरैया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद औरैया जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसमर्थन और मातृशक्ति का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। जश्न के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, प्रदेश मंत्री उद्योग व्यापार संगठन अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, यशवीर सिकरवार, अमरचंद राठौर, सौरव राजपूत, अनुराग दीक्षित, आलोक दिवाकर, लालू भदौरिया, मधुर अग्निहोत्री, आशीष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और यह नए युग की शुरुआत है। आइये सुनते है भाजपा नेता पार्टी की जीत पर क्या कुछ हक रहे है।
    1
    बंगाल विजय पर औरैया में भाजपा का जश्न: ढोल-नगाड़ों के बीच मनाई खुशियां
औरैया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद औरैया जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया।
भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसमर्थन और मातृशक्ति का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
जश्न के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, प्रदेश मंत्री उद्योग व्यापार संगठन अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, यशवीर सिकरवार, अमरचंद राठौर, सौरव राजपूत, अनुराग दीक्षित, आलोक दिवाकर, लालू भदौरिया, मधुर अग्निहोत्री, आशीष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और यह नए युग की शुरुआत है।
आइये सुनते है भाजपा नेता पार्टी की जीत पर क्या कुछ हक रहे है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर भारत संविधान न्यूज़ का बड़ा पॉडकास्ट, 2027 यूपी चुनाव पर छिड़ी तीखी बहस भारत संविधान न्यूज़ 24x7 के द्वारा आज एक विशेष राजनीतिक पॉडकास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर गहन चर्चा की गई। इस खास कार्यक्रम में टीवी से भारत न्यूज़ के संपादक भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव और विश्लेषण के आधार पर कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। पॉडकास्ट के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि क्या पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरी तरह निष्पक्ष और जनसमर्थन पर आधारित है या फिर इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या घोटाले की संभावना भी है। इस मुद्दे पर संपादक ने संतुलित दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन पारदर्शिता और निष्पक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। चर्चा का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश का आगामी 2027 विधानसभा चुनाव भी रहा। इस पर सवाल किया गया कि क्या 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी? इस पर संपादक ने कहा कि यह पूरी तरह से जनता के मूड, सरकार के कार्यों और विपक्ष की रणनीति पर निर्भर करेगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी को लेकर भी तीखे सवाल पूछे गए। विपक्ष की भूमिका, उसकी रणनीति और जनता के बीच उसकी पकड़ को लेकर संपादक ने कहा कि यदि विपक्ष मजबूत रणनीति और जनहित के मुद्दों के साथ सामने आता है, तो चुनावी मुकाबला रोचक हो सकता है। इस पॉडकास्ट ने न केवल पश्चिम बंगाल की राजनीति पर नई बहस छेड़ी, बल्कि उत्तर प्रदेश के 2027 चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के अंत में यह स्पष्ट हुआ कि आने वाले समय में राजनीति का केंद्र जनता की अपेक्षाएं और सरकारों का प्रदर्शन ही तय करेगा।
    1
    पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर भारत संविधान न्यूज़ का बड़ा पॉडकास्ट, 2027 यूपी चुनाव पर छिड़ी तीखी बहस
भारत संविधान न्यूज़ 24x7 के द्वारा आज एक विशेष राजनीतिक पॉडकास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर गहन चर्चा की गई। इस खास कार्यक्रम में टीवी से भारत न्यूज़ के संपादक भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव और विश्लेषण के आधार पर कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
पॉडकास्ट के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि क्या पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरी तरह निष्पक्ष और जनसमर्थन पर आधारित है या फिर इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या घोटाले की संभावना भी है। इस मुद्दे पर संपादक ने संतुलित दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन पारदर्शिता और निष्पक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
चर्चा का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश का आगामी 2027 विधानसभा चुनाव भी रहा। इस पर सवाल किया गया कि क्या 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी? इस पर संपादक ने कहा कि यह पूरी तरह से जनता के मूड, सरकार के कार्यों और विपक्ष की रणनीति पर निर्भर करेगा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी को लेकर भी तीखे सवाल पूछे गए। विपक्ष की भूमिका, उसकी रणनीति और जनता के बीच उसकी पकड़ को लेकर संपादक ने कहा कि यदि विपक्ष मजबूत रणनीति और जनहित के मुद्दों के साथ सामने आता है, तो चुनावी मुकाबला रोचक हो सकता है।
इस पॉडकास्ट ने न केवल पश्चिम बंगाल की राजनीति पर नई बहस छेड़ी, बल्कि उत्तर प्रदेश के 2027 चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के अंत में यह स्पष्ट हुआ कि आने वाले समय में राजनीति का केंद्र जनता की अपेक्षाएं और सरकारों का प्रदर्शन ही तय करेगा।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फफूंद कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल के परिसर में नवनिर्मित श्री आनंदेश्वर धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व, शिव परिवार, देवी महाकाली व हनुमान जी की मूर्ति को पूरे गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस समारोह के लिए विद्यालय परिसर में तीन दिन पहले से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ विद्यालय परिसर में बने मंदिर श्री आनंदेश्वर धाम में शिव परिवार के साथ देवी महाकाली व राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के बाद कन्या भोजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार दीक्षित जी ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू धर्म में यह एक अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इसमें मूर्ति में देवता का आह्वान कर उसे दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'प्राण' का अर्थ जीवन और 'प्रतिष्ठा' का अर्थ स्थापना होता है, जिसका तात्पर्य मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार करना है। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित प्रमोद द्विवेदी जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा को देव स्वरूप माना जाता है, जो भक्तों की प्रार्थनाएं स्वीकार कर आशीर्वाद देती है। इस दौरान मंत्रोच्चार, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री गुरमीत सिंह जी मुख्य लेखाकार पूजा पोरवाल जी समन्वयक श्रीमति राधा जी के साथ साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।
    1
    फफूंद कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल के परिसर में नवनिर्मित श्री आनंदेश्वर धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व, शिव परिवार, देवी महाकाली व हनुमान जी की मूर्ति को पूरे गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया।
इस समारोह के लिए विद्यालय परिसर में तीन दिन पहले से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ विद्यालय परिसर में बने मंदिर श्री आनंदेश्वर धाम में शिव परिवार के साथ देवी महाकाली व राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के बाद कन्या भोजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार दीक्षित जी ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू धर्म में यह एक अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इसमें मूर्ति में देवता का आह्वान कर उसे दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'प्राण' का अर्थ जीवन और 'प्रतिष्ठा' का अर्थ स्थापना होता है, जिसका तात्पर्य मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार करना है।
प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित प्रमोद द्विवेदी जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा को देव स्वरूप माना जाता है, जो भक्तों की प्रार्थनाएं स्वीकार कर आशीर्वाद देती है। इस दौरान मंत्रोच्चार, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री गुरमीत सिंह जी मुख्य लेखाकार पूजा पोरवाल जी समन्वयक श्रीमति राधा जी के साथ साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.