logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, कम भूसा मिलने पर जताई नाराजगी डेरापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विकास खंड अधिकारी संजू सिंह और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने हरामऊ और इंद्रुख स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और पशुओं के लिए उपलब्ध चारे का जायजा लिया गया। हरामऊ गौशाला में कुल 102 पशु पाए गए। यहां लगभग 9 कुंतल भूसा और 6 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर सोनू अवस्थी, रामबाबू और महेंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भूसा अपेक्षाकृत कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। वहीं इंद्रुख गौशाला में 95 पशु पाए गए। यहां लगभग 50 कुंतल भूसा और 11 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर शिवकांत, छोटेलाल, सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महेश चंद्र कठेरिया उपस्थित रहे। यहां भी साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दोनों गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    डेरापुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, कम भूसा मिलने पर जताई नाराजगी
डेरापुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विकास खंड अधिकारी संजू सिंह और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने हरामऊ और इंद्रुख स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और पशुओं के लिए उपलब्ध चारे का जायजा लिया गया।
हरामऊ गौशाला में कुल 102 पशु पाए गए। यहां लगभग 9 कुंतल भूसा और 6 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर सोनू अवस्थी, रामबाबू और महेंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भूसा अपेक्षाकृत कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
वहीं इंद्रुख गौशाला में 95 पशु पाए गए। यहां लगभग 50 कुंतल भूसा और 11 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर शिवकांत, छोटेलाल, सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महेश चंद्र कठेरिया उपस्थित रहे। यहां भी साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दोनों गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर देहात में लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार राजपुर लूट केस सुलझा, पुलिस ने सर्विलांस से आरोपियों को दबोचा मुठभेड़ के दौरान 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की वारदात का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों से खुली लूट की गुत्थी, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार
    1
    कानपुर देहात में लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार
राजपुर लूट केस सुलझा, पुलिस ने सर्विलांस से आरोपियों को दबोचा
मुठभेड़ के दौरान 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की वारदात का खुलासा
तकनीकी साक्ष्यों से खुली लूट की गुत्थी, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • *औरैया: रणवीर सिंह हत्याकांड का 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा,* *पत्नी ने अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी पति की हत्या।*
    1
    *औरैया: रणवीर सिंह हत्याकांड का 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा,*
*पत्नी ने अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी पति की हत्या।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी दो टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। ककोर मुख्यालय पर ​स्थित एएसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अ​भिषेक भारती ने का खुलासा करते हुए बताया कि 2/3 मई की रात एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 275 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। बाद में मृतक की पहचान रनवीर सिंह यादव (48) निवासी मढ़ा प्रीतम, थाना अछल्दा के रूप में हुई। मृतक के बड़े बेटे सतेन्द्र उर्फ अंकित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
    1
    अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी दो टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। ककोर मुख्यालय पर ​स्थित एएसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अ​भिषेक भारती ने का खुलासा करते हुए बताया कि 2/3 मई की रात एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 275 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। बाद में मृतक की पहचान रनवीर सिंह यादव (48) निवासी मढ़ा प्रीतम, थाना अछल्दा के रूप में हुई। मृतक के बड़े बेटे सतेन्द्र उर्फ अंकित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पुलिस ने हत्याभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा। औरैया जिले के थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।
    1
    पुलिस ने हत्याभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा।
औरैया जिले के थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया। बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया।
बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है।
मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बंगाल में भाजपा की जीत पर डेरापुर में जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। कस्बे स्थित कुसमा वाटिका में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद ब्लॉक परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही लोगों की निगाहें लगातार रुझानों पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते गए, समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक डेरापुर के अध्यक्ष महेश भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उमेश बाबू कुशवाहा, प्रधान संग्राम सिंह परोँख, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, महामंत्री विनीत त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    1
    बंगाल में भाजपा की जीत पर डेरापुर में जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। कस्बे स्थित कुसमा वाटिका में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद ब्लॉक परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही लोगों की निगाहें लगातार रुझानों पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते गए, समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक डेरापुर के अध्यक्ष महेश भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उमेश बाबू कुशवाहा, प्रधान संग्राम सिंह परोँख, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, महामंत्री विनीत त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मथुरा में छिनैती का खुलासा, आरोपी हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई भरतपुर रोड पर छिनैती की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार थाना हाईवे क्षेत्र में छिनैती केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    1
    मथुरा में छिनैती का खुलासा, आरोपी हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
भरतपुर रोड पर छिनैती की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
थाना हाईवे क्षेत्र में छिनैती केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.