ककलापुर गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया। बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ककलापुर गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया। बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; लूट गिरोह का पर्दाफाश कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात राजपुर क्षेत्र और 3 मई की रात इटावा जिले में तमंचे के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अरुण यादव पुत्र नरेंद्र निवासी कोतवाली औरैया और शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी जरिहा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। वहीं अर्पित यादव पुत्र रविंद्र यादव और देशराज पुत्र हीरा सिंह निवासी कौरु थाना मंगलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह से लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरुण पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- भूख से जूझते परिवारों के बीच शिक्षक बने सहारा, 30 गाँवों में शुरू हुई मुहिम मंगलपुर कहीं माँ अपने बच्चों को आधा पेट खिलाकर खुद भूखी सो जाती है… और कहीं एक बेटी की शादी सिर्फ इसलिए टल जाती है, क्योंकि घर में अनाज तक नहीं है, ऐसे ही अनगिनत दर्द को महसूस करते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने आज भावसिंह पुरवा, बददापुरवा डिलवल, लौवा, नधौवाँ, कठरा सहित 30 गाँवों में अन्नदान मुहिम की शुरुआत की—एक ऐसी पहल, जो सिर्फ मदद नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने का प्रयास है। इस मुहिम का उद्देश्य है, हर गाँव से कुछ दाने इकट्ठा करके उन घरों तक पहुँचाना, जहाँ जरूरत शब्द नहीं, एक सच्चाई है। समिति के सदस्य अमित कटियार बताते हैं कि हर गाँव से 10-10 ऐसे लोगों को जोड़ा गया है, जो घर-घर जाकर अन्न इकट्ठा कर रहे हैं—ताकि कोई भूखा न सोए, कोई बेटी की शादी अधूरी न रह जाए, और कोई मजबूर परिवार अपनी तकलीफ में अकेला न पड़े। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि मदद का फैसला भी उसी गाँव के लोग करेंगे—कौन सच में जरूरतमंद है, किसे कितनी सहायता चाहिए—ताकि हर दाना सही हाथ तक पहुँचे और किसी की आँखों में उम्मीद बनकर चमके। आज जब इस मुहिम की शुरुआत हुई, तो कई आँखें नम थीं—कुछ उन लोगों की, जो मदद कर रहे थे… और कुछ उन लोगों की, जिन्हें पहली बार लगा कि वे अकेले नहीं हैं। लोग आगे आ रहे हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दे रहे हैं, और एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। “आपके घर का एक मुट्ठी अन्न, किसी के घर की रोटी बन सकता है… आइए, इस मुहिम से जुड़ें और किसी की जिंदगी में उम्मीद जगाएं। इस अवसर पर समिति संचालक महेन्द्र वर्मा, रामदुलारे पाल,आशीष राजपूत , जितेंद्र मिश्रा, आशीष कुमार, रामजीवन पोरवाल, अंकित यादव, प्रेम नारायण, शशिप्रकाश द्विवेदी, मधुकर कटियार, मनीष चौधरी, रविन्द्र राठौर, गौरव राजपूत, विवेक सिंह कटियार, मनोज श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के रनधीरपुर गांव में 29 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोर तिजोरी तोड़ने के लिए समसी और सरिया का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें वे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि यह औजार पड़ोस में रहने वाले उमेश सिंह के यहां से लाए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज पीड़ित ने मंगलवार को करीब 3 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार रात सरदारपुर गांव के पास मुगल रोड पर एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की पहचान जालौन जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कन्नौजी सिंह एवं इंद्रपाल (55 वर्ष) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शिकायत पर जागा प्रशासन, जर्जर सती मंदिर का पुरातत्व सर्वे शुरू लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे गांव के सती मंदिर की स्थिति अब प्रशासन के संज्ञान में आ गई है। मंदिर के चारों ओर उगी झाड़ियों और जर्जर हालत को लेकर गांव निवासी निर्मल त्रिपाठी (हाल पता बर्रा, कानपुर) ने पहले डीएम और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने आसपास से ईंट और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और संरचना को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस उपेक्षित मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।1
- *स्वगणना कैसे कर सकते हैं* सभी से निवेदन है कि इस वीडियो को अधिक से अधिक प्रसारित करें, आमजन अधिक से अधिक स्वगणना कर सके। इसको करने में आमजन सहयोग प्रदान करे। जिससे जल्द से जल्द प्रकिया पूर्ण हो सके सादर धन्यवाद1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया। बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1