logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' चलाकर औरैया में 70 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट किए। 64 किलो से ज्यादा गांजा, चरस और स्मैक जैसे अवैध नशे को जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में विधिवत जलाया गया। यह अभियान राज्य में नशा विरोधी मुहिम को सशक्त करता है।

6 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' चलाकर औरैया में 70 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट किए। 64 किलो से ज्यादा गांजा, चरस और स्मैक जैसे अवैध नशे को जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में विधिवत जलाया गया। यह अभियान राज्य में नशा विरोधी मुहिम को सशक्त करता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी कर जबरन ट्रैक्टर खींच ले जाने पर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत औरैया। जिला इटावा निवासी एक व्यक्ति वर्ष 2024 में एक आयशर ट्रैक्टर किस्तों पर औरैया एजेंसी से फाइनेंसर के माध्यम से खरीदा था। अंतिम दो किस्ते फाइनेंसर के द्वारा जमा नहीं की गई। इसके साथ ही 27 मार्च 2026 को अज्ञात साथ व्यक्ति चार पहिया गाड़ी से उसके गांव पहुंचे और ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस आशय की रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। फाइनेंस करने वालों को वह संपूर्ण धनराशि प्रदान कर चुका है। जनपद इटावा थाना वकेवर क्षेत्र के ग्राम मड़ैयन मल्लाहन अंदावा निवासी श्रीराम 70 वर्ष पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस अधीक्षक को विगत दिवस दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपने पुत्र अमित कुमार के नाम वर्ष 2024 में आयशर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 75 ए यू 6964 शिव शक्ति आयशर ट्रैक्टर एजेंसी दिबियापुर रोड औरैया जनपद औरैया व चोला फाइनेंस औरैया थाना व जिला औरैया फाइनेंस पर खरीदा था। 1 लाख 50 हजार रुपए एजेंसी मैनेजर योगेंद्र प्रताप सिंह को दिए थे। 5 लाख 48000 रुपए का फाइनेंस हुआ था। प्रार्थी के पुत्र ने फाइनेंसर मोहित दुबे व विकास दीक्षित को पांच किस्ते लगातार दी। प्रार्थी के पुत्र ने 50 हजार 700 रुपए की दो किस्ते जमा की। दो किस्तों का 1 लाख 01400 रुपए मोहित दुबे व विकास दीक्षित को एजेंसी औरैया में दिए। प्रार्थी के पुत्र ने मोहित दुबे व विकास दीक्षित के पास करीब 501400 जमा किए, किंतु मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने इन किस्तों की कोई रसीद नहीं थी, और ना कोई कागज दिया। मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने दोनों किस्ते एजेंसी में जमा नहीं की तथा फाइनेंशर मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने 27 मार्च 2026 को अज्ञात सात व्यक्ति घर मडैयन मल्लाहन अंदावा थाना वकेवर जनपद इटावा का ट्रैक्टर चुराकर औरैया ले गए। प्रार्थी व उसका पुत्र घर पर नहीं थे। गांव वालों ने बताया कि मोहित दुबे व विकास दीक्षित फाइनेंसर आयशर ट्रैक्टर ट्राली, खांचा का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
    1
    चोरी कर जबरन ट्रैक्टर खींच ले जाने पर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत        
औरैया। जिला इटावा निवासी एक व्यक्ति वर्ष 2024 में एक आयशर ट्रैक्टर किस्तों पर औरैया एजेंसी से फाइनेंसर के माध्यम से खरीदा था। अंतिम दो किस्ते फाइनेंसर के द्वारा जमा नहीं की गई।   इसके साथ ही 27 मार्च 2026 को अज्ञात साथ व्यक्ति चार पहिया गाड़ी से उसके गांव पहुंचे और ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस आशय की रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।                                                   
फाइनेंस करने वालों को वह संपूर्ण धनराशि प्रदान कर चुका है। जनपद इटावा थाना वकेवर क्षेत्र के ग्राम मड़ैयन मल्लाहन अंदावा निवासी श्रीराम 70 वर्ष पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस अधीक्षक को विगत दिवस दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपने पुत्र अमित कुमार के नाम वर्ष 2024 में आयशर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 75 ए यू 6964 शिव शक्ति आयशर ट्रैक्टर एजेंसी दिबियापुर रोड औरैया जनपद औरैया व चोला फाइनेंस औरैया थाना व जिला औरैया फाइनेंस पर खरीदा था। 1 लाख 50 हजार रुपए एजेंसी मैनेजर योगेंद्र प्रताप सिंह को दिए थे। 5 लाख 48000 रुपए का फाइनेंस हुआ था। प्रार्थी के पुत्र ने फाइनेंसर मोहित दुबे व विकास दीक्षित को पांच किस्ते लगातार दी। प्रार्थी के पुत्र ने 50 हजार 700 रुपए की दो किस्ते जमा की। दो किस्तों का 1 लाख 01400 रुपए मोहित दुबे व विकास दीक्षित को एजेंसी औरैया में दिए। प्रार्थी के पुत्र ने मोहित दुबे व विकास दीक्षित के पास करीब 501400 जमा किए, किंतु मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने इन किस्तों की कोई रसीद नहीं थी, और ना कोई कागज दिया। मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने दोनों किस्ते एजेंसी में जमा नहीं की तथा फाइनेंशर मोहित दुबे व विकास दीक्षित ने 27 मार्च 2026 को अज्ञात सात व्यक्ति घर मडैयन मल्लाहन अंदावा थाना वकेवर जनपद इटावा  का ट्रैक्टर चुराकर औरैया ले गए। प्रार्थी व उसका पुत्र घर पर नहीं थे। गांव वालों ने बताया कि मोहित दुबे व विकास दीक्षित फाइनेंसर आयशर ट्रैक्टर ट्राली, खांचा का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर एक अज्ञात शव की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक रणवीर सिंह यादव की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर एक अज्ञात शव की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक रणवीर सिंह यादव की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया में रणवीर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    औरैया में रणवीर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए। भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद
जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए।
भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया।
एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी। यह गैंग शादी समारोहों से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
    4
    कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी। यह गैंग शादी समारोहों से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक लिव-इन में रह रहे युवक को लगी गोली, CCTV में अकेला दिखा—हत्या या आत्मघाती प्रयास? मथुरा शूटिंग केस: गर्लफ्रेंड को मैसेज के बाद मिला घायल युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी रात में मदद की गुहार, 3 किमी दूर कार में मिला युवक—फॉरेंसिक जांच में नहीं मिला संघर्ष का संकेत मथुरा में सनसनी: गोलीकांड में हत्या का केस दर्ज, लेकिन जांच में खुद को गोली मारने की आशंका
    1
    मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक
मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक
लिव-इन में रह रहे युवक को लगी गोली, CCTV में अकेला दिखा—हत्या या आत्मघाती प्रयास?
मथुरा शूटिंग केस: गर्लफ्रेंड को मैसेज के बाद मिला घायल युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
रात में मदद की गुहार, 3 किमी दूर कार में मिला युवक—फॉरेंसिक जांच में नहीं मिला संघर्ष का संकेत
मथुरा में सनसनी: गोलीकांड में हत्या का केस दर्ज, लेकिन जांच में खुद को गोली मारने की आशंका
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    1
    9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना
9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था। बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी। घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे। मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
    1
    साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था।
बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी।
घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे।
मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.