logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो लुटेरों को गोली लगी और पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

7 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो लुटेरों को गोली लगी और पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

  • user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    अधिक सेयर करें
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना 9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    1
    9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना
9 मई को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था। बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी। घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे। मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
    1
    साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, बाल-बाल बचा युवक—पूजा के बाद घूमने निकला था
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक औरैया स्थित एजेंसी से नई कार खरीदकर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर परिवार ने विधि-विधान से गाड़ी की पूजा-अर्चना की, जिससे घर में खुशी का माहौल था।
बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे युवक नई कार लेकर नहर किनारे घूमने पहुंचा। इसी दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी कार ढलान की ओर बढ़ते हुए सीधे नहर बंबा में जा घुसी।
घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और देर रात तक कार निकालने का प्रयास करते रहे।
मंगलवार सुबह क्रेन मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर बंबा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में नई कार के नहर में गिरने की चर्चा बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई कार के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची DJ विवाद ने बढ़ाई टेंशन, आज़मगढ़ पुलिस ने हालात किए काबू दो समुदायों के बीच कहासुनी से बढ़ा मामला, पुलिस ने शांत कराया माहौल आज़मगढ़ में DJ विवाद पर एक्शन मोड में पुलिस, मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
    1
    आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची
आज़मगढ़ में बारात के DJ को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरी में शादी समारोह बना तनाव का कारण, समय रहते पुलिस पहुंची
DJ विवाद ने बढ़ाई टेंशन, आज़मगढ़ पुलिस ने हालात किए काबू
दो समुदायों के बीच कहासुनी से बढ़ा मामला, पुलिस ने शांत कराया माहौल
आज़मगढ़ में DJ विवाद पर एक्शन मोड में पुलिस, मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार। औरैया। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक व आरोपी के हाथ का कड़ा भी बरामद किया। 2 मई को शराब पार्टी के बाद लौटते समय कोठीशाला के पास बाइक फिसलने को लेकर हुआ था विवाद। गाली-गलौज के दौरान आरोपी मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर मारा हाथ, कड़े से लगी गंभीर चोट। चोट लगने के बाद युवक पिलर से टकराकर बेहोश हुआ, आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हो गए फरार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे कच्चे रास्ते से दोनों को दबोचा। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में धारा 103(1) BNS को तरमीम कर धारा 105 BNS में कार्रवाई जारी।
    1
    औरैया कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।
औरैया। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक व आरोपी के हाथ का कड़ा भी बरामद किया।
2 मई को शराब पार्टी के बाद लौटते समय कोठीशाला के पास बाइक फिसलने को लेकर हुआ था विवाद।
गाली-गलौज के दौरान आरोपी मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर मारा हाथ, कड़े से लगी गंभीर चोट।
चोट लगने के बाद युवक पिलर से टकराकर बेहोश हुआ, आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हो गए फरार।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे कच्चे रास्ते से दोनों को दबोचा।
थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में धारा 103(1) BNS को तरमीम कर धारा 105 BNS में कार्रवाई जारी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-* * *थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त व बालअपचारी को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 04.05.2026 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
    2
    हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-*
*
*थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त व बालअपचारी को घटना मे प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल व एक अदद कड़ा सहित किया गया गिरफ्तार-*
*कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026  धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*  दिनाँक 04.05.2026 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026  धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।  जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से  वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद  व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त व बालअपचारी को किया गया गिरफ्तार* *औरैया –* दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त मुकेश पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम अस्ता थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 04.05.2026 को वादी सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुकेश ने बताया कि दिनाँक 02.05.2026 को वह एक नाबालिग लडके और मित्र त्रिभुवन के साथ शराब पीने और घूमने गया था, जिसके अगले दिन वापस लौटते समय कोठीशाला के पास मोटरसाइकिल फिसलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान गाली-गलौज से आक्रोशित होकर मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर हाथ मारा, जिससे हाथ में पहने कड़े से त्रिभुवन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह पास के पिलर से टकराकर बेहोश हो गया। नाबालिग द्वारा भी मारपीट किए जाने और त्रिभुवन के होश में न आने पर, मुकेश और नाबालिग पकड़े जाने के डर से उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
    3
    *गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त व बालअपचारी को  किया गया गिरफ्तार*

*औरैया –* दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026  धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त मुकेश  पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम अस्ता थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*  दिनाँक 04.05.2026 को वादी सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 293/2026  धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।  जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से  वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 79 AD 9254 रंग सफेद  व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103(1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुकेश ने बताया कि दिनाँक  02.05.2026 को वह एक नाबालिग लडके और मित्र त्रिभुवन के साथ शराब पीने और घूमने गया था, जिसके अगले दिन वापस लौटते समय कोठीशाला के पास मोटरसाइकिल फिसलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान गाली-गलौज से आक्रोशित होकर मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर हाथ मारा, जिससे हाथ में पहने कड़े से त्रिभुवन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह पास के पिलर से टकराकर बेहोश हो गया। नाबालिग द्वारा भी मारपीट किए जाने और त्रिभुवन के होश में न आने पर, मुकेश और नाबालिग पकड़े जाने के डर से उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर में अपनी पान मसाला की दुकान के पास सड़क किनारे सो रहे 65 वर्षीय लज्जाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह देर तक न जागने पर पड़ोसियों ने उन्हें मृत पाया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    कानपुर देहात के डेरापुर में अपनी पान मसाला की दुकान के पास सड़क किनारे सो रहे 65 वर्षीय लज्जाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह देर तक न जागने पर पड़ोसियों ने उन्हें मृत पाया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित रसधान ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित रसधान ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक लिव-इन में रह रहे युवक को लगी गोली, CCTV में अकेला दिखा—हत्या या आत्मघाती प्रयास? मथुरा शूटिंग केस: गर्लफ्रेंड को मैसेज के बाद मिला घायल युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी रात में मदद की गुहार, 3 किमी दूर कार में मिला युवक—फॉरेंसिक जांच में नहीं मिला संघर्ष का संकेत मथुरा में सनसनी: गोलीकांड में हत्या का केस दर्ज, लेकिन जांच में खुद को गोली मारने की आशंका
    1
    मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक
मथुरा में युवक को गोली लगने का मामला, पुलिस जांच में आया नया मोड़—खुद को मारी गोली का शक
लिव-इन में रह रहे युवक को लगी गोली, CCTV में अकेला दिखा—हत्या या आत्मघाती प्रयास?
मथुरा शूटिंग केस: गर्लफ्रेंड को मैसेज के बाद मिला घायल युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
रात में मदद की गुहार, 3 किमी दूर कार में मिला युवक—फॉरेंसिक जांच में नहीं मिला संघर्ष का संकेत
मथुरा में सनसनी: गोलीकांड में हत्या का केस दर्ज, लेकिन जांच में खुद को गोली मारने की आशंका
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.