पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।

- भेलारा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट, प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा भेलारा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट, प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित भेलारा टोल प्लाजा पर सोमवार रात टोलकर्मी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे आजमगढ़ की ओर से कार सवार ग्राम भदौरा के प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेश यादव और उनके साथियों ने अतुल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। टोलकर्मी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर उन्हें लगाया है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल* 🇮🇳 *मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल* लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पार्षद कार्यालय से हुआ। यात्रा शेखर अस्पताल, भूतनाथ, सब्जी मंडी और थाना गाजीपुर के सामने से होते हुए वापस पार्षद कार्यालय पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल हुईं। वहीं वार्ड 80 के पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी के साथ क्षेत्र के तमाम समाजसेवक और बड़ी संख्या में जनमानस ने यात्रा में हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के महेश कुमार वाल्मीकि, सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष धीरज गिहार तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीना चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। *समीर नक़वी*4
- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी पीड़ित इकरार अली की इयोन कार UP32 GR 1948 चोरी होने की शिकायत 11 अगस्त की रात करीब 12 बजे कार खड़ी कर घर गए थे पीड़ित दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटे तो मौके से कार गायब मिली काफी तलाश के बाद भी कार का नहीं मिला सुराग पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना शिकायत में सुहैल पुत्र जाबिर पर कार चोरी का शक जताया गैस गोदाम, बालागंज के पास से कार ले जाने का लगाया आरोप पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।2
- लखनऊ: Hygia Group of Institutions में 170 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के विजन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। छात्रों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। रैगिंग की रोकथाम को लेकर छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी। महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक। छात्रों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की दी गई जानकारी। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की दी जानकारी। ड्रग्स/नशीले पदार्थों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। IPS किरन यादव ने युवाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक। छात्रों को Zero FIR की व्यवस्था के बारे में दी गई जानकारी। e-FIR ऑनलाइन पुलिस सेवा के उपयोग की दी गई जानकारी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए Pink Booths की दी गई जानकारी। महिला सहायता डेस्क एवं MSK की व्यवस्थाओं से कराया गया अवगत। रैगिंग की घटना छिपाने के बजाय समय रहते सूचना देने का संदेश4
- *ट्रम्प ने माना- ईरान के डर से प्लेन बदलना पड़ा:* हमला होता तो एयरफोर्स वन पर होता; ट्रक में छिपकर दूसरे विमान तक पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद पुष्टि की है कि उन्होंने पिछले महीने तुर्किये (तुर्की) में नेटो (NATO) शिखर सम्मेलन से लौटते समय ईरान के मिसाइल हमले और हत्या के खतरे (Assassination Threat) के कारण गुपचुप तरीके से अपना विमान बदला था।अमेरिकी मीडिया The Washington Post की रिपोर्ट के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, "मैं सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री के निर्देशों का पालन करता हूँ। मुझे लगता है कि वास्तव में जिस विमान से मैंने उड़ान भरी, वह अधिक जोखिम में था क्योंकि हमलावर उसी विमान को निशाना बनाने की कोशिश करते"। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।1
- *किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया:* VIDEO सामने आने पर लखनऊ पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया, 5 पर मुकदमा लखनऊ के चौक इलाके में एक किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और उसे निर्वस्त्र कर गली में घुमाने के मामले में पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5वें आरोपी की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर घटना का खौफनाक वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।🚨 घटना का पूरा विवरण और पुलिस एक्शनयह बर्बरतापूर्ण घटना सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई:वीडियो से हुई पहचान: 11 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) और फेसबुक पर 'सेव लखनऊ' नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया था। जांच करने पर पीड़ित की पहचान श्रावस्ती जिले (धोबीपुरवा, गिलौला) के रहने वाले एक किशोर के रूप में हुई। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1