Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
Ujjwal bhavishya Seva tru
बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।1
- धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ दो भाई अपनी 85 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लगभग 200 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पर निकले हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु चौहान और उनके छोटे भाई प्रिंस राघव ने कांवड़ के एक ओर मां गंगा के तीन पवित्र कलश और दूसरी ओर अपनी नानी को सम्मानपूर्वक बैठाया है। दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि वे 11 अगस्त को नोएडा सेक्टर-2 स्थित बड़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पैदल यात्रा में उनकी बहनें लक्ष्मी चौहान, खुशी तोमर और जानवी राघव भी साथ चल रही हैं। इस दौरान भावुक होकर 85 वर्षीय रूपरानी ने बताया कि आज के समय में जब कई बच्चे बुजुर्गों को घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं, वहीं उनके दोनों नाती उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने दोनों भाइयों की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। बहनों ने भी अपने भाइयों के इस कदम की सराहना की और बताया कि दादा-दादी के न रहने पर वे अपनी नानी को वही सम्मान और प्यार दे रहे हैं जो हर बुजुर्ग का अधिकार है। यह कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने तक सीमित न रहकर बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बन गई है। जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी, उसी परंपरा को इस परिवार ने जीवंत कर समाज को यह संदेश दिया है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के अली चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई।1
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आम पार्टी की है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को भी सम्मानित किया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मियों द्वारा छात्रों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है। वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि इस दौरान क्या कहा जा रहा है।1