आदिवासी क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: प्रो. गरासिया ने थामा कांग्रेस का दामन, जातिवाद के खिलाफ लड़ाई का किया ऐलान आदिवासी अंचल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन सामने आया है। प्रोफेसर गरासिया ने भारत आदिवासी पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ जुड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी की नफरत और जातिवादी सोच से आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। प्रो. गरासिया ने आरोप लगाया कि पार्टी की दिशाहीनता और कुछ नेताओं के स्वार्थ के कारण क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे कांग्रेस के साथ मिलकर भील युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने और क्षेत्र में जातिवादी राजनीति को समाप्त करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में आदिवासी क्षेत्र के कई पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं, जिससे क्षेत्र में विकास और समावेशी राजनीति को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर बीटीपी जिलाध्यक्ष दिलीप पंड्या, बाप गढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष नारायण बामणिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह घटनाक्रम आदिवासी राजनीति में नए समीकरणों का संकेत दे रहा है, जिसे आगामी समय में महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

- बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।1
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।4
- Post by Dadu Bhil1
- Post by Ishwarlal1
- जावरा मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका। घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका। > “संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर क्या है मामला? रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया। सर्चिंग जारी गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.2
- surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई1
- Post by DiNESH Damor1
- बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।1