logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधान संघ ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कीः चुनाव प्रक्रिया अधूरी, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया अधूरी होने के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है।

2 hrs ago
user_SHIV MOHAN MISHRA
SHIV MOHAN MISHRA
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
263762b4-3bcd-4210-892c-de3ee0423c9b

प्रधान संघ ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कीः चुनाव प्रक्रिया अधूरी, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया अधूरी होने के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया अधूरी होने के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है।
    2
    अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया अधूरी होने के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में नवनिर्मित शूटिंग रेंज में होगा ट्रायल अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए अमेठी के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी स्थित नवनिर्मित शूटिंग रेंज में 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे से होगा। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, अयोध्या में आयोजित होगी, जिसमें एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति में उपजिलाधिकारी नितेश राज (अध्यक्ष), उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रुचि सिंह तथा शूटिंग प्रशिक्षक शौएब खान को सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 10, 11 और 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत जनपद की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा अपने ही जिले में मिल रही है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे ट्रायल में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं और जनपद का नाम रोशन करें।
    3
    डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में नवनिर्मित शूटिंग रेंज में होगा ट्रायल
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए अमेठी के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी स्थित नवनिर्मित शूटिंग रेंज में 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे से होगा।
उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, अयोध्या में आयोजित होगी, जिसमें एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति में उपजिलाधिकारी नितेश राज (अध्यक्ष), उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रुचि सिंह तथा शूटिंग प्रशिक्षक शौएब खान को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 10, 11 और 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत जनपद की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा अपने ही जिले में मिल रही है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे ट्रायल में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं और जनपद का नाम रोशन करें।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाएं रखने के उद्वेश्य से पुलिस नजर आ रही है चुस्त दुरुस्त और मुस्तैद.... सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवांछित कार्यों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगाम कसने के लिए पुलिस रख रही है पैनी नजर.... थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधी तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने छेड़ी मुहिम। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने चौकी गड़वारा क्षेत्र में शुकुलपुर चौराहे पर किया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही हमराहियों संग बाजार में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था बनाएं रखने एवं अवांछित तत्वों पर पैनी नज़र रखने के लिए मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    1
    प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाएं रखने के उद्वेश्य से पुलिस नजर आ रही है चुस्त दुरुस्त और मुस्तैद....
सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवांछित कार्यों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगाम कसने के लिए पुलिस रख रही है पैनी नजर....
थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधी तत्वों के विरुद्ध पुलिस  ने छेड़ी मुहिम।
थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने चौकी गड़वारा क्षेत्र में शुकुलपुर चौराहे पर किया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही हमराहियों संग बाजार में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था बनाएं रखने एवं अवांछित तत्वों पर पैनी नज़र रखने के लिए मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईरान, इजराइल व अमेरिका के बीच सीजफायर को बताया दुनिया के लिए राहत भरा कदम। वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सभी पक्षों के बीच आत्म संयम के साथ सीजफायर को पूर्ण युद्धविराम में बदलने के लिए संधि वार्ता पर दिया जोर। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आतंकवाद की नर्सरी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में प्रस्तावित संधि वार्ता को लेकर भारतीय विदेश नीति की अपरिपक्वता पर भी बोला हमला। सांसद प्रमोद तिवारी युद्ध विराम में चीन के महत्वपूर्ण भूमिका को भी लेकर पीएम मोदी पर किये तीखे कटाक्ष। सांसद प्रमोद तिवारी बोले- कमजोर विदेश नीति के चलते लगता है स्वयंभू विश्वगुरू पीएम मोदी वैश्विक कूटनय से हो गये हैं अलग थलग। सोमवार को प्रतापगढ़ की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में बोले प्रमोद तिवारी-इस्लामाबाद की भूमिका का कारण भारत का अमेरिका और इजराइल के प्रति गहरे झुकाव का नतीजा। सांसद प्रमोद तिवारी की कड़ी प्रतिक्रिया-यह मोदी सरकार की विदेशनीति के लिए है गहरा आघात। सांसद प्रमोद तिवारी ने देश में ईधन ऊर्जा संकट के समाधान के लिए भी दो सप्ताह के सीजफायर को बताया राहत भरा कदम। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व एआईसीसी की पूर्व महासचिव कददावर पार्टी नेता मोहसिना किदवई के निधन पर भी जताया गहरा दुख। प्रतापगढ़ के दौरे में सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए लोगों को समस्याओं के समाधान कराए जाने का दिलाया भरोसा। नगर के संगम चौराहे पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय के साथ व्यापारियों व सभासदों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का किया गर्मजोशी से स्वागत। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने किया दर्शन पूजन, धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं को सराहा। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल भी रहे मौजूद।
    1
    प्रतापगढ़
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईरान, इजराइल व अमेरिका के बीच सीजफायर को बताया दुनिया के लिए राहत भरा कदम।
वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सभी पक्षों के बीच आत्म संयम के साथ सीजफायर को पूर्ण युद्धविराम में बदलने के लिए संधि वार्ता पर दिया जोर।
विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आतंकवाद की नर्सरी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में प्रस्तावित संधि वार्ता को लेकर भारतीय विदेश नीति की अपरिपक्वता पर भी बोला हमला।
सांसद प्रमोद तिवारी युद्ध विराम में चीन के महत्वपूर्ण भूमिका को भी लेकर पीएम मोदी पर किये तीखे कटाक्ष।
सांसद प्रमोद तिवारी बोले- कमजोर विदेश नीति के चलते लगता है स्वयंभू विश्वगुरू पीएम मोदी वैश्विक कूटनय से हो गये हैं अलग थलग।
सोमवार को प्रतापगढ़ की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में बोले प्रमोद तिवारी-इस्लामाबाद की भूमिका का कारण भारत का अमेरिका और इजराइल के प्रति गहरे झुकाव का नतीजा। 
सांसद प्रमोद तिवारी की कड़ी प्रतिक्रिया-यह मोदी सरकार की विदेशनीति के लिए है गहरा आघात। 
सांसद प्रमोद तिवारी ने देश में ईधन ऊर्जा संकट के समाधान के लिए भी दो सप्ताह के सीजफायर को बताया राहत भरा कदम।
प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व एआईसीसी की पूर्व महासचिव कददावर पार्टी नेता मोहसिना किदवई के निधन पर भी जताया गहरा दुख। 
प्रतापगढ़ के दौरे में सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए लोगों को समस्याओं के समाधान कराए जाने का दिलाया भरोसा।
नगर के संगम चौराहे पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, टाउन एरिया चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय के साथ व्यापारियों व सभासदों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का किया गर्मजोशी से स्वागत।
पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने किया दर्शन पूजन, धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं को सराहा। 
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल भी रहे मौजूद।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चिलबिला में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चिलबिला में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • CHC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग प्रतापगढ़ :- पट्टी तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है। ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया। पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।
    1
    CHC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा
साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग 
प्रतापगढ़ :- पट्टी तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है।
ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया।
पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • CHC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग पट्टी, प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है। ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया। पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।
    1
    CHC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा
साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग 
पट्टी, प्रतापगढ़।
तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है।
ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया।
पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.