डीएम जसजीत कौर के औचक निरीक्षण। डीएम ने तहसील में पहुंचकर राजस्व से संबंधित शिकायतों की बारीकी से जांच की। तहसील दिवस में आईजीआरएस में दोहराई जा रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने तहसील का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को तलब किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, फाइलों की स्थिति, साफ सफाई एवं लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा की। डीएम ने एसडीएम को लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने राजस्व संहिता के तहत लंबित मुकदमा (विरासत, पैमाइश) समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने, पत्रावलियों को दुरुस्त एवं फाइलों को सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन पर भी तहसीलदार से जवाब तलब किया। डीएम ने तहसीलदार को अधिवक्ताओं को विश्वास में लेकर राजस्व कार्यो को निष्पादित करने के निर्देश दिए। डीएम आइजीआरएस के अंतर्गत लगातार दोहराई जा रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। हिदायत दी यदि मामलों का धरातल पर निस्तारण नहीं किया जाता है तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आईजीआरएस की समस्याओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम के दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर एसडीएम स्मृति मिश्रा, तहसीलदार धनराज सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार आदि मौजूद रहे।

- Post by नीरज कुमार1
- धामपुर शुगर मिल ने कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण पोटली1
- जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में भीम आर्मी का सीएमओ कार्यालय का घिराव पप्रदर्शन1
- Post by HNNK News Sabir1
- नहटौर:जनपद के नहटौर में आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माँ चामुंडा देवी मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर यहाँ एक मैले का भी आयोजन किया जा रहा है जो दशमी तिथि तक चलेगा।1
- बिजनोर: हिन्दू नवसप्ताम्बर के साथ ही आज से चैत्र नवरात्रों का आगाज हो गया है। आज प्रातः से ही मन्दिरो में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। आने वाले नो दिनों तक माँ के जय जयकार उदघोष मंदिरों में सुनाई देंगे।1
- ग्राम राजा का ताजपुर मैं ईदगाह रोड जो की कन्हैरी. पोटा. पोटी को जा रही है. बस अड्डे से थोड़ी दूर पर पानी भरा रहता है. जिससे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब ईद आने वाली है यही रोड ईदगाह रोड कहलाती है. जब ये कंडीशन रहेगी तो कैसे लोग ईदगाह जायेंगे. ये समस्या आज की नहीं है. पहले भी लोगों ने इस जल भराव की वीडियो बनाई है मगर कुछ नहीं हुआ. विदित रहे की अगर बारिश हो जाती है तो यहाँ तालाब बन जाता है. वीडियो संलग्न है3
- Post by नीरज कुमार1