देश की प्रथम महिला डॉक्टर स्वर्गीया डॉ आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच। देश की प्रथम महिला डॉक्टर स्वर्गीया डॉ आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच। भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भावना भारद्वाज कल्प मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित। प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि देश की प्रथम महिला डॉक्टर स्वर्गीया डॉ आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती, एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कल्प कथा मंजूषा मंच बुराड़ी दिल्ली की प्रबुद्ध साहित्यकार भावना भारद्वाज जी की कहानियों से सजा। अहमदाबाद गुजरात की वरिष्ठ चिंतक डॉ श्रीमती नलिनी शर्मा कृष्णा जी के मंच संचालन के कार्यक्रम में भावना जी ने सामान्य जीवन के विविध उतार चढ़ाव को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती भारद्वाज को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं। दिल्ली से जुड़ीं हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेला थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी नेला में एक बंदर मां की गोद से मात्र 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को छीनकर पास के कुएं में फेंक गया। हैरानी की बात यह रही कि बच्ची का डायपर पानी में लाइफ जैकेट की तरह काम करता रहा, जिससे वह कुएं के पानी के ऊपर तैरती रही। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाल्टी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान एक नर्स मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए बच्ची को तत्काल सीपीआर दिया। बच्ची को तुरंत जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है।1
- गौमाता को सम्मान और सुरक्षा प्रदान कराने को लेकर संत समाज हुआ एकजुट, 27 April को ‘गो सम्मान दिवस’1
- ससुर ने निर्वस्त्र कर लगाई राख, फिर पूजा में बैठाया... इस युवती को शादी के बाद जो झेलना पड़ा है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. ये कौतुक मिश्रा हैं, कौतुक की शादी 2 साल पहले कानपुर के एक धन्नासेठ परिवार में हुई थी.कौतुक के पिता ने 5 करोड़ का दहेज भी दिया था. लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले इसे निर्वस्त्र कराकर पूजा कराते थे. और इस घिनौने काम में पति खुद अपने परिवार का साथ देता था. अब इस युवती ने कानपुर के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद जब युवती ससुराल गई तो, वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की. उसने बहू से कहा कि मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है. मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं. इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है. हालांकि इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं. ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है. जब बहू ने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन कपड़े उतार कर निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद पति ने अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया. जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाया. इसके बाद सभी के साथ बहू को नग्न कर पूजा में बैठाया गया1
- BAGHPAT DESK :-बागपत कलेक्ट्रेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बर्खास्त शिक्षक मुकेश शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उनके हाथ से तेल की बोतल छीन ली और स्थिति को संभाला। मुकेश शर्मा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है और उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए। अधिकारियों ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना बागपत कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन हुई। खेला गांव स्थित कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा और शिक्षक मुकेश शर्मा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पंजाब: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में अरदास की और सेवा की।1
- गौमाता को सम्मान और सुरक्षा प्रदान कराने की मांग को लेकर अब संत समाज और हिन्दू संगठन के लोग एकजुट होकर एक अभियान छेड़ रहे हैं. इसी के मद्देनजर आगामी 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है. साथ ही गौमाता के लिए एक विशेष अभियान की भी तैयारी की जा रही है. इस तैयारी से पहले गौ सेवकों और संत समाज ने भारत में गो संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक केन्द्रीय कानून, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाने और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनाने की मांग की है. संतों ने सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए. इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं. गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो. गौरतलब है कि अभियान से जुड़ी कार्ययोजना विगत जनवरी से मार्च 2026 तक पूरे देश में प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया. इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को भारत के सभी तहसील/तालुकाओं मुख्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे. संतो ने कहा कि इसके बाद देश के तमाम संत समाज के लोग राजधानी दिल्ली में एकत्र होकर शांतिपूर्ण संकीर्तन के माध्यम से गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए केन्द्र सरकार से आह्वान करेंगे. फिर भी सरकार की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो फिर देश के सन्त गंगाजल पान करके उपवास करेंगे और सरकार ने गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कुछ नहीं किया तो फिर अन्त में देश के सन्त गोमाता हितार्थ आमरण अनशन करेंगे.1
- लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित गुजिया-सेवई मिलन समारोह में शामिल हुए।1