बहसूमा के तहसील अध्यक्ष नीरज राठी के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन *प्रेस नोट* *मवाना तहसील के बहसूमा में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन* मवाना तहसील के कस्बा बहसूमा में तहसील अध्यक्ष *नीरज राठी* के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा किसानों की किताब के घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर किसानों ने मांग की कि दोषी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से *शुभम नगर अध्यक्ष बहसूमा, प्रदीप राठी ,अशोक राठीकोषाध्यक्ष मेरठ, मिंटू मलिक, मनजीत धामा, सतेंद्र रहवती, पवन कोल जिला सचिव,कुश चौधरी सहित मवाना तहसील के सभी कार्यकर्ता एवं किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बहसूमा के तहसील अध्यक्ष नीरज राठी के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन *प्रेस नोट* *मवाना तहसील के बहसूमा में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन* मवाना तहसील के कस्बा बहसूमा में तहसील अध्यक्ष *नीरज राठी* के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा किसानों की किताब के घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर किसानों ने मांग की कि दोषी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से *शुभम नगर अध्यक्ष बहसूमा, प्रदीप राठी ,अशोक राठीकोषाध्यक्ष मेरठ, मिंटू मलिक, मनजीत धामा, सतेंद्र रहवती, पवन कोल जिला सचिव,कुश चौधरी सहित मवाना तहसील के सभी कार्यकर्ता एवं किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
- शिक्षा के मंदिर के सामने शराब का ठेका? 🚨 मेरठ के NKBR कॉलेज के बाहर शराब की दुकान खुलने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। असामाजिक तत्वों की हरकतों से तंग आकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और लोहिया नगर थाने में लिखित शिकायत दी है। सवाल यह है कि आखिर नियमों को ताक पर रखकर इस दुकान की अनुमति किसने दी? देखिए पूरी खबर का वीडियो शिक्षा के मंदिर के सामने शराब का ठेका? 🚨 मेरठ के NKBR कॉलेज के बाहर शराब की दुकान खुलने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। असामाजिक तत्वों की हरकतों से तंग आकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और लोहिया नगर थाने में लिखित शिकायत दी है। सवाल यह है कि आखिर नियमों को ताक पर रखकर इस दुकान की अनुमति किसने दी? देखिए पूरी खबर का वीडियो1
- मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में पावर लूम मशीन में फसकर युवक की दर्दनाक मौत। परिवार मे कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा।1
- मेरठ में फ्लाईओवर पर लगा विवादित पोस्टर, सपा और अखिलेश यादव पर लगाए गए गंभीर आरोप मेरठ। शहर में एक फ्लाईओवर के नीचे लगाया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर पार्टी पर तीखे आरोप लगाए गए हैं। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान”। पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ उन्हें लेकर “जातिवादी सपाई” जैसे आपत्तिजनक और राजनीतिक रूप से तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पोस्टर में अलग-अलग बयानों और आरोपों का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं। तस्वीर में एक युवक फ्लाईओवर के पिलर पर लगे बड़े होर्डिंग को ठीक करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति की ओर से लगाया गया है, इसकी जानकारी तस्वीर से स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टर लगाए जाने की अनुमति थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पोस्टर के जरिए सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन इस पोस्टर को लेकर कोई कार्रवाई करता है या नहीं।मेरठ में फ्लाईओवर पर लगा विवादित पोस्टर, सपा और अखिलेश यादव पर लगाए गए गंभीर आरोप विवादित पोस्टर पर बढ़ा सियासी घमासान, नगर निगम और भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका पर भी उठे सवाल राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि कहीं इस पूरे मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों और भाजपा से जुड़े कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी तरह का तालमेल तो नहीं था? हालांकि, फिलहाल ऐसी किसी मिलीभगत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे महज उठ रहे सवालों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। सबसे अहम जांच का विषय यह है कि फ्लाईओवर और उसके आसपास होर्डिंग लगाने का अधिकार किस एजेंसी के पास है। क्या इस पोस्टर के लिए अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति नहीं थी तो इसे लगाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पोस्टर लगाने के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आ सकती है। वहीं, पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ-साथ समाजवादी पार्टी की छवि पर हमला किया गया है। ऐसे में मेरठ की राजनीति में सक्रिय सपा नेता अतुल प्रधान को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह पोस्टर स्थानीय स्तर पर सपा के प्रभावशाली नेताओं को राजनीतिक रूप से घेरने की किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा है। अब नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि पोस्टर किसने लगवाया, किसकी अनुमति से लगा और सरकारी/सार्वजनिक ढांचे पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? यदि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाती है तो पोस्टर के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकती है।3
- *थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व कब्जे से 72000 नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन (अनुमानित कीमत करीब 6,65,000/- रुपये) तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की बाइट-*1
- मुजफ्फरनगर: चोरी की झूठी सूचना देने वाली महिला गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये बरामद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गुलशना पत्नी अकरम निवासी ग्राम हरिनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने स्वयं घर से 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर कूलर में छिपाए और अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की झूठी सूचना दी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर पैसों के लालच में चोरी करने और घटना को छिपाने के लिए झूठी कहानी बनाने की बात बताई। थाना पुरकाजी पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं की वृद्धि कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर: चोरी की झूठी सूचना देने वाली महिला गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये बरामद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गुलशना पत्नी अकरम निवासी ग्राम हरिनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने स्वयं घर से 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर कूलर में छिपाए और अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की झूठी सूचना दी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर पैसों के लालच में चोरी करने और घटना को छिपाने के लिए झूठी कहानी बनाने की बात बताई। थाना पुरकाजी पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं की वृद्धि कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- चरथावल क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर अलावलपुर चौकी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी ईंटें भी बिखर गईं। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक पलटने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।1
- बहसूमा के तहसील अध्यक्ष नीरज राठी के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन *प्रेस नोट* *मवाना तहसील के बहसूमा में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन* मवाना तहसील के कस्बा बहसूमा में तहसील अध्यक्ष *नीरज राठी* के नेतृत्व में इंडियन गैस एजेंसी पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा किसानों की किताब के घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर किसानों ने मांग की कि दोषी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से *शुभम नगर अध्यक्ष बहसूमा, प्रदीप राठी ,अशोक राठीकोषाध्यक्ष मेरठ, मिंटू मलिक, मनजीत धामा, सतेंद्र रहवती, पवन कोल जिला सचिव,कुश चौधरी सहित मवाना तहसील के सभी कार्यकर्ता एवं किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- अखिलेश यादव जी के भ्रामक बैनर लगाए जाने के विरोध में सपा नेता शैंकी वर्मा आग बबूला और कहा कि यह घटिया और टुच्चई राजनीति है। जब सड़क से सदन तक जवाब नहीं दे पाए तो घटिया मानसिकता के लोग आला कमान के इशारे पर प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे काम करने लगते हैं। *अखिलेश यादव करोड़ो लोगो के दिलो पर राज करते है।* *प्रशासन से मांग है की कार्रवाई सुनिश्चित करें।* शैंकी वर्मा,सपा नेता मेरठ1
- पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन मेरठ। पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ जोन के एडीजी, डीआईजी, एसएसपी मेरठ, मंडलायुक्त समेत पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कैंसर की समय पर जांच, शुरुआती लक्षणों की पहचान और आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं बेहतर होती हैं। इसके लिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रस्तावित कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर शुरू होने के बाद लोगों को शुरुआती स्तर पर कैंसर की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को बीमारी की समय पर पहचान कराने और आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार के लिए रेफर किए जाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सेंटर के निर्माण को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4