logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने ग्राम जरकुशहा में क्रॉप कटिंग का लिया जायजा डीएम ने अपने सामने गेहूं की फसल कटाकर परखी फसल उत्पादकता डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु की अपील श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत ग्राम जरकुशहा की किसान जगत मौर्या के खेत में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान गाटा संख्या-66 के 0.105 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने गेंहू की फसल कटवाया तथा मड़ाई के बाद गेहूं का वजन कराकर फसल की उत्पादकता को भी परखा। जिस पर 13.400 किलोग्राम गेंहू पाया गया है। इस प्रकार 31 कुंतल प्रति हेक्टर फसल का आंकलन किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्राप कटिंग कराया जाता है, जिससे किसानों की फसल पैदावार का आंकलन किया जा सके। उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद में गेहूं खरीद हेतु 36 क्रय केन्द्र बनाये गये है। उन्होने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु अपील भी किया, ताकि किसानों को उनके उत्पादकता का उचित मूल्य मिल सके। किसान भाई रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं क्रय केन्द्रो पर गेहूं बिक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्रों, साइबर कैफे, किसान मित्र ऐप के माध्यम से कर सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, अपर सांख्यिकी अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जिलाधिकारी ने ग्राम जरकुशहा में क्रॉप कटिंग का लिया जायजा डीएम ने अपने सामने गेहूं की फसल कटाकर परखी फसल उत्पादकता डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु की अपील श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत ग्राम जरकुशहा की किसान जगत मौर्या के खेत में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान गाटा संख्या-66 के 0.105 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने गेंहू की फसल कटवाया तथा मड़ाई के बाद गेहूं का वजन कराकर फसल की उत्पादकता को भी परखा। जिस पर 13.400 किलोग्राम गेंहू पाया गया है। इस प्रकार 31 कुंतल प्रति हेक्टर फसल का आंकलन किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्राप कटिंग कराया जाता है, जिससे किसानों की फसल पैदावार का आंकलन किया जा सके। उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद में गेहूं खरीद हेतु 36 क्रय केन्द्र बनाये गये है। उन्होने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु अपील भी किया, ताकि किसानों को उनके उत्पादकता का उचित मूल्य मिल सके। किसान भाई रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं क्रय केन्द्रो पर गेहूं बिक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्रों, साइबर कैफे, किसान मित्र ऐप के माध्यम से कर सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, अपर सांख्यिकी अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More news from Shravasti and nearby areas
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। दिनांक 04.04.2026 को वादिनी निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा वादिनी से विवाह करने का झांसा देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती मौके पर आकर घटना का अपने मोबाइल में विडियों बना कर वायरल कर दिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0 व 67 (A) IT Act, बनाम 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह के 06 अन्य साथी नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0 में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । पाल
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026  धारा 69 बी0एन0एस0  व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती  की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
दिनांक 04.04.2026 को  वादिनी निवासी  ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती  द्वारा वादिनी से विवाह करने का  झांसा  देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर  जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र  गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती  के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी  नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती  मौके पर आकर घटना  का अपने मोबाइल में विडियों बना कर  वायरल कर दिये  जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या  0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0  व 67 (A) IT Act, बनाम  01. श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात  नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह  के 06 अन्य साथी  नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0  में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया  माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । 
पाल
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    12 hrs ago
  • बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे बच्चे की जान बच गई। घटना मोतीपुर रेंज के कतरनिया ग्राम के मजरा तड़वा में हुई। कमल निषाद का पुत्र राजा बाबू (11) अपने खेत में था, जब तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया। राजा बाबू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।
    2
    बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे बच्चे की जान बच गई।
घटना मोतीपुर रेंज के कतरनिया ग्राम के मजरा तड़वा में हुई। कमल निषाद का पुत्र राजा बाबू (11) अपने खेत में था, जब तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया। राजा बाबू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Ravi Verma Bahraich
    1
    Post by Ravi Verma Bahraich
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए
सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच के वार्ड 'कबाबची गली' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! ​पूरा मामला समझिए—जब मैंने गली की अव्यवस्था की शिकायत की, तो सभासद सीताराम ने बदतमीजी की और फोन पर धमकी दी। मेरी मुख्य शिकायत सभासद के इस 'अहंकार और धमकी' के खिलाफ थी। लेकिन प्रशासन का खेल देखिए—उन्होंने आनन-फानन में नाली साफ करवाई और पोर्टल पर लिख दिया 'मामला सुलझ गया'। ​इस वीडियो में देखिए: ​कबाबची गली में कैसे शिकायतों को कागजों में दबाया जाता है। ​सभासद की धमकी पर प्रशासन चुप क्यों है? ​बिना शिकायतकर्ता (मुझसे) बात किए IGRS पर रिपोर्ट कैसे 'निस्तारित' कर दी गई? ​क्या बहराइच की जनता को डराना इतना आसान है? क्या इन जनप्रतिनिधियों के कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा नहीं खुलना चाहिए? ​अपनी राय नीचे कमेंट में दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि 'कबाबची गली' का ये सच हर जिम्मेदार तक पहुँचे। आपकी आवाज़ ही मेरी ताकत है! ​#Bahraich #KababchiGali #BahraichNews #SabhasadSitaram #IGRS #SystemKiChaal #PublicVoice #AdityaBharat #LocalIssue #Justice
    1
    बहराइच के वार्ड 'कबाबची गली' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है!
​पूरा मामला समझिए—जब मैंने गली की अव्यवस्था की शिकायत की, तो सभासद सीताराम ने बदतमीजी की और फोन पर धमकी दी। मेरी मुख्य शिकायत सभासद के इस 'अहंकार और धमकी' के खिलाफ थी। लेकिन प्रशासन का खेल देखिए—उन्होंने आनन-फानन में नाली साफ करवाई और पोर्टल पर लिख दिया 'मामला सुलझ गया'।
​इस वीडियो में देखिए:
​कबाबची गली में कैसे शिकायतों को कागजों में दबाया जाता है।
​सभासद की धमकी पर प्रशासन चुप क्यों है?
​बिना शिकायतकर्ता (मुझसे) बात किए IGRS पर रिपोर्ट कैसे 'निस्तारित' कर दी गई?
​क्या बहराइच की जनता को डराना इतना आसान है? क्या इन जनप्रतिनिधियों के कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा नहीं खुलना चाहिए?
​अपनी राय नीचे कमेंट में दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि 'कबाबची गली' का ये सच हर जिम्मेदार तक पहुँचे। आपकी आवाज़ ही मेरी ताकत है!
​#Bahraich #KababchiGali #BahraichNews #SabhasadSitaram #IGRS #SystemKiChaal #PublicVoice #AdityaBharat #LocalIssue #Justice
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारम्भ श्रावस्ती l उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत श्रावस्ती पुलिस लाइन लवकुश सभागार में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गुलिस्तां फाउण्डेशन द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटकर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों द्वारा भी मिशन शक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात, जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं विभिन्न विभागों जैसे एनजीओ और पुलिस विभाग से महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं समाज की एक महत्वपूर्ण ईकाई है। इन्हें सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से हम सभी अपनी बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दें। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज में एक ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने उपस्थित महिलाओं से भी अपील किया कि उनकी जो भी समस्याएं है, वे बेझिझक उनके बता सकती है, जिससे उनका निदान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव हो। यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र के सशक्त भविष्य की दिशा में पहला कदम है। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोलिंग वाहन, साइबर सेल, महिला डेस्क और बीट अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
    1
    मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारम्भ
श्रावस्ती l उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत श्रावस्ती पुलिस लाइन लवकुश सभागार में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गुलिस्तां फाउण्डेशन द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटकर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों द्वारा भी मिशन शक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात, जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं विभिन्न विभागों जैसे एनजीओ और पुलिस विभाग से महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं समाज की एक महत्वपूर्ण ईकाई है। इन्हें सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से हम सभी अपनी बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दें। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज में एक ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने उपस्थित महिलाओं से भी अपील किया कि उनकी जो भी समस्याएं है, वे बेझिझक उनके बता सकती है, जिससे उनका निदान किया जा सके। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव हो। यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र के सशक्त भविष्य की दिशा में पहला कदम है। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोलिंग वाहन, साइबर सेल, महिला डेस्क और बीट अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहुत बढ़िया किया
    1
    बहुत बढ़िया किया
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.