Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुकान दार पर गोली मारने के बाद पुलिस ने तुरंत धर दबोचा
Ravi Verma Bahraich
दुकान दार पर गोली मारने के बाद पुलिस ने तुरंत धर दबोचा
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Latest news india1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया.. गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सटीक आसूचना के आधार पर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) लाल सिंह आजाद के नेतृत्व में दो अन्य जवानों के साथ एक नाका दल का गठन किया गया। यह दल रात्रि लगभग 02:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/18 की ओर रवाना हुआ। नाका ड्यूटी के दौरान, जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके साथ बकरियों का एक झुंड है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब नाका दल ने उन्हें रुकने की चुनौती दी, तो चारों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को बकरियों के साथ मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 43 बकरियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को नेपाल से तस्करी कर भारत के रुपैडिहा बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं। पकड़े गए चारों अभियुक्त ग्राम-बर्तान्वा, थाना-रुपैडिहा, जिला बहराइच (उ.प्र.) के निवासी हैं| आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों को थाना रुपैडिहा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गई 43 बकरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु काजी हाउस (पशु आश्रय) के हवाले किया गया।1
- अज्ञात कारणों से लगी आग,बाइक व गृहस्थी जलकर राख — लाखों का नुकसान महसी/बहराइच । खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टेढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है। अग्नि पीड़ित के अनुसार, बाइक सहित घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।3
- नानपारा बहराइच। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी क्रम में दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की स्वच्छता एवं देखभाल के उपाय बताए, जबकि डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, महिला रोग, बाल रोग तथा दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहिनी के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी चिकित्सा शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।4
- बहराइच । खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टेढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है। अग्नि पीड़ित के अनुसार, बाइक सहित घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।4
- Post by Mr Ravi maurya lg1
- Post by Latest news india1
- सुपरपावर की औकात को लफ़्ज़ों की आड़ में छिपाना अब बंद कर देना चाहिए मिस्टर प्रेसिडेंट....बेहतर यही होगा कि आप अपनी नाकामी को रात के अंधेरे में क़ुबूल कर लीजिए....मिडिल ईस्ट में सुपरपावर का कोई ठिकाना महफ़ूज़ नहीं है...सुपरपावर के 50 हज़ार सैनिक अड्डे छोड़ कर गुनमान होटलों में पनाह लिए हुए हैं....F-15, F-16, F-35 जैसे फ़ाइटर जेट्स ईरानी के एयर स्पेस में आते ही आसान निशाना बन रहे हैं... #Iran #USA #MiddleEast #Geopolitics #WorldNews1
- बहराइच । विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा (शिवपुर), प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान” के नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान “बन्धु”, ग्राम प्रधान बेहड़ा सूर्य प्रकाश सिंह ‘बुल्लू’, संकुल प्रभारी गया प्रसाद, वार्डेन रेखा तिवारी, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, इंतसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।4