Shuru
Apke Nagar Ki App…
"पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ
Latest news india
"पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महसी/ बहराइच जिले में चोरी के मुकदमे से संबंधित हरदी थाने की पुलिस में एक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय,3
- Post by Mr Ravi maurya lg1
- सुपरपावर की औकात को लफ़्ज़ों की आड़ में छिपाना अब बंद कर देना चाहिए मिस्टर प्रेसिडेंट....बेहतर यही होगा कि आप अपनी नाकामी को रात के अंधेरे में क़ुबूल कर लीजिए....मिडिल ईस्ट में सुपरपावर का कोई ठिकाना महफ़ूज़ नहीं है...सुपरपावर के 50 हज़ार सैनिक अड्डे छोड़ कर गुनमान होटलों में पनाह लिए हुए हैं....F-15, F-16, F-35 जैसे फ़ाइटर जेट्स ईरानी के एयर स्पेस में आते ही आसान निशाना बन रहे हैं... #Iran #USA #MiddleEast #Geopolitics #WorldNews1
- बहराइच । विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा (शिवपुर), प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान” के नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान “बन्धु”, ग्राम प्रधान बेहड़ा सूर्य प्रकाश सिंह ‘बुल्लू’, संकुल प्रभारी गया प्रसाद, वार्डेन रेखा तिवारी, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, इंतसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।4
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। दिनांक 04.04.2026 को वादिनी निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा वादिनी से विवाह करने का झांसा देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती मौके पर आकर घटना का अपने मोबाइल में विडियों बना कर वायरल कर दिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0 व 67 (A) IT Act, बनाम 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह के 06 अन्य साथी नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0 में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । पाल1
- भिनगा विधानसभा 289 के लक्ष्मनपुर बाजार से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जहां जनता ने खुलकर अपनी राय रखी। क्या 2027 में बीजेपी वापसी करेगी या SP-BSP की टक्कर में बदलेगा खेल? इस रिपोर्ट में देखें जनता की ललकार, चुनावी माहौल और असली सियासी समीकरण। 👉 चैनल: Birat News 24 Live 👉 वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- Post by Latest news india1
- Breaking News पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!! #UPPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #baharichnews #BahraichPolice #Bahraichnews #petrol #up #UttarPradeshNews1
- रुपईडीहा बहराइच भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बहराइच-I को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सीमा चौकी रुपैडिहा क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने तीन नेपाली नागरिकों को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल एक्सेसरीज के साथ पकड़ लिया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत पर्यवेक्षण में की गई। सीमा सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सोमवार तड़के लगभग 02:00 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के निकट विशेष ‘नाका’ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय क्षेत्र के भीतर लगभग 100 मीटर दूरी पर अंधेरे में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर कार्टन लादकर आते हुए देखा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को रोककर पूछताछ की, जिसमें उनकी पहचान साहिल अंसारी (19 वर्ष), दिलदार हुसैन (23 वर्ष) तथा सुरेंद्र सोनी (30 वर्ष) निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उक्त सामान बरथनवा (भारत) से जैसपुर (नेपाल) ले जा रहे थे। जब उनसे सामान के परिवहन और सीमा शुल्क (कस्टम) से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाणित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। इसमें 39 वायरलेस स्पीकर, 145 TWS ईयरबड्स, 99 वायरलेस हेडफोन, 49 स्मार्ट वॉच (BL-5 Pro और XIAOMAI सीरीज), 200 वायर्ड ईयरफोन और 200 चार्जिंग केबल (iPhone व Samsung) शामिल हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग बॉक्स, स्टिकर और प्लास्टिक सपोर्ट भी बरामद किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया नकली ब्रांडिंग के जरिए तस्करी और अवैध व्यापार की आशंका भी सामने आई है। एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पकड़े गए आरोपियों और बरामद सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर इस कार्रवाई को तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसबी की सतर्कता से एक बार फिर सीमा पार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिली है।2