logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश बहराइच । विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा (शिवपुर), प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान” के नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान “बन्धु”, ग्राम प्रधान बेहड़ा सूर्य प्रकाश सिंह ‘बुल्लू’, संकुल प्रभारी गया प्रसाद, वार्डेन रेखा तिवारी, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, इंतसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।

4 hrs ago
user_Anurag Sharma
Anurag Sharma
नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश बहराइच । विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर

d2bae0ef-9da0-43f4-933c-4d4f5210a33e

हिस्सा लिया और गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा (शिवपुर), प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान”

5a149c62-6336-4829-a958-3ac8bf44cfd8

के नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान “बन्धु”, ग्राम प्रधान बेहड़ा सूर्य प्रकाश सिंह ‘बुल्लू’, संकुल प्रभारी गया प्रसाद,

37c7e668-3a47-4b40-9581-4ec3a5d8fda6

वार्डेन रेखा तिवारी, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, इंतसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।

More news from Bahraich and nearby areas
  • रुपईडीहा बहराइच भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बहराइच-I को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सीमा चौकी रुपैडिहा क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने तीन नेपाली नागरिकों को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल एक्सेसरीज के साथ पकड़ लिया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत पर्यवेक्षण में की गई। सीमा सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सोमवार तड़के लगभग 02:00 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के निकट विशेष ‘नाका’ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय क्षेत्र के भीतर लगभग 100 मीटर दूरी पर अंधेरे में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर कार्टन लादकर आते हुए देखा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को रोककर पूछताछ की, जिसमें उनकी पहचान साहिल अंसारी (19 वर्ष), दिलदार हुसैन (23 वर्ष) तथा सुरेंद्र सोनी (30 वर्ष) निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उक्त सामान बरथनवा (भारत) से जैसपुर (नेपाल) ले जा रहे थे। जब उनसे सामान के परिवहन और सीमा शुल्क (कस्टम) से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाणित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। इसमें 39 वायरलेस स्पीकर, 145 TWS ईयरबड्स, 99 वायरलेस हेडफोन, 49 स्मार्ट वॉच (BL-5 Pro और XIAOMAI सीरीज), 200 वायर्ड ईयरफोन और 200 चार्जिंग केबल (iPhone व Samsung) शामिल हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग बॉक्स, स्टिकर और प्लास्टिक सपोर्ट भी बरामद किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया नकली ब्रांडिंग के जरिए तस्करी और अवैध व्यापार की आशंका भी सामने आई है। एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पकड़े गए आरोपियों और बरामद सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर इस कार्रवाई को तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसबी की सतर्कता से एक बार फिर सीमा पार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिली है।
    2
    रुपईडीहा बहराइच भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बहराइच-I को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सीमा चौकी रुपैडिहा क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने तीन नेपाली नागरिकों को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल एक्सेसरीज के साथ पकड़ लिया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत पर्यवेक्षण में की गई। सीमा सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सोमवार तड़के लगभग 02:00 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के निकट विशेष ‘नाका’ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय क्षेत्र के भीतर लगभग 100 मीटर दूरी पर अंधेरे में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर कार्टन लादकर आते हुए देखा।
जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को रोककर पूछताछ की, जिसमें उनकी पहचान साहिल अंसारी (19 वर्ष), दिलदार हुसैन (23 वर्ष) तथा सुरेंद्र सोनी (30 वर्ष) निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उक्त सामान बरथनवा (भारत) से जैसपुर (नेपाल) ले जा रहे थे। जब उनसे सामान के परिवहन और सीमा शुल्क (कस्टम) से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाणित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। इसमें 39 वायरलेस स्पीकर, 145 TWS ईयरबड्स, 99 वायरलेस हेडफोन, 49 स्मार्ट वॉच (BL-5 Pro और XIAOMAI सीरीज), 200 वायर्ड ईयरफोन और 200 चार्जिंग केबल (iPhone व Samsung) शामिल हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग बॉक्स, स्टिकर और प्लास्टिक सपोर्ट भी बरामद किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया नकली ब्रांडिंग के जरिए तस्करी और अवैध व्यापार की आशंका भी सामने आई है।
एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पकड़े गए आरोपियों और बरामद सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा पर इस कार्रवाई को तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसबी की सतर्कता से एक बार फिर सीमा पार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिली है।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    20 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान
    user_Deepanshu  Verma Ratriman news
    Deepanshu Verma Ratriman news
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे बच्चे की जान बच गई। घटना मोतीपुर रेंज के कतरनिया ग्राम के मजरा तड़वा में हुई। कमल निषाद का पुत्र राजा बाबू (11) अपने खेत में था, जब तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया। राजा बाबू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।
    2
    बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे बच्चे की जान बच गई।
घटना मोतीपुर रेंज के कतरनिया ग्राम के मजरा तड़वा में हुई। कमल निषाद का पुत्र राजा बाबू (11) अपने खेत में था, जब तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया। राजा बाबू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • Post by Ravi Verma Bahraich
    1
    Post by Ravi Verma Bahraich
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए
सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सोमवार को अधीक्षक डॉ. नलिन राजा की अध्यक्षता में एमएमडीपी (MMDP) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान फाइलेरिया रोग से ग्रसित 23 मरीजों को सुरक्षा एवं देखभाल हेतु किट वितरित की गई। कार्यक्रम में जनपद स्तर से आए रत्नेश रत्नाकर एवं अभिषेक जायसवाल ने फाइलेरिया रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और नियमित देखभाल से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। बीपीएम दुर्गेश सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर उपचार व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. नलिन राजा, बीपीएम दुर्गेश सिंह, अभिषेक जायसवाल, रत्नेश रत्नाकर, नितीश शंकर मिश्रा सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    4
    बहराइच । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सोमवार को अधीक्षक डॉ. नलिन राजा की अध्यक्षता में एमएमडीपी (MMDP) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान फाइलेरिया रोग से ग्रसित 23 मरीजों को सुरक्षा एवं देखभाल हेतु किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में जनपद स्तर से आए रत्नेश रत्नाकर एवं अभिषेक जायसवाल ने फाइलेरिया रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और नियमित देखभाल से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
बीपीएम दुर्गेश सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर उपचार व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. नलिन राजा, बीपीएम दुर्गेश सिंह, अभिषेक जायसवाल, रत्नेश रत्नाकर, नितीश शंकर मिश्रा सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहुत बढ़िया किया
    1
    बहुत बढ़िया किया
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.