Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shravasti me Manwaroya bhoja ke har me laga Agh Agh pe kabu mila gaon Wale ne kalaptosh ki larchh se Agh par kabhu
Mr Ravi maurya lg
Shravasti me Manwaroya bhoja ke har me laga Agh Agh pe kabu mila gaon Wale ne kalaptosh ki larchh se Agh par kabhu
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mr Ravi maurya lg1
- नानपारा बहराइच। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी क्रम में दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की स्वच्छता एवं देखभाल के उपाय बताए, जबकि डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, महिला रोग, बाल रोग तथा दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहिनी के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी चिकित्सा शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।4
- बहराइच । खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टेढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है। अग्नि पीड़ित के अनुसार, बाइक सहित घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।4
- भिनगा विधानसभा 289 के लक्ष्मनपुर बाजार से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जहां जनता ने खुलकर अपनी राय रखी। क्या 2027 में बीजेपी वापसी करेगी या SP-BSP की टक्कर में बदलेगा खेल? इस रिपोर्ट में देखें जनता की ललकार, चुनावी माहौल और असली सियासी समीकरण। 👉 चैनल: Birat News 24 Live 👉 वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- Breaking News पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!! #UPPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #baharichnews #BahraichPolice #Bahraichnews #petrol #up #UttarPradeshNews1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान1
- बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे बच्चे की जान बच गई। घटना मोतीपुर रेंज के कतरनिया ग्राम के मजरा तड़वा में हुई। कमल निषाद का पुत्र राजा बाबू (11) अपने खेत में था, जब तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया। राजा बाबू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया।2
- सुपरपावर की औकात को लफ़्ज़ों की आड़ में छिपाना अब बंद कर देना चाहिए मिस्टर प्रेसिडेंट....बेहतर यही होगा कि आप अपनी नाकामी को रात के अंधेरे में क़ुबूल कर लीजिए....मिडिल ईस्ट में सुपरपावर का कोई ठिकाना महफ़ूज़ नहीं है...सुपरपावर के 50 हज़ार सैनिक अड्डे छोड़ कर गुनमान होटलों में पनाह लिए हुए हैं....F-15, F-16, F-35 जैसे फ़ाइटर जेट्स ईरानी के एयर स्पेस में आते ही आसान निशाना बन रहे हैं... #Iran #USA #MiddleEast #Geopolitics #WorldNews1