उत्तर प्रदेश, बहराइच - सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया.. गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सटीक आसूचना के आधार पर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) लाल सिंह आजाद के नेतृत्व में दो अन्य जवानों के साथ एक नाका दल का गठन किया गया। यह दल रात्रि लगभग 02:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/18 की ओर रवाना हुआ। नाका ड्यूटी के दौरान, जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके साथ बकरियों का एक झुंड है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब नाका दल ने उन्हें रुकने की चुनौती दी, तो चारों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को बकरियों के साथ मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 43 बकरियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को नेपाल से तस्करी कर भारत के रुपैडिहा बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं। पकड़े गए चारों अभियुक्त ग्राम-बर्तान्वा, थाना-रुपैडिहा, जिला बहराइच (उ.प्र.) के निवासी हैं| आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों को थाना रुपैडिहा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गई 43 बकरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु काजी हाउस (पशु आश्रय) के हवाले किया गया।

- महसी/ बहराइच जिले में चोरी के मुकदमे से संबंधित हरदी थाने की पुलिस में एक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय,3
- बहराइच । खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टेढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है। अग्नि पीड़ित के अनुसार, बाइक सहित घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।4
- Post by Mr Ravi maurya lg1
- सुपरपावर की औकात को लफ़्ज़ों की आड़ में छिपाना अब बंद कर देना चाहिए मिस्टर प्रेसिडेंट....बेहतर यही होगा कि आप अपनी नाकामी को रात के अंधेरे में क़ुबूल कर लीजिए....मिडिल ईस्ट में सुपरपावर का कोई ठिकाना महफ़ूज़ नहीं है...सुपरपावर के 50 हज़ार सैनिक अड्डे छोड़ कर गुनमान होटलों में पनाह लिए हुए हैं....F-15, F-16, F-35 जैसे फ़ाइटर जेट्स ईरानी के एयर स्पेस में आते ही आसान निशाना बन रहे हैं... #Iran #USA #MiddleEast #Geopolitics #WorldNews1
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। दिनांक 04.04.2026 को वादिनी निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा वादिनी से विवाह करने का झांसा देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती मौके पर आकर घटना का अपने मोबाइल में विडियों बना कर वायरल कर दिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0 व 67 (A) IT Act, बनाम 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह के 06 अन्य साथी नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0 में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । पाल1
- भिनगा विधानसभा 289 के लक्ष्मनपुर बाजार से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जहां जनता ने खुलकर अपनी राय रखी। क्या 2027 में बीजेपी वापसी करेगी या SP-BSP की टक्कर में बदलेगा खेल? इस रिपोर्ट में देखें जनता की ललकार, चुनावी माहौल और असली सियासी समीकरण। 👉 चैनल: Birat News 24 Live 👉 वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- Post by Latest news india1
- बहराइच । विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम बेहड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहड़ा (शिवपुर), प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी बाग तथा प्राथमिक विद्यालय खैरीघाट के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान” के नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान “बन्धु”, ग्राम प्रधान बेहड़ा सूर्य प्रकाश सिंह ‘बुल्लू’, संकुल प्रभारी गया प्रसाद, वार्डेन रेखा तिवारी, योगेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, इंतसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।4
- Breaking News पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!! #UPPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #baharichnews #BahraichPolice #Bahraichnews #petrol #up #UttarPradeshNews1