Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर में पार्षद चुनाव… और मैदान में मुख्यमंत्री! आखिर रोड शो की नौबत क्यों आई? जोधपुर में रोड शो की नौबत क्यों आई? गहलोत का भाजपा पर बड़ा हमला—‘ढाई साल में कुछ नहीं कर पाई सरकार’ गहलोत के बयान के बाद जोधपुर की स्थानीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि भाजपा इस हमले का क्या जवाब देती है और रोड शो का चुनावी असर कितना दिखाई देता है।
Sunil kumar
जोधपुर में पार्षद चुनाव… और मैदान में मुख्यमंत्री! आखिर रोड शो की नौबत क्यों आई? जोधपुर में रोड शो की नौबत क्यों आई? गहलोत का भाजपा पर बड़ा हमला—‘ढाई साल में कुछ नहीं कर पाई सरकार’ गहलोत के बयान के बाद जोधपुर की स्थानीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि भाजपा इस हमले का क्या जवाब देती है और रोड शो का चुनावी असर कितना दिखाई देता है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर निकाय चुनाव 2026: प्रथम चरण में मतदान शुरू नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पाली। नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महिला और पुरुष मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का भी विशेष इंतजाम किया गया है। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रथम चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो, जनसैलाब उमड़ा; कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश दीपान्शु चौहान (पाली) नगर निकाय चुनाव के प्रचार के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली शहर में एक विशाल और भव्य रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पाली वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो की शुरुआत शहर के प्रमुख सूरजपोल मैदान से हुई। फूलों से सजे विशेष वाहन पर सवार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रोड शो के दौरान पूरे शहर में 'जय श्री राम' और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी होती रही। विकास को मिलेगी नई गति रोड शो के दौरान जगह-जगह आम जनता व व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से निकायों के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने आमजन से स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सिंधु भवन में ली संगठनात्मक बैठक रोड शो के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री ने सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में भाजपा पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और अंतिम दिन तक घर-घर जाकर संपर्क साधने का जीत मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।4
- पाली मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पाली में रोड शो साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व पाली सांसद पीपी चौधरी पाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली में आज रोड शो हुआ जिनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सांसद पीपी चौधरी व जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रथ पर मौजूद रहे1
- सिवाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बीजेपी अन्य पार्टी अपनी अपनी ताकत धुकरें वार्ड संख्या 13 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार आशुसिंह जी राजपुरोहित वार्ड में रैली निकल रहे हैं2
- पूर्व विधायक ने नगर निकाय चुनाव में लगाया दम, कर रहे हैं जमकर प्रचार प्रसार बालोतरा। पूर्व विधायक ने नगर निकाय चुनाव में लगाया दम, कर रहे हैं जमकर प्रचार प्रसार1
- सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो में युवाओं ने उठाया मुद्दा बंद पड़ी फैक्ट्रियां शुरू कराने के नारे, युवाओं ने कहा—बेरोजगारी बढ़ रही, अब तक नहीं हुआ समाधान पाली। नगर निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो के दौरान सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में युवाओं ने रोजगार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान युवकों ने पाली में लंबे समय से बंद पड़ी फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि पाली औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान रखता है, लेकिन कई फैक्ट्रियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके चलते स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाना पड़ रहा है। युवकों ने नारे लगाते हुए कहा कि फैक्ट्रियां शुरू कराने और रोजगार बढ़ाने को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक अपेक्षित काम नहीं हुआ। युवाओं का आरोप था कि प्रधानमंत्री स्तर पर भी पाली की बंद फैक्ट्रियों को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। रोड शो के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से पाली के औद्योगिक क्षेत्र की बंद इकाइयों को पुनः शुरू कराने, नए उद्योग स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। युवाओं का कहना था कि पाली में उद्योग चलेंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान रोजगार को लेकर युवाओं की ओर से लगाए गए नारों से चुनावी माहौल में बेरोजगारी और बंद उद्योगों का मुद्दा चर्चा में आ गया।1
- हर हर महादेव जय जय श्री राम2
- 3 नगरीय निकायों के बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी *जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना* ब्यावर, 8 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण में 9 सितम्बर को 3 नगरीय निकायों के लिए होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी की गई। प्रथम चरण में जिले की एक नगर परिषद ब्यावर दो नगरपालिकाओं विजयनगर व मसूदा के लिए नियुक्त 198 मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी स्थल पर मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण तथा वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर ब्यावर नगरपरिषद के लिए नियुक्त 138 मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में राजकीय कन्या महाविद्यालय ब्यावर से रवाना किया गया। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकायों के चुनावों को निष्पक्षता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी व कार्मिकों को मतदान के दिन आयोग के निर्देशानुसार सुचारु रूप से मतदान कराने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए जिले के एक नगर परिषद ब्यावर तथा दो नगरपालिकाओं विजयनगर व मसूदा के मतदान दलों की रवानगी उनके निर्धारित स्थानों से की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 198 बूथों पर मतदान होगा। जिसके लिए ब्यावर में राजकीय कन्या महाविद्यालय से तथा अन्य निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों से मतदान दलों की रवानगी की गई है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट सहित मतदान दल से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।1