Shuru
Apke Nagar Ki App…
"Plan your destination wedding at Anant Vilas Huge lawns Banquet hal v Stay & hospitality Perfect for big celebrations Bookings open!" . "Big weddings deserve big space Anant Vilas - Huge lawn + banquet + luxury stay Call for bookings : +91 9557098291 • "Your dream wedding location is right here in the hills
Anant vilas
"Plan your destination wedding at Anant Vilas Huge lawns Banquet hal v Stay & hospitality Perfect for big celebrations Bookings open!" . "Big weddings deserve big space Anant Vilas - Huge lawn + banquet + luxury stay Call for bookings : +91 9557098291 • "Your dream wedding location is right here in the hills
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहारHost. Inspire. Celebrate Make every corporate moment timeless at Anant Vilas - where luxury meets productivity and every event becomes an experience to remember. Whether it's an annual meet, team offsite, product launch, or corporate celebration, our elegant spaces, curated menus, and personalized service ensure perfection in every detail ? Location: Anant Vilas Resort Bhimtal (Uttarakhand) For Bookings & Inquiries: +91-9557098291 @ Email: anantvilasresort@gmail.com Website: www.anantvilasresort.in ‣ Connect. Collaborate. Celebrate - only at Anant Vilas #AnantVilas #CorporateEvents #LuxuryRetreat #BusinessWithElegance #TeamCelebration #RamnagarEvents #WorklnStyle #CorporateRetreat1 hr ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहारHost. Inspire. Celebrate Make every corporate moment timeless at Anant Vilas - where luxury meets productivity and every event becomes an experience to remember. Whether it's an annual meet, team offsite, product launch, or corporate celebration, our elegant spaces, curated menus, and personalized service ensure perfection in every detail ? Location: Anant Vilas Resort Bhimtal (Uttarakhand) For Bookings & Inquiries: +91-9557098291 @ Email: anantvilasresort@gmail.com Website: www.anantvilasresort.in ‣ Connect. Collaborate. Celebrate - only at Anant Vilas #AnantVilas #CorporateEvents #LuxuryRetreat #BusinessWithElegance #TeamCelebration #RamnagarEvents #WorklnStyle #CorporateRetreat2 hrs ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहार💐1 hr ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहार😔1 hr ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहार😍1 hr ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहार🥳1 hr ago
- Anant vilasओबरा, औरंगाबाद, बिहार😍1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद पीरू गांव के समीप से अंग्रेजी शराब के धंधेबाज गिरफ्तार हसपुरा पुलिस ने पीरू गांव के समीप से ऑटो में रखा अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल1
- औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आज औरंगाबाद पहुंचे.बारुण के मुंशी बिगहा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में हमारी सरकार बनी.उसके पहले बिहार का बुरा हाल था.लोग शाम के वक्त घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का बुरा हाल था.बिहार में विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है. हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है.अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे.श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के तहत औरंगाबाद जिले के बारून प्रखंड के मुंशी बिगहा में जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि बिहार ने स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है और हमने तेजी से आम जन को बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी है. मुख्यमंत्री ने जिले में 555 करोड रुपए की लागत वाली 262 विकास योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करते हुए कहा कि औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार ने 441 करोड रुपए की मंजूरी पहले ही प्रदान कर दी है.उन्होंने कहा कि 2005 में जब हमारी सरकार बनी उसे समय राज्य की स्थिति बिल्कुल खराब थी लेकिन हमने सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधा सुरक्षा कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्र में कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करना शुरू किया. परिणाम यह हुआ कि राज्य में सभी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो गई। श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है तथा आने वाले वर्षों में यह राज्य और तरक्की करेगा.बिहार में पहले बिजली का बहुत बुरा हाल था.आज देखिए हम आपको मुफ्त बिजली दे रहे हैं.गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है.अब आपकी छतों पर सोलर लगा रहे हैं.इसके लिए भी आपको कुछ खर्च नहीं आएगा.सब काम सरकार करवा रही है. समारोह को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया.आगतों का स्वागत जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा ने किया मुख्यमंत्री ने बारून में बन रही जलापूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया.1
- गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गोह प्रखंड के देवकुंड तालाब से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर जलभरी की गई। एक सप्ताह तक चलने वाली जलभरी यात्रा अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत केयाल गांव से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। माथे पर कलश लिए 251 महिला-पुरुष श्रद्धालु पैदल यात्रा कर देवकुंड पहुंचे जहां स्वामी हरेरामाचार्य जी के सानिध्य में पवित्र सरोवर के जल से जलभरी की गई। इस दौरान देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा में रणविजय शर्मा, अजीत शेखर, रौशन कुमार, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, ऋषिकेश शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- सासाराम रोहतास: बढ़ती गर्मी के कारण जल स्तर नीचे की सकता हुआ, रोहतास जिला के सासाराम स्थित ऐतिहासिक स्थल शेरशाह रौजा रोड में पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ा चापाकल बना चर्चा का विषय! हालांकि यह भी सच्चाई है कि PHED बिभाग एवं जिला प्रशासन के तरफ से लाखों खर्च किए जाते हैं मरमती के नाम पर लेकिन ऐसे मशहूर स्थलों तक प्रशासन का नजर न जाना अत्यंत दुखद है1
- रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में नगर निगम ने नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सदर एसडीएम के निर्देश पर टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दस से अधिक फुटपाती दुकानदारों का सामान जब्त किया। सब्जी और फल के कई ठेलों को भी जब्त कर नगर निगम परिसर लाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने की अनुमति है। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। जब्त सामान वाले दुकानदारों से बॉन्ड भरवाकर भविष्य में नियम पालन की हिदायत दी गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से जख्मी ।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। शनिवार संध्या 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि उक्त गांव में कमलेश पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हो हल्ला के बाद ईट पत्थर और लाठी डंडे से हुए मारपीट में कमलेश पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि मारपीट की इस घटना को लेकर जख्मी कमलेश पाण्डेय ने जितेंद्र पाण्डेय सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पाण्डेय की पत्नी रीमा देवी ने कमलेश पाण्डेय सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पाण्डेय और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- दीवार गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, गॉव में शोक की लहर / परैया : थाना क्षेत्र के परैया खुर्द पंचायत के ग्राम बुढ़ परैया में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गॉव में शोक की लहर फैल गई है।मृतक सुभम कुमार उर्फ़ बौधा के पिता सुजीत पासवान ने बताया कि बीती रात हल्की बूंदा - बांदी हुई थी। बूंदा - के कारण अर्ध-मिट्टी और अर्ध-ईंट से बनी दीवार अचानक से शनिवार को लगभग 11 बजे (दिन ) में गिर गई, जिसके नीचे बच्चा दब गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को मलबे से निकालकर परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को गॉव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दाँगी , समाजसेवी अमर सिंह उर्फ पप्पू चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।1