बे मौसम बरसात ने सूर्यपुरा दावथ और दिनारा के किसानों की बढ़ाई चिंता। सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।

- सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से बेमौसम हल्की बारिश और हवा ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। किसान बिगड़ते मौसम से खासे चिंतित हैं। शनिवार संध्या 05 बजे सूर्यपुरा के किसान रामशंकर सिंह, अशोक यादव,रामकुमार राय, पहाड़ी महतो दावथ के गंगा सिंह, निर्मल कुमार, शेष कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में एकाएक तापमान ज्यादा कम होने से पहले से ही फसलों पर असर पड़ा है। वहीं बेमौसम बारिश से गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों समेत सब्जियां खराब हो जाएगी। उपर से तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंकाएं बनी हुई है। रबी, तेलहन, दलहन की फसल अब तैयार हो चुकी है। जल्द ही कटनी चालू होंगी। किसानों को खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थीं जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रोहतास जिले में हल्की बारिश की संभावना है। अगर तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि हुई तो किसानों के फसलों को काफी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।1
- Post by Sharda Singh1
- Post by Satish Kumar1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण ईद पर्व सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के कई ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश मे अमन चैन व सुख समृद्धि की दुआ मांगी1
- इद मुबारक हो, सभी देशवासियों, बिहार बशीयो को इद की बधाई,!1
- Post by Bihar News 241
- सासाराम रोहतास: बढ़ती गर्मी के कारण जल स्तर नीचे की सकता हुआ, रोहतास जिला के सासाराम स्थित ऐतिहासिक स्थल शेरशाह रौजा रोड में पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ा चापाकल बना चर्चा का विषय! हालांकि यह भी सच्चाई है कि PHED बिभाग एवं जिला प्रशासन के तरफ से लाखों खर्च किए जाते हैं मरमती के नाम पर लेकिन ऐसे मशहूर स्थलों तक प्रशासन का नजर न जाना अत्यंत दुखद है1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से जख्मी ।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। शनिवार संध्या 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि उक्त गांव में कमलेश पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हो हल्ला के बाद ईट पत्थर और लाठी डंडे से हुए मारपीट में कमलेश पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपुरा में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि मारपीट की इस घटना को लेकर जख्मी कमलेश पाण्डेय ने जितेंद्र पाण्डेय सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र पाण्डेय की पत्नी रीमा देवी ने कमलेश पाण्डेय सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पाण्डेय और उसके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1