Shuru
Apke Nagar Ki App…
hvvezfvinvttxhdudrjjfxhfjzekiakxnchttjucnfuxjruswjisnxncjfjgjcjzjnxb hchfuchfuchgjucngucntickewoksnnchvjrjxncjrjsmxjjvjgud
Sona Rohit
hvvezfvinvttxhdudrjjfxhfjzekiakxnchttjucnfuxjruswjisnxncjfjgjcjzjnxb hchfuchfuchgjucngucntickewoksnnchvjrjxncjrjsmxjjvjgud
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार.... सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित गौकशी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 26 अप्रैल 2026 को बेहट पुलिस जसमौर-शाकंभरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार पुत्र पीरू निवासी पथरवा, थाना बेहट के रूप में हुई है। वह पहले से ही गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, गौकशी के उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।2
- Post by Sona Rohit1
- टोंस नदी पर अवैध खनन का बोलबाला, करछना में सिंडिकेट पर उठे सवाल प्रयागराज के करछना क्षेत्र में टोंस_नदी पर अवैध खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। धरवाराघाट से लेकर आसपास के गांवों तक बिना पट्टे के खुलेआम जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा काम एक संगठित सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कई नामजद लोग शामिल हैं और प्रशासन की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से नदी का कटाव बढ़ रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। विरोध करने वालों को धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है, जिससे इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- कुशगढ धाम में शहनाइयों के साथ सामूहिक विवाह हुआ संपन्न 21 युगल जोड़ों को केशरी परिवार की ओर से दिया गया सुभाशीष करछना। कुशगढ़ धाम में केशरी परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह आचार्य जनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहनाइयों के सहित हर्षोल्लास के साथ रविवार को बडे धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें लोगों की भीड़ जुटी रही। जिसमें केशरी परिवार सहित अन्य लोगों की ओर से नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया गया । करछना- कोहडार घाट राज मार्ग पर कुशगढ धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर का कौवा बाजार निवासी समाजसेवी मिश्रीलाल केशरी की ओर से जीर्णोद्धार कराया गया है। साथ-साथ नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार की प्रतिमा 5 दिवसीय अनुष्ठान के बीच स्थापित हुई। वही रविवार को स्थानीय तथा दूर दराज के क्षेत्रो से असहाय , गरीब विभिन्न जातियों से 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें मौजूद जनप्रतिनिधियों, विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं की ओर से नवदंपति को सुभाशीष प्रदान किया गया। और शाम को हुई विदाई के समय विवाह के आयोजक, संयोजक व व्यवस्थापक मंडल के लोगों की आंखें नम हो गई।और इस सामाजिक कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजिक व संयोजक को बधाई दी गई । वहीं कुशगढ धाम में उमड़े जन सैलाब से पूरा धाम का विशाल प्रांगण भरा हुआ था। जो कि मेले जैसा माहौल रहा । जिसमें पुलिस -प्रशासन की मौजूदगी में विवाह महोत्सव की व्यवस्था चुस्त -दुर्ग दुरुस्त रही। वहीं देर रात्रि तक चहल-पहल बनी रही। अलग-अलग सजे विवाह के मंडपों में अलग-अलग वैदिक आचार्य की ओर से शुभ मुहूर्त में विवाह संपादित हुआ। जिसमें वर -कन्या पक्ष के परिजनों की मंडपों में भीड़ रही । और अलग-अलग मंडप में वर - वधू के घरों की जुटी महिलाओं की ओर से विवाह के मांगलिक गीतों का गायन होते रहे। और विवाह के साथ शहनाइयां भी बजती रही। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठसमाजसेवी मिश्रीलाल केशरी, छेदीलाल केशरी, चिरौजी लाल केशरी व संयोजक जनसेवक धर्म प्रकाश केशरी ,ओमप्रकाश केशरी, जयप्रकाश केशरी, कुलदीप केशरी ,संदीप केशरी , संजय केशरी पप्पू, तथा व्यवस्थापक सुजीत केसरवानी, सुमित केसरवानी , ईशु केसरवानी ,सक्षम केशरी की ओर से 21 कन्याओं का पांव पूजा गया। और कन्यादान भी किया गया । और देर शाम वर -वधू की विदाई की गई। विदाई के समय आयोजक व संयोजक तथा व्यवस्थापक लोगों की आंखें नम हो गई। विदाई के समय पर वर - कन्या को घरेलू के उपयोग के लिए उच्च कोटि के सामान भी दिए गए। विवाह समारोह में मौजूद विशिष्ट जनों का अंगवस्त्रम् प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह , प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक मेजा संदीप पटेल, पूर्व ब्लांक प्रमुख मेजा , प्रेम शंकर मुंन्नन शुक्ल, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल, ज्ञान सिंह पटेल , विकास सिंह पटेल , ननकेश बाबू यादव, कमलेश गुप्ता, राहुल केसरवानी , लाला प्रसाद केसरी, ओम प्रकाश केशरी , दिनेश चंद्र, केसरवानी, अनिल केसरवानी लालचंद केसरवानी सहित आदि लोग मौजूद रहे।3
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv8
- Post by Sona Rohit1