श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवा में शनिवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने गांव में भूसे के ढेर में एक तेंदुआ छिपा हुआ देखा। सुबह करीब 8:00 बजे तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें एसडीओ वेद प्रकाश, रेंजर मोहित श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है। अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या घेरने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें।
श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवा में शनिवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने गांव में भूसे के ढेर में एक तेंदुआ छिपा हुआ देखा। सुबह करीब 8:00 बजे तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें एसडीओ वेद प्रकाश, रेंजर मोहित श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है। अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या घेरने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें।
- श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर कठौतिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का खाली गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित महिला सुबह से ही भीषण गर्मी में लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उसे गैस नहीं मिली और इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका खाली सिलेंडर पार कर दिया। सिलेंडर गायब होने की बात पता चलते ही महिला मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने रोती-बिलखती महिला को संभालने का प्रयास किया। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रावस्ती पुलिस ने सोनवा थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने गैस एजेंसी की अव्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने एजेंसी परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाने और इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।1
- जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर के छात्रों और युवाओं के लगातार संघर्ष तथा कांग्रेस पार्टी व पूरे विपक्ष द्वारा सड़क से संसद तक उठाई गई बुलंद आवाज़ के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए श्रावस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जिला मुख्यालय भिनगा स्थित कांग्रेस कार्यालय से ईदगाह तिराहे तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, युवा और आमजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत जननायक राहुल गांधी और देश के करोड़ों छात्रों व युवाओं के संयुक्त संघर्ष की जीत है। राहुल गांधी ने युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया, जिसके कारण केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को मजबूर हुई और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतांत्रिक जनदबाव की जीत का प्रतीक बना। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह विजय युवाओं के आत्मविश्वास की जीत है और संदेश है कि संगठित संघर्ष के आगे सत्ता को झुकना पड़ता है। वहीं, जिला महासचिव एवं प्रभारी विधि विभाग एडवोकेट मोहम्मद असलम ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी अन्याय और दमन के खिलाफ छात्रों व युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। इस विजय जुलूस के अवसर पर नगर अध्यक्ष व सभासद आमिर खान, सभासद मुस्ताक अहमद, सभासद उबेद अहमद, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मो. नसीम, जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष देवता दिन भारती, राजन सिंह, युवा कांग्रेस नेता फरीद कुरैशी, संतोष तिवारी, सिरसिया ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नंदन शर्मा, जिला सचिव मुजीबुर रहमान, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक, हरिहरपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, गिलौला के राजन शर्मा, सेवा दल के जिलाध्यक्ष शिवम पांडे एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, युवा नेता शहराज गौतम, आमिन अली, इकौना ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, जिला सचिव गौरी यादव, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, सभासद व जिला महासचिव एहसान चौधरी, एडवोकेट अमन पांडे, मनरेगा प्रभारी, आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे, नीरज गुप्ता सहित सभी ब्लॉकों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- कुशीनगर में नहर में भटककर फंसी 147 किलो की दुर्लभ और गर्भवती गंगा डॉल्फिन को दो घंटे के कठिन अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वन विभाग, विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और डॉल्फिन को नई ज़िंदगी दी। सफल रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन की स्वास्थ्य जांच की गई और फिर विशेष डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस के जरिए गोरखपुर के रजघाट स्थित राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में यदि नहरों में गंगा डॉल्फिन या कोई भी अन्य वन्यजीव नजर आए, तो उसे छेड़ें नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, क्योंकि प्रकृति की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।1
- बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी महफूज खान का बेटा समीर खान प्रतिदिन की तरह शंकरपुर चौराहा स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। काफी देर तक समीर का कोई पता न चलने पर परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि वह पढ़ने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने रास्ते में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना मटेरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संभावित मार्गों पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को समीर खान के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तत्काल मटेरा पुलिस या परिजनों को सूचित करे।3
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर, गुलरिया जगतापुर, नौसर, सलारपुर और बलसिंहपुर में सरकारी योजनाओं में भारी लूट का मामला सामने आया है। मनरेगा से लेकर बीवी राम योजना आवास तक का काम गायब है। कागजों पर ही सारा विकास दिखाया जा रहा है, जबकि धरातल और मौके पर सन्नाटा पसरा हुआ है। योजनाओं में हो रही इस धांधली से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस पर संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। पत्रकारों द्वारा इस मामले का पर्दाफाश किए जाने और सवाल पूछे जाने के बावजूद ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ (वीडियो) तक किसी के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।4
- श्रावस्ती जनपद के सिरसिया चौराहे पर शनिवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़ा बिच्छूखोपड़ा (मॉनिटर लिज़र्ड/गोह) अचानक एक किराना दुकान में जा घुसा। करीब दो घंटे तक दुकान के अंदर वन्यजीव की मौजूदगी से दुकानदारों और आसपास के स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी तुरंत सुहेलवा रेंज के रेंजर अनिमेष वर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बिच्छूखोपड़ा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कदम उठाने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि आबादी वाले इलाकों में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुँचाने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित बचाकर जंगल में वापस छोड़ा जा सके।1
- श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवा में शनिवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने गांव में भूसे के ढेर में एक तेंदुआ छिपा हुआ देखा। सुबह करीब 8:00 बजे तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें एसडीओ वेद प्रकाश, रेंजर मोहित श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है। अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या घेरने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें।1