चोरी करते सात चोर गिरफ्तार, मोबाइल समेत ताला तोड़ने के उपकरण बरामद नवीनगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार को सात आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन समेत ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इनमें ताला तोड़ने का औजार, हेक्सा ब्लेड और एक पेचकस शामिल हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संदिग्धों के बीच हड़कंप मच गया है गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहतास जिले के अमझौर थाना क्षेत्र के चितौली गांव निवासी सन्नी कुमार, अखिलेश खरवार, अंकित खरवार, छोटू खरवार, अमित खरवार और विवेक खरवार के रूप में हुई है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के रुपहया गांव निवासी पप्पुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपितों को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने छह मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस अब बरामद सामान और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने किया। अभियान में थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे या नहीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। #Navinagar #Bharatcrimelivenews #Aurangabad #BiharNews #CrimeNews #TheftCase #SevenArrested #PoliceAction #ThievesArrested #MobilePhonesRecovered #CrimeReport #BiharPolice #BreakingNews #LocalNews #LatestNews #AurangabadNews #PoliceInvestigation #LawAndOrder

- 45 महिलाओं को मिल रहा निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण,आत्मनिर्भर बनाने की पहल मदनपुर। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल की जा रही है। मंगलवार को फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार ने खिरियावां मोड़ स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहयोग से संचालित फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। औरंगाबाद जिले में संस्था के तीन केंद्र संचालित हैं, जहां सिलाई-कढ़ाई के साथ निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। महिला सशक्तिकरण केंद्र में तीन महीने का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण चल रहा है। यहां दूसरे बैच में 45 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर इंटर्न रेणु देवी, प्रशिक्षक रानी कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #महिलासशक्तिकरण #मदनपुर #आत्मनिर्भरभारत #सिलाईकढ़ाई #कौशलविकास #औरंगाबादबिहार1
- रफीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को दी गई विदाई, सुमन कुमारी का स्वागत रफीगंज प्रखंड के व्यापार मंडल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अरुण कुमार ने अपने करीब दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए पैक्स अध्यक्षों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उपस्थित लोगों ने सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, लाल मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, उमेश यादव, मनीष कुमार, बसंत यादव, अरविंद यादव,राकेश कुमार, सुनील यादव, नागेंद्र यादव, महेश सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, किरण सिंह और मसूद जफर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- Subhash Kumar gram सिद्धपुर gadva tola post aadar chack4
- आमस थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ! शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा ! संवाददाता कौसर अलम गया1
- पुल से नीचे गिरकर साइकिल सवार चोटिल, स्थानीय किशोर ने बचाई जान गोह(औरंगाबाद) सोमवार की संध्या देवकुंड थाना के समीप जर्जर पुल से गिरकर भलुआर गांव निवासी संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पानी में डूबते देख एक किशोर ने छलांग लगाकर उनकी जान बचाई। बाद में साइकिल भी पानी से निकाली गई। स्टेट हाईवे-68 और पीरू-बनतारा मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल की रेलिंग टूट चुकी है। दोनों किनारों पर छज्जा नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में पुल से गिरकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां बैरिकेडिंग की जाती है, लेकिन बाद में हटा ली जाती है। स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से पुल पर मजबूत रेलिंग बनवाने तथा स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।1
- व्यापार मंडल कार्यालय में अरुण कुमार को विदाई, सुमन कुमारी का हुआ सम्मान रफीगंज के व्यापार मंडल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी को सम्मानित कर स्वागत किया गया। अरुण कुमार ने कहा कि रफीगंज में करीब दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्हें कभी घर से दूर होने का एहसास नहीं हुआ। यहां के लोगों ने परिवार की तरह स्नेह और सहयोग दिया। उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। पैक्स अध्यक्षों ने अरुण कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। मौके पर पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, नीरज कुमार सिंह संजय यादव, मनोज कुमार सिंह, उमेश यादव, मनीष कुमार, गणेश शंकर विद्यार्थी, राकेश कुमार,नागेन्द्र यादव, मसूद जफर, किरण सिंह,राकेश कुमार, सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #औरंगाबाद #सहकारिताविभाग #BiharNews #HuchTag1
- गुरुआ से बड़ी खबर जांच में जुटी पुलिस कैमरे की नजर और पुलिस की जांच के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले का सच कब सामने आएगा। गया जिले के गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क पर मिडिल स्कूल के निकट मंगलवार की सुबह पइन में मछली पकड़ने के जाल में गर्भस्थ शिशु का शव फंसा मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गर्भस्थ शिशु का शव पइन में कैसे पहुंचा? घटनास्थल के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई निजी नर्सिंग होम मौजूद हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की गंभीरता से जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की पड़ताल करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, मछली पकड़ने के लिए पइन में जाल लगाया गया था। मंगलवार की सुबह जब जाल निकाला गया, तो उसमें गर्भस्थ शिशु का शव देखकर लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने पर पूर्व राजद विधायक विनय कुमार यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव समेत कई प्रबुद्ध लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें किसी की संलिप्तता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गुरुआ से बड़ी खबर। कैमरे की नजर और पुलिस की जांच के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले का सच कब सामने आएगा।1