logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुदौली में लेखपालो के क्षेत्र में फेरबदल, 14 लेखपालों के क्षेत्र बदले गए रुदौली (अयोध्या)। तहसील प्रशासन द्वारा राजस्व व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में कुल 14 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कई लेखपालों को नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। वहीं, क़स्बा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब अंकित श्रीवास्तव को सौंपी गई है जिन्हें क़स्बा लेखपाल नियुक्त किया गया है यह परिवर्तन कार्य में सुधार, जनसुनवाई में तेजी और राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए सिरे से जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं

4 hrs ago
user_अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
Voice of people रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
aaf88da3-e006-41ba-958a-f2ab4486d645

रुदौली में लेखपालो के क्षेत्र में फेरबदल, 14 लेखपालों के क्षेत्र बदले गए रुदौली (अयोध्या)। तहसील प्रशासन द्वारा राजस्व व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में कुल 14 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कई लेखपालों को नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। वहीं, क़स्बा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब अंकित श्रीवास्तव को सौंपी गई है जिन्हें क़स्बा लेखपाल नियुक्त किया गया है यह परिवर्तन कार्य में सुधार, जनसुनवाई में तेजी और राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए सिरे से जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    1
    अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मां की ममता और उसकी क्षमता का कोई मोल नहीं होता… 💔 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश | 30 अप्रैल 2026 नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में खराब मौसम और तेज़ हवाओं के बीच टूरिस्ट विभाग की एक क्रूज़ बोट पलट गई। बोट में कुल 41 लोग सवार थे। 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 अब भी लापता हैं। NDRF, SDRF और आर्मी की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। लेकिन इस हादसे से जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे देश को झकझोर दिया… एक मां अपने बच्चे को सीने से लगाए मिली — जैसे वह मौत से भी लड़ रही हो। मां ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी… वह शायद बच सकती थी… लेकिन उसका मासूम बच्चा लाइफ जैकेट के बिना था। कहते हैं मां कभी अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ती… उसने आखिरी सांस तक अपने लाल को सीने से लगाए रखा। शायद उसे भरोसा था कि वह उसे बचा लेगी… लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस दुनिया में अगर कोई निस्वार्थ प्रेम है, तो वह मां का है। मां अपने बच्चे के लिए मौत से भी टकरा जाती है। वह खुद डूब सकती है, लेकिन बच्चे को छोड़ नहीं सकती। यह दृश्य सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि ममता की आखिरी परिभाषा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। 🙏 #जबलपुर #बरगीडैम #नर्मदाहादसा #मांकीममता #श्रद्धांजलि #MPNews
    4
    मां की ममता और उसकी क्षमता का कोई मोल नहीं होता… 💔
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश | 30 अप्रैल 2026
नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में खराब मौसम और तेज़ हवाओं के बीच टूरिस्ट विभाग की एक क्रूज़ बोट पलट गई। बोट में कुल 41 लोग सवार थे।
28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 अब भी लापता हैं। NDRF, SDRF और आर्मी की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
लेकिन इस हादसे से जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे देश को झकझोर दिया…
एक मां अपने बच्चे को सीने से लगाए मिली — जैसे वह मौत से भी लड़ रही हो।
मां ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी… वह शायद बच सकती थी…
लेकिन उसका मासूम बच्चा लाइफ जैकेट के बिना था।
कहते हैं मां कभी अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ती…
उसने आखिरी सांस तक अपने लाल को सीने से लगाए रखा।
शायद उसे भरोसा था कि वह उसे बचा लेगी…
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
इस दुनिया में अगर कोई निस्वार्थ प्रेम है, तो वह मां का है।
मां अपने बच्चे के लिए मौत से भी टकरा जाती है।
वह खुद डूब सकती है, लेकिन बच्चे को छोड़ नहीं सकती।
यह दृश्य सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि ममता की आखिरी परिभाषा है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। 🙏
#जबलपुर #बरगीडैम #नर्मदाहादसा #मांकीममता #श्रद्धांजलि #MPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    1
    लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा 
गोसाईगंज/अयोध्या 
गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई।
सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    1
    झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर  4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • 📌 मुख्य जानकारी: स्थान: तहसील परिसर, रुदौली आयोजन: आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार अध्यक्षता: जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) या उपजिलाधिकारी (SDM) उद्देश्य: जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण 📝 किन समस्याओं पर सुनवाई होती है: भूमि विवाद (जमीन, खतौनी, कब्जा आदि) पुलिस/कानूनी शिकायतें पेंशन, राशन, आवास योजनाएं बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ⚡ प्रक्रिया: सुबह तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायत लिखित रूप में दें संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर सुनवाई की जाती है कई मामलों का तत्काल समाधान, बाकी को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा जाता है 👍 लाभ: सीधे अधिकारियों से संपर्क बिना दलाल के काम त्वरित और पारदर्शी समाधान
    1
    📌 मुख्य जानकारी:
स्थान: तहसील परिसर, रुदौली
आयोजन: आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार
अध्यक्षता: जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) या उपजिलाधिकारी (SDM)
उद्देश्य: जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
📝 किन समस्याओं पर सुनवाई होती है:
भूमि विवाद (जमीन, खतौनी, कब्जा आदि)
पुलिस/कानूनी शिकायतें
पेंशन, राशन, आवास योजनाएं
बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं
⚡ प्रक्रिया:
सुबह तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायत लिखित रूप में दें
संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर सुनवाई की जाती है
कई मामलों का तत्काल समाधान, बाकी को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा जाता है
👍 लाभ:
सीधे अधिकारियों से संपर्क
बिना दलाल के काम
त्वरित और पारदर्शी समाधान
    user_अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    Voice of people रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।। अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    1
    किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।।
अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @⁨all⁩
    1
    अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है।
@⁨all⁩
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.