लेखपालों का शासन को दो टूक अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 5 अगस्त से कामबंद आंदोलन अंतरमंडलीय तबादले से लेकर पदोन्नति और भत्तों तक छह मांगों पर आर-पार की लड़ाई, ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का ऐलान पूरनपुर/पीलीभीत। राजस्व व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाने वाले लेखपाल अब अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील उपशाखा पूरनपुर ने शासन और राजस्व परिषद को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी छह सूत्रीय मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। आंदोलन के तहत लेखपाल विभिन्न विभागीय और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इससे राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। संघ के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह और तहसील मंत्री आकांक्षा राजपूत के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से अध्यक्ष, राजस्व परिषद लखनऊ को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के बावजूद शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे लेखपालों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल शुरू करना शामिल है। संघ का दावा है कि वर्ष 2025 में पोर्टल पर 2,669 लेखपालों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बड़ी संख्या में लेखपाल अपने गृह जनपद से 400 से 800 किलोमीटर दूर तैनात हैं। इसके अलावा चयन वर्ष 2025-26 की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 29 अप्रैल 2026 को संपन्न होने के बावजूद पदोन्नति सूची जारी न किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई है। नव नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा के परिणाम में देरी का मुद्दा भी उठाया गया है। संघ के मुताबिक चयन वर्ष 2024 के लेखपालों की सितंबर 2025 में हुई प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है, जिससे उनका स्थायीकरण प्रभावित हो रहा है।लेखपालों ने स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये, नियत यात्रा भत्ते के स्थान पर 1500 रुपये वाहन भत्ता और 1000 रुपये प्रतिमाह विशेष भत्ता देने की मांग भी रखी है। साथ ही गैर-राजस्व कार्यों से मुक्ति और ग्राम सचिवालयों में बुनियादी सुविधाओं के बिना बैठने के आदेश का विरोध किया है।संघ ने चेताया कि 5 अगस्त से लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का कार्य करेंगे और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित बस्ते व फाइलें तहसील कार्यालय में जमा कर देंगे। सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों की अनदेखी के कारण यदि जनता को परेशानी होती है या राजस्व कार्य प्रभावित होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।

- Puranpur: व्यापारियों की बैठक में शेरपुर रोड फ्लाइओवर को लेकर उठी माँग, 11 मीटर की जगह 8 मीटर चौड़ाई करने पर जोर। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में शेरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर फ्लाइओवर की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8 मीटर करने की मांग की है। इस दौरान हंसराज गुलाटी और व्यापार मंडल की नई टीम का स्वागत भी किया गया।1
- पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews1
- Post by AASHIQ ALI1
- Rahul Gandhi, Tamil Nadu, UPNewsTV24, Sarfraz Ahmed Khan, Congress, Political Rally, Tamil Nadu Politics 2026. राहुल गांधी जी के तमिलनाडु दौरे के दौरान उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें। क्या है इस दौरे के सियासी मायने? देखिए UPNewsTV24 की खास रिपोर्ट, कैमरा पर्सन रिसंतू अग्रवाल के साथ।"1
- पीलीभीत में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, साड़ी के पल्लू से गला घोंटने की आशंका घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पीलीभीत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर साड़ी के पल्लू से पति का गला घोंट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1