logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौ माता के सम्मान और गौ हत्या रोकने हेतु 27 अप्रैल को गौ सेवक सौंपेंगे ज्ञापन हटा/ संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संचालित गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत हटा नगर में भी व्यापक जनजागरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 27 अप्रैल को गौ सेवकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा को लेकर गत दिवस भूतेश्वर मंदिर परिसर में गौ सेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में गौ सेवक एवं मातृशक्ति भूतेश्वर मंदिर में एकत्रित होंगे। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार कीर्तन मंडली के साथ एक भव्य रैली निकाली जाएगी, जो भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर होते हुए नगर के मार्गो से पुरानी तहसील पहुंचेगी। वहां सभी गौ सेवक एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने एवं गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग करेंगे। गौ सेवकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वह इस जनजागरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और गौ संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें

13 hrs ago
user_PS24NEWS
PS24NEWS
Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

गौ माता के सम्मान और गौ हत्या रोकने हेतु 27 अप्रैल को गौ सेवक सौंपेंगे ज्ञापन हटा/ संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संचालित गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत हटा नगर में भी व्यापक जनजागरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 27 अप्रैल को गौ सेवकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा को लेकर गत दिवस भूतेश्वर मंदिर परिसर में गौ सेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में गौ सेवक एवं मातृशक्ति भूतेश्वर मंदिर में एकत्रित होंगे। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार कीर्तन मंडली के साथ एक भव्य रैली निकाली जाएगी, जो भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर होते हुए नगर के मार्गो से पुरानी तहसील पहुंचेगी। वहां सभी गौ सेवक एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने एवं गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग करेंगे। गौ सेवकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वह इस जनजागरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और गौ संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर सस्पेंस बना हुआ है! किसानों को इन पैसों के लिए मई के पहले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक तैयारियों के बीच 4 मई के बाद ही सरकार किसी बड़े कार्यक्रम के जरिए करोड़ों रुपये की यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। साथ ही किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर अपना नाम और केवाईसी की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें।
    1
    मध्य प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर सस्पेंस बना हुआ है! किसानों को इन पैसों के लिए मई के पहले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक तैयारियों के बीच 4 मई के बाद ही सरकार किसी बड़े कार्यक्रम के जरिए करोड़ों रुपये की यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। साथ ही किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर अपना नाम और केवाईसी की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें।
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    21 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • [24/04, 8:28 pm] Mohd Faisalll: एक्सीडेंट में मृतक राज कैथेले के परिजनों से मिले आरिफ मसूद नगद आर्थिक सहायता राशि दी सुखी सेवनिया में नवबहार सब्जी मंडी निवासी राज कैथेले की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी आज विधायक आरिफ मसूद जी उनके निवास पर पहुंचे परिजनों को संवेदना देते हुए आर्थिक सहायता राशि परिवारजनों को दी परिजनों के कहने पर डीआईजी ग्रामीण से इस पूरी घटना की जांच के लिए पत्र लिखा [24/04, 10:25 pm] Mohd Faisalll: *पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश* *जनसंपर्क कक्ष* *समाचार* *टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल* भोपाल, 24 अप्रैल 2026। टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यवाही से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल हुए 12 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल लोगों को राहत पहुँचाने हेतु दो एफआरव्ही वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे त्वरित सहायता संभव हो सकी। 24 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला क्षेत्र अंतर्गत मालगुवां गाँव में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कुड़ीला क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर आरक्षक श्री अभिषेक एवं पायलट श्री सुरेंद्र सिंह लोधी सहित डायल-112 टीम ने पाया कि सवारी ऑटो पलटने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय चिकित्सालय खरगापुर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा बड़े हादसों में भी तुरंत संसाधन जुटाकर राहत पहुँचाने, जनजीवन की रक्षा करने और हर आपात स्थिति में प्रभावी सहायता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। *क्रमांक-253/26 राजेश दाहिमा*
    1
    [24/04, 8:28 pm] Mohd Faisalll: एक्सीडेंट में मृतक राज कैथेले के परिजनों से मिले आरिफ मसूद नगद आर्थिक सहायता राशि दी 
सुखी सेवनिया में नवबहार सब्जी मंडी निवासी राज कैथेले की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी आज विधायक आरिफ मसूद जी उनके निवास पर पहुंचे परिजनों को संवेदना देते हुए  आर्थिक सहायता राशि परिवारजनों को दी 
परिजनों के कहने पर डीआईजी ग्रामीण से इस पूरी घटना की जांच के लिए पत्र लिखा
[24/04, 10:25 pm] Mohd Faisalll: *पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश*
*जनसंपर्क कक्ष*
*समाचार*
*टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल*
भोपाल, 24 अप्रैल 2026। टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यवाही से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल हुए 12 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल लोगों को राहत पहुँचाने हेतु दो एफआरव्ही वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे त्वरित सहायता संभव हो सकी।
24 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला क्षेत्र अंतर्गत मालगुवां गाँव में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कुड़ीला क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर आरक्षक श्री अभिषेक एवं पायलट श्री सुरेंद्र सिंह लोधी सहित डायल-112 टीम ने पाया कि सवारी ऑटो पलटने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय चिकित्सालय खरगापुर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा बड़े हादसों में भी तुरंत संसाधन जुटाकर राहत पहुँचाने, जनजीवन की रक्षा करने और हर आपात स्थिति में प्रभावी सहायता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
*क्रमांक-253/26            राजेश दाहिमा*
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *भोपाल में ऐशबाग पुलिस का शिकंजा, फरार गुंडा हथियार समेत धराया* राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश गुराज उर्फ शारिक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गौवंश तस्करी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह लगातार कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था। सूचना मिली थी कि आरोपी सोनिया गांधी कॉलोनी इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में घूम रहा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार पंवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक लक्ष्मण राई, प्रधान आरक्षक तनवीर खान, आरक्षक अविनाश यादव, अर्पित दुबे और सुनील राजपूत ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तेजी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं।
    1
    *भोपाल में ऐशबाग पुलिस का शिकंजा, फरार गुंडा हथियार समेत धराया*
राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश गुराज उर्फ शारिक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गौवंश तस्करी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह लगातार कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था।
सूचना मिली थी कि आरोपी सोनिया गांधी कॉलोनी इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में घूम रहा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार पंवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक लक्ष्मण राई, प्रधान आरक्षक तनवीर खान, आरक्षक अविनाश यादव, अर्पित दुबे और सुनील राजपूत ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तेजी दिखाते हुए उसे धर दबोचा।
तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Following the instructions of Police Commissioner Sanjay Kumar, the police will now take strict action if shops are open late at night in Bhopal. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर अब भोपाल देर रात दुकानें खुली तो पुलिस करेगी बड़ी कार्रवाई
    1
    Following the instructions of Police Commissioner Sanjay Kumar, the police will now take strict action if shops are open late at night in Bhopal.
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर 
अब भोपाल देर रात दुकानें खुली तो पुलिस करेगी बड़ी कार्रवाई
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    4 hrs ago
  • फैज़ उल्लाह खान, भोपाल नगर निगम फायर ब्रिगेड (फाज़ी गेट) के गोताखोर द्वारा एक युवक की जान बचाई गई। युवक ने बड़ा तालाब VIP रोड ब्रिज से छलांग लगा दी थी, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को थाना तलैया के सुपुर्द किया गया। नगर निगम फायर ब्रिगेड के गोताखोर हमेशा सतर्क रहते हैं और समय पर पहुंचकर लोगों की जान बचाते हैं।
    1
    फैज़ उल्लाह खान, भोपाल नगर निगम फायर ब्रिगेड (फाज़ी गेट) के गोताखोर द्वारा एक युवक की जान बचाई गई।
युवक ने बड़ा तालाब VIP रोड ब्रिज से छलांग लगा दी थी, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसके बाद युवक को थाना तलैया के सुपुर्द किया गया।
नगर निगम फायर ब्रिगेड के गोताखोर हमेशा सतर्क रहते हैं और समय पर पहुंचकर लोगों की जान बचाते हैं।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.