Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वार्ड नंबर 20, केशव नगर निवासी रवि सोनकर (पुत्र शिवप्रसाद) रविवार को घर में गैस न होने के कारण खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने बाहर गया था। इसी दौरान वह लकड़ी काट रहा था कि अचानक पास की मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में रवि सोनकर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
D.D.NEWS UTTER PRADESH

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशांबी...अफवाहों पर ध्यान न दें, पैनिक न हो..... प्रशासन पेट्रोल पंपों पर 3 हजार से बढ़कर 10 हजार लीटर तक की बिक्री मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ईंधन की किल्लत की अफवाहों और पैनिक बुकिंग के कारण हो रही है। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं, लोग अफवाह पर पैनिक हो रहे हैं। पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है। आज स्थिति सामान्य बनी है। देखें खास रिपोर्ट ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- क्या बाबा का बुलडोजर इस ठाकुर के घर चलेगा? क्या गुंडे का इनकाउंटर करने की हिम्मत सरकार में है ?, प्रयागराज का कथित किसान नेता चंद्रसेन ने घूरपुर थाना क्षेत्र बुन्दावा के दलित परिवार को गोली मारने की धमकी दी अभी तक प्रयागराज पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, सुने रिकॉर्डिंग? क्या बाबा का बुलडोजर इस ठाकुर के घर चलेगा? क्या गुंडे का इनकाउंटर करने की हिम्मत सरकार में है? #UttarPradesh1
- आज दिनांक 28.03.2026 को थाना महेवा घाट के ग्राम अजरौली में जमीन बटवारे को लेकर नथन सरोज उम्र 60 वर्ष की उसके सगे बेटों झुरई व लवलेश द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी है।नथन सरोज की दो शादी हुई थी पहली पत्नी कलूटिया के दोनों लड़के झुरई और लवलेश सरोज है। दूसरी पत्नी सावित्री के एक लड़का राहुल है।झुरई व लवलेश चाहते थे की जमीन में राहुल को हिस्सा ना मिले, इस बात को लेकर पिता से विवाद था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार की बाईट।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के नव प्रतिष्ठान पंचशील फिलिंग स्टेशन के संचालक ने अपने विरुद्ध साजिश रचने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया में कुछ लोग झूठ प्रसारित कर रहे है । इसमें राजनैतिक और व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों का हाथ है । क्षेत्र के रसूलपुर गांव के प्रधान राकेश प्रताप मौर्य का जमुनापुर गोकना मार्ग पर कोटिया चित्रा गांव के पास हाल ही के पेट्रोल पंप खुला है । पूरा मामला तीन दिन पहले उस समय का है जब पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी थी। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति भीड़ में आपस में ग्राहकों से लड़ाई करने के बाद में डीजल लेकर अपने घर गया। बाद में वह वापस आया तो उसने कहा कि उसे कम डीजल मिला है ।इस बात की तत्काल पड़ताल कराई गई और उसे संतुष्ट करने की कोशिश की गई। इसके बावजूद कुछ अन्य लोग पेट्रोल पंप पर आ गए और एक साजिश के तहत हंगामा करने लगे।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद उन लोगों से कहा कि झूठी अफवाह मत उड़ाइए । इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया कि इस पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर ग्राहक हंगामा कर रहे हैं ।पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि जबकि हकीकत यह है कि पेट्रोल पंपों की मशीनों में माप की फीडिंग विभिन्न विभागों द्वारा की जाती है ।जिसमें कोई भी अन्य व्यक्ति हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक और व्यावसायिक विरोधी उनके पेट्रोल पंप को बदनाम करने के लिए इस तरह की घिनौनी साजिश रच रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कानून के जानकारों से राय लेंगे और जो लोग इस तरह का झूठ प्रसारित कर रहे हैं ,उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1