ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक घटना में श्रीमती दीपा ने अपने दो मासूम बच्चों (करीब 2 वर्ष एवं 3 वर्ष) के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना जाखलौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक घटना में श्रीमती दीपा ने अपने दो मासूम बच्चों (करीब 2 वर्ष एवं 3 वर्ष) के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना जाखलौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छतरपुर के अजय पार धाम में मंदिर की दान पेटी से रुपये गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर मंदिर समिति के एक सदस्य 'भगत जी' से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं कि दरबार चलाने के नाते उन्हें पता होना चाहिए कि पैसा कहां गया। इस सवाल पर भगत जी कथित तौर पर "हमें का पतो?" कहकर जवाब देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक दान पेटी से रुपये गायब होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित पक्ष की ओर से कोई विस्तृत बयान आया है। यदि इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच के बाद ही यह साफ कर सकेंगे कि रुपये गायब हुए हैं या नहीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।1
- ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास एक हृदयविदारक घटना में श्रीमती दीपा ने अपने दो मासूम बच्चों (करीब 2 वर्ष एवं 3 वर्ष) के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना जाखलौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसी पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र स्थित कारीतोरन नदी मोहल्ले की सड़क पर साल के 12 महीने पानी बहता रहता है। सड़क पर लगातार जलभराव रहने के बावजूद इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है और न ही कोई काम करवाया जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 12वें दिन जिलेभर के शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में यह आयोजन समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन में व्यापारी वर्ग, एनजीओ और विभिन्न सोशल ग्रुप्स का सहयोग लिया गया। आयोजन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।4
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बिजरावन गांव में राशन वितरण को लेकर दिगौड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के अनुसार, बिजरावन गांव में राशन वितरण के दौरान दिगौड़ा में दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में शामिल 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।1
- तिकमगढ़ जिले के बुडेरा विद्युत मंडल में सहायक अभियंता विशाल तोमर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने रात्री में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने 'विशाल तोमर मुर्दाबाद' के नारे लगाए। ग्राम पंचायत बुडेरा, लक्ष्मनपुरा, नन्नीटेहरी के ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो वे विद्युत मंडल में हड़ताल और चक्कर जाम करेंगे। रात्रि 8 से 9 बजे, 10 से 11 बजे और 12 से 1 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे गांव में बच्चों में मच्छर और गर्मी से बीमारी बढ़ रही है और रात्री में जहरीले जानवरों के काटने की आशंका है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावरहाउस में रात बिताई।2
- ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम साढूमल निवासी कोमल, पिता टेढ़े, रविवार को किसी निजी काम से रनगांव गए थे। देर शाम वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान रविदास मंदिर के पास अचानक सड़क पर एक बिल्ली आ गई। बिल्ली को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में बाइक चालक कोमल को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को संभालने के साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।2