logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव झूठी और भ्रामक खबर चलाने का आरोप, पत्रकार ने की कार्रवाई की मांग। कथित मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों वाली खबर को बताया निराधार, प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश का आरोप। #बांगरमऊ। सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों पर एक पत्रकार के खिलाफ कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक खबर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। संबंधित पत्रकार का आरोप है कि उनके खिलाफ बिना तथ्यों की जांच किए मारपीट, दबंगई और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाकर खबर चलाई गई, जिससे उनकी सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि प्रसारित सामग्री में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और खबर चलाने से पहले उनका पक्ष तक नहीं लिया गया। आरोप है कि जानबूझकर आपत्तिजनक और भ्रामक तथ्यों के आधार पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर खबर प्रसारित करने वाले व्यक्ति अथवा संबंधित लोगों की पहचान करने और झूठी एवं भ्रामक सामग्री के जरिए प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उनके खिलाफ कोई वास्तविक शिकायत या साक्ष्य था तो उसे सक्षम प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन बिना जांच और उनका पक्ष जाने सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप प्रसारित करना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई प्रतीत होती है। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, प्रसारित सामग्री की सत्यता की पड़ताल और दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है।

5 hrs ago
user_(Journalist) Madhur kumar
(Journalist) Madhur kumar
Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
cd75aff6-927e-4c3a-8bce-5c3ce957463b

उन्नाव झूठी और भ्रामक खबर चलाने का आरोप, पत्रकार ने की कार्रवाई की मांग। कथित मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों वाली खबर को बताया निराधार, प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश का आरोप। #बांगरमऊ। सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों पर एक पत्रकार के खिलाफ कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक खबर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। संबंधित पत्रकार का आरोप है कि उनके खिलाफ बिना तथ्यों की जांच किए मारपीट, दबंगई और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाकर खबर चलाई गई, जिससे उनकी सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि प्रसारित सामग्री में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और खबर चलाने से पहले उनका पक्ष तक नहीं लिया गया। आरोप है कि जानबूझकर आपत्तिजनक और भ्रामक तथ्यों के आधार पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर खबर प्रसारित करने वाले व्यक्ति अथवा संबंधित लोगों की पहचान करने और झूठी एवं भ्रामक सामग्री के जरिए प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उनके खिलाफ कोई वास्तविक शिकायत या साक्ष्य था तो उसे सक्षम प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन बिना जांच और उनका पक्ष जाने सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप प्रसारित करना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई प्रतीत होती है। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, प्रसारित सामग्री की सत्यता की पड़ताल और दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप। आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है। मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    1
    आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप।
आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है।
मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद ............. हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ #HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    1
    कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद .............

हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। 
ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ
#HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    3
    Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat
महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    user_Akhilesh
    Akhilesh
    Sandila, Hardoi•
    7 hrs ago
  • सीतापुर कल्ली नैमिष रोड पर भीषण सड़क हादसा बनारस के दो श्रद्धालुओं की मौत कई घायल मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, दो भाई की मौत तीसरी मां घायल ड्राइवर भी घायल बनारस के दाल मंडी के रहने वाले हैं सभी
    1
    सीतापुर कल्ली नैमिष रोड पर भीषण सड़क हादसा बनारस के दो श्रद्धालुओं की  मौत कई घायल मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, दो भाई की मौत तीसरी मां घायल ड्राइवर भी घायल बनारस के दाल मंडी के रहने वाले हैं सभी
    user_Anoop singh suryvanshi
    Anoop singh suryvanshi
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कदम के पेड़ से भिड़ी कार कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    3
    तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कदम के पेड़ से भिड़ी कार
कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ

बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ
फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया।
ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ों की कथित रूप से खुलेआम कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर ले जाई जा रही है। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पेड़ कटान करने वालों के बीच कानून का खौफ खत्म हो गया है, या फिर उन्हें किसी स्तर से संरक्षण प्राप्त है? यदि उक्त पेड़ों की कटान के लिए वैध अनुमति प्राप्त है, तो संबंधित अनुमति/परमिट की जानकारी सार्वजनिक कर आमजन को अवगत कराया जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। अब देखना यह है कि वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं और यदि कटान अवैध पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है. दुबग्गा में खुलेआम आम के हरे-भरे पेड़ों की कटान, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रही लकड़ी की लोडिंग
    1
    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ों की कथित रूप से खुलेआम कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर ले जाई जा रही है।
मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पेड़ कटान करने वालों के बीच कानून का खौफ खत्म हो गया है, या फिर उन्हें किसी स्तर से संरक्षण प्राप्त है?
यदि उक्त पेड़ों की कटान के लिए वैध अनुमति प्राप्त है, तो संबंधित अनुमति/परमिट की जानकारी सार्वजनिक कर आमजन को अवगत कराया जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
अब देखना यह है कि वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं और यदि कटान अवैध पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है.
दुबग्गा में खुलेआम आम के हरे-भरे पेड़ों की कटान, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रही लकड़ी की लोडिंग
    user_Journalist Rais Lucknow
    Journalist Rais Lucknow
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।
    1
    वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.