Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री की सफलता पर दी CM भजनलाल शर्मा नें वीडियो कॉल बात कर दी बधाई। राजस्थान को गौरवान्वित करने वाले अनुज अग्निहोत्री को UPSC Civil Services Examination 2025 में शीर्ष स्थान हासिल करने पर फोन पर संवाद कर शुभकामनाएं दी गईं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान अनुज अग्निहोत्री और उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के आशीर्वाद का परिणाम है। अनुज की इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान को गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि अनुज अग्निहोत्री अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण और अनुकरणीय योगदान देंगे। उनकी सफलता से प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
Ram Mishra
UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री की सफलता पर दी CM भजनलाल शर्मा नें वीडियो कॉल बात कर दी बधाई। राजस्थान को गौरवान्वित करने वाले अनुज अग्निहोत्री को UPSC Civil Services Examination 2025 में शीर्ष स्थान हासिल करने पर फोन पर संवाद कर शुभकामनाएं दी गईं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान अनुज अग्निहोत्री और उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के आशीर्वाद का परिणाम है। अनुज की इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान को गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि अनुज अग्निहोत्री अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण और अनुकरणीय योगदान देंगे। उनकी सफलता से प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
- Ram MishraAlwar, Rajasthan🙏7 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Poonya ram meena4
- राजस्थान को गौरवान्वित करने वाले अनुज अग्निहोत्री को UPSC Civil Services Examination 2025 में शीर्ष स्थान हासिल करने पर फोन पर संवाद कर शुभकामनाएं दी गईं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान अनुज अग्निहोत्री और उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के आशीर्वाद का परिणाम है। अनुज की इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान को गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि अनुज अग्निहोत्री अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण और अनुकरणीय योगदान देंगे। उनकी सफलता से प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।1
- नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत को दिल्ली प्रशासन ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। संगठन ने इसे निंदनीय और अलोकतांत्रिक कदम बताते हुए राज शेखावत की तत्काल रिहाई की मांग की है। करणी सेना का कहना है कि 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित UGC रोलबैक महाआंदोलन अब पहले से अधिक मजबूती के साथ आयोजित किया जाएगा।1
- *खैरथल अनाज मंडी के सर्वेश गुप्ता दूसरी बार बने अध्यक्ष* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजस्थान की प्रमुख खैरथल अनाज मंडी में शनिवार को प्रतिष्ठापूर्ण द्विवार्षिक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मंडी में पूरे दिन हलचल और उत्साह का माहौल रहा। व्यापारियों में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक और कड़ा रहा। चुनाव मैदान में वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और व्यापारी नेता दीनदयाल गुप्ता आमने-सामने थे। मंडी के 349 लाइसेंसधारी व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए अध्यक्ष का चयन किया। चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा और केदारनाथ खंडेलवाल ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद शाम 3.30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और देर शाम परिणाम घोषित किया गया। मतगणना में सर्वेश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीनदयाल गुप्ता को 42 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर में व्यापारियों ने नारेबाजी कर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सर्वेश गुप्ता ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मंडी के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।2
- राजस्थान विधानसभा में 'डिस्टर्ब एरिया बिल' (Rajasthan Disturbed Areas Bill) पारित होने के दौरान तिजारा विधायक महंत बालकनाथ (Baba Balak Nath) ने एक ऐतिहासिक और आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने मेवात और तिजारा क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन और 'लैंड जिहाद' के गंभीर आरोप लगाए।1
- खेत से घर लौट रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जयपुर रेफर। खैरथल जिले के ग्राम रामनगर में सड़क हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत से सरसों का काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद किसान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल किसान निरंजन सिंह (36 वर्ष) निवासी रामनगर खैरथल जो अपने खेत से काम खत्म कर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निरंजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे पर गहरी चोट आई। घटना के बाद परिजन तुरंत घायल किसान को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी निरंजन के पिता तारा सिंह ने दी। फिलहाल जयपुर में निरंजन सिंह का उपचार जारी है। बाईट.... तारा सिंह..... घायल का पिता2
- हादसों का बना रहता खतरा, जिम्मेदारों ने मुंदी आंखें अनदेखी : चिरूनी -चुडला रोड की बदहाल हालात से ग्रामीण परेशान सोडावास. ....ग्राउंड रिपोर्ट.... सोडावास समीप चिरूनी बस स्टैंड के स्टेट हाईवे 108 से व चुडला गांव के बस स्टैंड के स्टेट हाईवे 14 को जोड़ने वाली सड़क चिरूनी से चुडला जाने वाली सड़क की मरमत लंबे समय से नहीं होने से सड़क जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं।जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। चिरूनी गांव के राजू शीला मुंडावरीया ने बताया कि यह सड़क करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ती है। यह सड़क चिरूनी गांव के सोडावास- मुंडावर स्टेट हाईवे 108 एवं चुडला क्षेत्र के स्टेट हाईवे 14 अलवर बहरोड सड़क मार्ग को जोड़ती है। कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव महेश ओमप्रकाश शर्मा डीलर ने बताया इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह सड़क टूटने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। रात के समय में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। जिससे कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। यहां कई बार वाहनों की दुर्घटनाग्रस्त होने का सदैव भय बना रहता है।...........चिरूनी गौशाला के सदस्य सूरजभान चौधरी, सुरेश तिवाड़ी, मोहर सिंह, धनकड, वीरेंद्र सुमन चौधरी का मानना है की मुंडावर उपखंड में कृषि महाविद्यालय चुड़ला है, जहां पर चिरूनी सड़क मार्ग से होकर कॉलेज तक गुजरना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ......मुख्यमंत्री के नाम भेजा पत्र ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस संबंध में ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता बालकिशन जोशी, मूलचंद शर्मा सरपंच, मुकेश मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर शीघ्र सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। सोडावास... चिरूनी चुडला मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1