घाटमपुर में सांप के काटने पर बच्चे की जान बचाई, सूझबूझ से मिली मदद घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली। जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।
घाटमपुर में सांप के काटने पर बच्चे की जान बचाई, सूझबूझ से मिली मदद घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली। जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।
- *कानपुर नगर निगम जोन-1 कार्यालय में पार्षदों का धरना, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कानपुर नगर निगम जोन-1 कार्यालय में पार्षदों का धरना, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन1
- शिव शक्ति अखाड़ा की हुंकार, साहसी हिंदू निर्माण का संकल्प.. कानपुर में गरजे महंत मधुराम जी, अखाड़ा परंपरा पुनर्जीवित करने का ऐलान उत्तर जिले के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर बैठक में संदेश, सत्य की स्थापना के लिए संगठन और साहस जरूरी कानपुर में रविवार को शिव शक्ति अखाड़ा के उत्तर जिले की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने संगठन विस्तार और अखाड़ा परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया। अपने संबोधन में महंत मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परंपरा को पुनर्जीवित कर साहसी और संस्कारित हिंदू समाज के निर्माण का कार्य शिव शक्ति अखाड़ा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्य की स्थापना के लिए साहस, संगठन और आत्मबल आवश्यक है। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। *बाइट - महंत मधुराम शरण शिवा जी महाराज, प्रमुख शिव शक्ति अखाड़ा*1
- कानपुर नगर थाना चकेरी ओमपुरवा चौधरी फर्नीचर के पास ट्रांसफार्मर में जंगली बैलों का आतंक बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित करने के उपरांत किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, केस्को विभाग की लापरवाही कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित होने के उपरांत समस्या का समाधान नहीं किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से क्षेत्र के लोगों के द्वारा एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला ओमपुरवा फर्नीचर मार्केट में एक ट्रांसफार्मर चौधरी फर्नीचर, यूनीक फर्नीचर, ओमपुरवा चकेरी रोड कानपुर नगर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है और उसके आसपास जंगली बैलों का जाल बिछा हुआ है कई बार वीडियो प्रकाशित किया गया है केस्को विभाग किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण कर रहा है वीडियो को देखते हुए साफ देखा जा सकता है कि जंगली बेल किस तरह से बिना इंसुलेशन वायर पर अपना प्रभाव जमाहुए हैं बारिश का समय इस समय चल रहा है और जंगली बेल एक दूसरे के संपर्क आने पर है हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने पर किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दिया जा सकता है जिससे की वार्ड 29 ओम पुरवा फर्नीचर मार्केट में ट्रांसफार्मर के ऊपर जंगली बेल अपना विकराल रूप बहुत तेजी से फैल रही हैं और किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है इन जंगली बेलों को तत्काल नहीं हटाया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दिया जा सकता है कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी के द्वारा यह वीडियो प्रकाशित किया जा रहा है न्यूज़ विज्ञापन समाचार खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- सावन के सोमवार के दिन नाले के पानी से ब्रह्म खूंटी और भोले बाबा का अभिषेक करेंगे श्रद्धालु बिठूर। बिठूर का ब्रह्मावर्त घाट बिठूर में बने घाटों पौराणिक महत्व के हिसाब से सबसे विशेष माना गया है। यह घाट इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी स्थान पर बैठकर जगत पिता ब्रह्मा ने सृष्टि के स्त्री पुरुष की उत्पत्ति कर सृष्टि का शुभारंभ किया था। यही वह घाट है जहां पर जगत पिता ब्रह्मा के पैरों के खड़ाऊ की कील स्थापित है। इस स्थान को सृष्टि का केंद्र बिंदु भी माना गया है। बिठूर का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व होने की वजह से इसे आदित्य की भी संज्ञा दी गई है। तीर्थ का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व होने के बाद भी तीर्थ के बिल्कुल बगल में गंगा में गिर रहा नाल तीर्थ की गरिमा को चोट पहुंचा रहा है। आपको बताते चलें नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बिठूर तीर्थ पर गंगा में गिरने वाले नालों को एसटीपी के द्वारा जोड़कर नालों के पानी शुद्धिकरण किए जाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन वर्तमान समय में सारे एसटीपी प्लांट खराब अवस्था में है। जिसकी वजह से नालों का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में जाकर मिल रहा है। कई बार क्षेत्री श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा उर्फ अनुज ने गंगा में गिर रहे नालों के पानी के रोके जाने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन अभी तक उसका कोई हल नहीं निकला है। हालत यह है कि दो एक दिन बाद सामान का सोमवार है जिसमें कानपुर के अलावा अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु बिठूर के घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं। और यह सभी श्रद्धालु नालें के गंदे पानी को लोटे में भरकर ब्रह्म कुटी पर चढ़ाते हैं। ऐसे में उनकी आस्था को भी ठेस लग रही है।1
- परेड बाजार के सभी दुकानदार भाइयों से गुजारिश है मैं लालू शुक्ला वीडियो के माध्यम से आपको कुछ संदेश दे रहा हूं आपका खादिम लालू शुक्ला अध्यक्ष परेड बाजार, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश1
- झारखंड के छात्र परीक्षा में धांधली को लेकर कई दिनों से सड़कों पर बैठे हैं...हाथों पर रूखी रोटी रखकर खा रहे हैं... काश इनके लिए भी दुबई से कोई खाना ऑर्डर कर देता, कोई इनके लिए भी पिज़्ज़ा बर्गर भिजवा देता या सारे दानवीर दिल्ली के जंतर मंतर पर ही दान करेंगे आखिर छात्र तो ये भी हैं न और मांग भी वही है......1
- *कानपुर में योग कार्यक्रम: युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश* कानपुर। 'Gen Z Against Drug Addiction' अभियान के तहत रविवार सुबह 10:30 बजे जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान' रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 'Say Yes to Yoga, Say No to Drugs', 'Fit Youth Drug-Free India' और 'नशे से दूरी, योग से दोस्ती' जैसे नारों के साथ युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया और नशे को शरीर, परिवार व समाज के लिए हानिकारक बताया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान 10 हज़ार से अधिक संस्थाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। *बाइट - राजीव महाना (मुख्य अतिथि)* उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। *बाइट - राजू पोरवाल (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)* उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।3
- दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर, यूपी के सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा हैं। सुमित BJP का नगर मंत्री है और हैप्पी BJP का मंडल महामंत्री है। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।1