logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कानपुर में योग कार्यक्रम: युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश* कानपुर। 'Gen Z Against Drug Addiction' अभियान के तहत रविवार सुबह 10:30 बजे जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान' रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 'Say Yes to Yoga, Say No to Drugs', 'Fit Youth Drug-Free India' और 'नशे से दूरी, योग से दोस्ती' जैसे नारों के साथ युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया और नशे को शरीर, परिवार व समाज के लिए हानिकारक बताया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान 10 हज़ार से अधिक संस्थाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। *बाइट - राजीव महाना (मुख्य अतिथि)* उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। *बाइट - राजू पोरवाल (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)* उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

17 hrs ago
user_राजीव वर्मा
राजीव वर्मा
Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

*कानपुर में योग कार्यक्रम: युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश* कानपुर। 'Gen Z Against Drug Addiction' अभियान के तहत रविवार सुबह 10:30 बजे जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान' रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 'Say Yes to Yoga, Say No to

Drugs', 'Fit Youth Drug-Free India' और 'नशे से दूरी, योग से दोस्ती' जैसे नारों के साथ युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया और नशे को शरीर, परिवार व समाज के लिए हानिकारक बताया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का

प्रेरणादायी संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान 10 हज़ार से अधिक संस्थाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। *बाइट - राजीव महाना (मुख्य अतिथि)* उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। *बाइट - राजू पोरवाल (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)* उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *कानपुर में योग कार्यक्रम: युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश* कानपुर। 'Gen Z Against Drug Addiction' अभियान के तहत रविवार सुबह 10:30 बजे जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान' रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 'Say Yes to Yoga, Say No to Drugs', 'Fit Youth Drug-Free India' और 'नशे से दूरी, योग से दोस्ती' जैसे नारों के साथ युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया और नशे को शरीर, परिवार व समाज के लिए हानिकारक बताया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान 10 हज़ार से अधिक संस्थाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। *बाइट - राजीव महाना (मुख्य अतिथि)* उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। *बाइट - राजू पोरवाल (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)* उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
    3
    *कानपुर में योग कार्यक्रम: युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश*
कानपुर। 'Gen Z Against Drug Addiction' अभियान के तहत रविवार सुबह 10:30 बजे जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान' रखा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 'Say Yes to Yoga, Say No to Drugs', 'Fit Youth Drug-Free India' और 'नशे से दूरी, योग से दोस्ती' जैसे नारों के साथ युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया और नशे को शरीर, परिवार व समाज के लिए हानिकारक बताया।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान 10 हज़ार से अधिक संस्थाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ीं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया।
*बाइट - राजीव महाना (मुख्य अतिथि)*
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
*बाइट - राजू पोरवाल (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)*
उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सावन के सोमवार के दिन नाले के पानी से ब्रह्म खूंटी और भोले बाबा का अभिषेक करेंगे श्रद्धालु बिठूर। बिठूर का ब्रह्मावर्त घाट बिठूर में बने घाटों पौराणिक महत्व के हिसाब से सबसे विशेष माना गया है। यह घाट इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी स्थान पर बैठकर जगत पिता ब्रह्मा ने सृष्टि के स्त्री पुरुष की उत्पत्ति कर सृष्टि का शुभारंभ किया था। यही वह घाट है जहां पर जगत पिता ब्रह्मा के पैरों के खड़ाऊ की कील स्थापित है। इस स्थान को सृष्टि का केंद्र बिंदु भी माना गया है। बिठूर का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व होने की वजह से इसे आदित्य की भी संज्ञा दी गई है। तीर्थ का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व होने के बाद भी तीर्थ के बिल्कुल बगल में गंगा में गिर रहा नाल तीर्थ की गरिमा को चोट पहुंचा रहा है। आपको बताते चलें नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बिठूर तीर्थ पर गंगा में गिरने वाले नालों को एसटीपी के द्वारा जोड़कर नालों के पानी शुद्धिकरण किए जाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन वर्तमान समय में सारे एसटीपी प्लांट खराब अवस्था में है। जिसकी वजह से नालों का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में जाकर मिल रहा है। कई बार क्षेत्री श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा उर्फ अनुज ने गंगा में गिर रहे नालों के पानी के रोके जाने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन अभी तक उसका कोई हल नहीं निकला है। हालत यह है कि दो एक दिन बाद सामान का सोमवार है जिसमें कानपुर के अलावा अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु बिठूर के घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं। और यह सभी श्रद्धालु नालें के गंदे पानी को लोटे में भरकर ब्रह्म कुटी पर चढ़ाते हैं। ऐसे में उनकी आस्था को भी ठेस लग रही है।
    1
    सावन के सोमवार के दिन नाले के पानी से ब्रह्म खूंटी और भोले बाबा का अभिषेक करेंगे श्रद्धालु
बिठूर। बिठूर का ब्रह्मावर्त घाट बिठूर में बने घाटों पौराणिक महत्व के हिसाब से सबसे विशेष माना गया है। यह घाट इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी स्थान पर बैठकर जगत पिता ब्रह्मा ने सृष्टि के स्त्री पुरुष की उत्पत्ति कर सृष्टि का शुभारंभ किया था। यही वह घाट है जहां पर जगत पिता ब्रह्मा के पैरों के खड़ाऊ की कील स्थापित है। इस स्थान को सृष्टि का केंद्र बिंदु भी माना गया है। बिठूर का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व होने की वजह से इसे आदित्य की भी संज्ञा दी गई है। तीर्थ का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व होने के बाद भी तीर्थ के बिल्कुल बगल में गंगा में गिर रहा नाल तीर्थ की गरिमा को चोट पहुंचा रहा है। 
आपको बताते चलें नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बिठूर तीर्थ पर गंगा में गिरने वाले नालों को एसटीपी के द्वारा जोड़कर नालों के पानी शुद्धिकरण किए जाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन वर्तमान समय में सारे एसटीपी प्लांट खराब अवस्था में है। जिसकी वजह से नालों का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में जाकर मिल रहा है। कई बार क्षेत्री श्री तीर्थ पुरोहित गंगा सभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा उर्फ अनुज ने गंगा में गिर रहे नालों के पानी के रोके जाने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन अभी तक उसका कोई हल नहीं निकला है। हालत यह है कि दो एक दिन बाद सामान का सोमवार है जिसमें कानपुर के अलावा अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु बिठूर के घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं। और यह सभी श्रद्धालु नालें के गंदे पानी को लोटे में भरकर ब्रह्म कुटी पर चढ़ाते हैं। ऐसे में उनकी आस्था को भी ठेस लग रही है।
    user_Sunny Bhai Jaan Express News
    Sunny Bhai Jaan Express News
    Kanpur, Kanpur Nagar•
    17 hrs ago
  • ‼️हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उन्नाव, निकली भव्य मंगल कलश यात्रा!‼️ उन्नाव में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब बड़े हनुमान मंदिर से श्री शिव महापुराण कथा की भव्य मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कथा अध्यक्ष संजय नीलम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निकली यात्रा लोकविख्यात शैवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु महाराज जी के सानिध्य में गोकुल बाबा मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई। मुख्य यजमान श्रीमती वंदना सत्येंद्र सिंह, श्रीमती संतोष हरिप्रसाद साहू और कथा यजमान श्रीमती राधा निशीथ निगम उर्फ राजू भैया, श्रीमती सोनम धीरज सिंह व श्रीमती प्रिया विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्वेता भानु मिश्रा, विमल द्विवेदी, राम प्रकाश चौरसिया, निर्भय कुमार निगम, विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर और मीडिया प्रभारी श्याम जी गुप्ता सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। चारों ओर गूंजा—हर-हर महादेव!
    1
    ‼️हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उन्नाव, निकली भव्य मंगल कलश यात्रा!‼️
उन्नाव में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब बड़े हनुमान मंदिर से श्री शिव महापुराण कथा की भव्य मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कथा अध्यक्ष संजय नीलम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निकली यात्रा लोकविख्यात शैवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु महाराज जी के सानिध्य में गोकुल बाबा मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई।
मुख्य यजमान श्रीमती वंदना सत्येंद्र सिंह, श्रीमती संतोष हरिप्रसाद साहू और कथा यजमान श्रीमती राधा निशीथ निगम उर्फ राजू भैया, श्रीमती सोनम धीरज सिंह व श्रीमती प्रिया विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
श्वेता भानु मिश्रा, विमल द्विवेदी, राम प्रकाश चौरसिया, निर्भय कुमार निगम, विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर और मीडिया प्रभारी श्याम जी गुप्ता सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। चारों ओर गूंजा—हर-हर महादेव!
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज की ताजा खबर सावन बनाम मीट *कोतवाली गंगाघाट* ✒️ जहां एक तरफ कल सावन का पहला सोमवार होने पर लोग गंगा नहाने की तैयारी कर रहे हैं ✒️ वही गंगा के किनारे मेंन रोड पर खुलेआम लगी मछली मंडी
    2
    आज की ताजा खबर 
सावन बनाम मीट 
*कोतवाली गंगाघाट* 
✒️ जहां एक तरफ कल सावन का पहला सोमवार होने पर लोग गंगा नहाने की तैयारी कर रहे हैं 
✒️ वही गंगा के किनारे मेंन रोड पर खुलेआम लगी मछली मंडी
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • परेड बाजार के सभी दुकानदार भाइयों से गुजारिश है मैं लालू शुक्ला वीडियो के माध्यम से आपको कुछ संदेश दे रहा हूं आपका खादिम लालू शुक्ला अध्यक्ष परेड बाजार, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    1
    परेड बाजार के सभी दुकानदार भाइयों से गुजारिश है मैं लालू शुक्ला वीडियो के माध्यम से आपको कुछ संदेश दे रहा हूं
 
आपका खादिम लालू शुक्ला अध्यक्ष परेड बाजार, 
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *जिलाधिकारी के अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 181 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में एक से अधिक पक्षकार हों, उनमें सभी पक्षों से वार्ता कर संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में सभी पक्षकारों को अनिवार्य रूप से सुना जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित सात दिनों की समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई गई। ग्राम जरकला निवासी रामनारायन का बैंक ऋण चुकाने के बावजूद बंधक मुक्ति का मामला एलडीएम ने तत्काल निस्तारित कराया। ग्राम मंधना निवासी बदलू प्रसाद की पत्नी के निधन के बाद राशन कार्ड में मुखिया परिवर्तन का प्रकरण पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर ही निपटाया। मोनी पत्नी स्व. अवध कुमार की बंद विधवा पेंशन पुनः संचालित कराने के लिए बीडीओ सरसौल ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं ग्राम तिस्मा निवासी संजय तिवारी के खतौनी में नाम संशोधन, ग्राम सरसौल निवासी विकास शुक्ला के खतौनी में अंश संशोधन, ग्राम दौलतपुर नरवल निवासी कमलेश कुमार के वरासत संबंधी प्रकरण तथा ग्राम हाथीपुर निवासी श्याम सिंह की पत्नी का नाम खतौनी के मूल कॉलम में दर्ज कराने के मामलों का भी मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग से संबंधित 111, पुलिस के 15, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 16, चकबंदी के 17, विकास विभाग के 11, विद्युत विभाग के तीन, स्वास्थ्य विभाग के दो तथा शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, उपजिलाधिकारी नरवल सत्यपाल प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    *जिलाधिकारी के अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
कानपुर नगर। 
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 181 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में एक से अधिक पक्षकार हों, उनमें सभी पक्षों से वार्ता कर संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में सभी पक्षकारों को अनिवार्य रूप से सुना जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित सात दिनों की समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई गई। ग्राम जरकला निवासी रामनारायन का बैंक ऋण चुकाने के बावजूद बंधक मुक्ति का मामला एलडीएम ने तत्काल निस्तारित कराया। ग्राम मंधना निवासी बदलू प्रसाद की पत्नी के निधन के बाद राशन कार्ड में मुखिया परिवर्तन का प्रकरण पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर ही निपटाया। मोनी पत्नी स्व. अवध कुमार की बंद विधवा पेंशन पुनः संचालित कराने के लिए बीडीओ सरसौल ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं ग्राम तिस्मा निवासी संजय तिवारी के खतौनी में नाम संशोधन, ग्राम सरसौल निवासी विकास शुक्ला के खतौनी में अंश संशोधन, ग्राम दौलतपुर नरवल निवासी कमलेश कुमार के वरासत संबंधी प्रकरण तथा ग्राम हाथीपुर निवासी श्याम सिंह की पत्नी का नाम खतौनी के मूल कॉलम में दर्ज कराने के मामलों का भी मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।
प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग से संबंधित 111, पुलिस के 15, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 16, चकबंदी के 17, विकास विभाग के 11, विद्युत विभाग के तीन, स्वास्थ्य विभाग के दो तथा शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, उपजिलाधिकारी नरवल सत्यपाल प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता: महिला का पर्स छीनने वाला लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद* उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने महिला से पर्स लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, चाबी का गुच्छा और ₹1000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान समीर (21 वर्ष) निवासी उम्मीदों का शहर, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है। आरोपी को काशीराम सुधापुरम कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और निशानदेही पर लूटा गया पर्स एवं चाबी का गुच्छा भी बरामद कर लिया गया। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    *उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता: महिला का पर्स छीनने वाला लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद*
उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने महिला से पर्स लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, चाबी का गुच्छा और ₹1000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान समीर (21 वर्ष) निवासी उम्मीदों का शहर, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है। आरोपी को काशीराम सुधापुरम कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और निशानदेही पर लूटा गया पर्स एवं चाबी का गुच्छा भी बरामद कर लिया गया।
कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, वार्ड 68 मछरिया यू ब्लॉक कानपुर नगर नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क निर्माण के दौरान हादसा टला किसी भी जनमानस की दुर्घटना होने की सूचना नहीं नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस जैसा कि आज दिनांक एक अगस्त दिन शनिवार समय लगभग दो और तीन के आसपास दोपहर को आपके कानपुर नगर वार्ड 68 मछरिया यू ब्लॉक नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क निर्माण के दौरान एक हादसा चला जिसमें एक बिजली का खंबा घर पर गिरने से घर की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है किसी भी दुर्घटना की सूचना नहीं है राहगीरों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है जो एक हरा नीम का पेड़ गिरने से एक खंभा और बिजली के तार टूट कर जमीन में धराशाई हो गया किसी भी जनमानस की दुर्घटना नहीं देखी गई कानपुर से कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य के द्वारा यह जानकारी प्राप्त किया कि किसी भी जनमानस की दुर्घटना होने की सूचना नहीं प्राप्त है कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन समाचार खोया पाया के लिए संपर्क करें
    3
    कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, 
वार्ड 68 मछरिया यू ब्लॉक कानपुर नगर नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क निर्माण के दौरान  हादसा टला किसी भी जनमानस की दुर्घटना होने की सूचना नहीं 
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस जैसा कि आज दिनांक एक अगस्त दिन शनिवार समय लगभग दो और तीन के आसपास दोपहर को आपके कानपुर नगर वार्ड 68 मछरिया यू ब्लॉक नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क निर्माण के दौरान एक हादसा चला जिसमें एक बिजली का खंबा  घर पर गिरने से घर की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है किसी भी दुर्घटना की सूचना नहीं है राहगीरों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है जो एक हरा नीम का पेड़ गिरने से एक खंभा और बिजली के तार टूट कर जमीन में धराशाई हो गया किसी भी जनमानस की दुर्घटना नहीं देखी गई कानपुर से कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य के द्वारा यह जानकारी प्राप्त किया कि किसी भी जनमानस की दुर्घटना होने की सूचना नहीं प्राप्त है कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन समाचार खोया पाया के लिए संपर्क करें
    user_Omveer
    Omveer
    Media Consultant कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.