Shuru
Apke Nagar Ki App…
नूरपुर में देर रात से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; कल तक अलर्ट बिजनौर के नूरपुर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Sikandar saifi
नूरपुर में देर रात से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; कल तक अलर्ट बिजनौर के नूरपुर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बारिश के डर से बिजली हुई गायब पचास से अधिक गावों में छाया अंधेरा संवाददाता चौधरपुर शुक्रवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश के डर से चौधरपुर बिजली घर से बिजली गायब हो गई जिससे चौधरपुर, क़रनपुर, चक पायती, अमहेड़ा, जिबाई, तबई, सलेमपुर नवादा, अहरोला माफ़ी, पतेई खालसा, हसनपुर कलां, मोहम्मदपुर नरेठा, शाहपुर डसर, मिलक पलूपुरा, रतुपुरा,लोधीपुर राजपूत, बुढनपुर, खय्या माफ़ी, शैखुपुर माफ़ी, मंसूरपुर माफ़ी, फैजगंज, ककराली,सहित पचास से अधिक गांव की बिजली गुल हो गईं जिससे गांव में अंधेरा छा गया पंद्रह घंटे बाद भी बिजली न आने से इन्वेटर भी जबाब दे गये एक तरफ लगातार हो रही बारिश और दूसरी तरफ बिजली न आने से लोगो मुश्किलें बढ़ गई है |बिजली न आने से लोगो को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है|1
- अमरोहा के हसनपुर में लाखों की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 32 से 33 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 21 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह कई दिनों से अपने घर से बाहर था और इसी दौरान उसके घर में चोरी हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 583/2026 दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया।पुलिस ने जांच के बाद आज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों अनस, आसिफ और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी का एक-एक मुकदमा दर्ज है, जबकि नूर मोहम्मद के खिलाफ चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली और सफेद धातु के करीब 32 से 33 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा, वादी ने 1 लाख 90 हजार रुपये नकद चोरी होने की तहरीर दी थी, जिसमें से 1 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।4
- अमरोहा में 33 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी लोकेशन:-अमरोहा रिपोर्ट:-कपिल कुमार मो:-8077404238 अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है।पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को कायस्थान निवासी निसार अहमद अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। वापस लौटने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1.90 लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी हुई। मामले में हसनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान हसनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से 25 सितंबर की रात ईदगाह चौराहा स्थित कब्रिस्तान के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र कासिम, आसिफ पुत्र अमीर हसन और नूर मोहम्मद पुत्र हसमत अली के रूप में हुई है।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मकान बंद होने का फायदा उठाकर उन्होंने घर के पीछे लगे रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी की। चोरी की रकम में से करीब 85 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिए, जबकि जेवरात और बची हुई नकदी छिपाकर रखी थी।3
- अमरोहा। हसनपुर कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में बंद मकान से हुई लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। थाना हसनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 33 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 1.05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। अमरोहा: 33 लाख के जेवरात की चोरी का खुलासा, रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड; तीन गिरफ्तार, बंटवारे से पहले पुलिस ने दबोचा1
- नगीना के विष्णु सारी मोहल्ले में आजाद समाज पार्टी काशीराम की विशाल बैठक नगीना के बिसनोई सराय मोहल्ले में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल बैठक नगीना के बिसनोई सराय मोहल्ले में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। शीतल कुमारी, संभावित विधायक पद प्रत्याशी, नगीना विधानसभा के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और ढोल की थाप पर नृत्य कर अपना समर्थन जताया। बैठक में शीतल कुमारी ने क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और मजबूत संगठन के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मिशन 2027 — जन-जन की आवाज़, मजबूत संगठन और बदलाव का संकल्प। हिंदी न्यूज़ चैनल आवामी संदेश से संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की खास रिपोर्ट1
- फ्री फायर पागल हो गया है । पागल हो गया लड़का फ्री फायर के चक्कर में फ्री फायर पागल हो गया है । पागल हो गया लड़का फ्री फायर के चक्कर में1
- ग्राम sudanpur जिला अमरोहा में दबंगगों द्वारा मजदूर की दीवार गिराई गई वह उससे मारपीट की गई ग्राम सुदनपुरअमरोहा में कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा वह मकान बने हुए हैंअतः ग्राम में बहुत ज्यादा ग्राम समाज की भूमि है अतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन है कि पूरे ग्रामsudanpur रजबपुर थानाजिला अमरोहा की ग्राम समाज की भूमि की जांच की जाएमकान व कब्जा दबंगों द्वारा किया हुआ जांच की जाए1
- समाज पार्टी काशीराम की प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया किरतपुर कस्बे के मोहल्ला मिलकियान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सभा में शीतल कुमारी, संभावित विधायक पद प्रत्याशी, नगीना विधानसभा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, बराबरी और बहुजन समाज की मजबूत भागीदारी की बात रखी। सभा के दौरान लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रति अपना समर्थन जताया और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने चंद्रशेखर आजाद भैया को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तथा नगीना विधानसभा से आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने क्षेत्र में पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “जय भीम” और “मिशन 2027” के नारों के साथ सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की ग्रैंड रिपोर्ट1
- स्कूल से 20 मीटर दूर जीजा ने कक्षा आठ के छात्र पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर हसनपुर. कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से घर जा रहे कक्षा आठ के छात्र पर उसके जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षकों ने आरोपी जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंगा चोली निवासी जितेंद्र (15) पुत्र कैलाश गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह विद्यालय पढ़ने गया था। इसी दौरान सैदनंगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी उसका जीजा नरेश विद्यालय पहुंचा। उसने शिक्षकों से कहा कि जितेंद्र के पिता की तबीयत खराब है और सेफ की चाबी की जरूरत है, इसलिए छात्र को उसके साथ भेज दें। उसकी बात पर शिक्षकों ने जितेंद्र को जीजा के साथ भेज दिया। बताया गया कि विद्यालय से करीब 20 मीटर आगे पहुंचते ही नरेश ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने छात्र के पेट और कनपटी के पास चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल होकर छात्र जमीन पर गिर पड़ा। घटना देखकर विद्यालय के शिक्षक मौके की ओर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी हसनपुर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।4