अमरोहा में 33 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी लोकेशन:-अमरोहा रिपोर्ट:-कपिल कुमार मो:-8077404238 अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है।पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को कायस्थान निवासी निसार अहमद अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। वापस लौटने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1.90 लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी हुई। मामले में हसनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान हसनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से 25 सितंबर की रात ईदगाह चौराहा स्थित कब्रिस्तान के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र कासिम, आसिफ पुत्र अमीर हसन और नूर मोहम्मद पुत्र हसमत अली के रूप में हुई है।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मकान बंद होने का फायदा उठाकर उन्होंने घर के पीछे लगे रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी की। चोरी की रकम में से करीब 85 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिए, जबकि जेवरात और बची हुई नकदी छिपाकर रखी थी।
अमरोहा में 33 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी लोकेशन:-अमरोहा रिपोर्ट:-कपिल कुमार मो:-8077404238 अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद जेवरात की
अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है।पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को कायस्थान निवासी निसार अहमद अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। वापस लौटने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1.90 लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी हुई। मामले में हसनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान हसनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से 25 सितंबर की रात ईदगाह चौराहा स्थित कब्रिस्तान के पास से तीन
संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र कासिम, आसिफ पुत्र अमीर हसन और नूर मोहम्मद पुत्र हसमत अली के रूप में हुई है।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मकान बंद होने का फायदा उठाकर उन्होंने घर के पीछे लगे रोशनदान की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी की। चोरी की रकम में से करीब 85 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिए, जबकि जेवरात और बची हुई नकदी छिपाकर रखी थी।
- New amazon store Noida sarvottam school near by zepto store hiring for new candidate so jo join karna chahta hai call me 96272771561
- जनपद अमरोहा के मोहल्ला काजिस्तान में 33 लाख रुपए की चोरी को चोरों की घटना को अंजाम दिया1
- उझारी में आम के पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाने की साजिश, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज आम के पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाने की साजिश, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज हसनपुर , संवाददाता थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी-ढबारसी मार्ग पर स्थित भीम नगर के पास पेड़ों को काटकर नुकसान पहुँचाने और सुखाने की नियत से केमिकल छिड़कने का मामला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की और दो सगे भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।वनदरोगा अमित कुमार ने तहरीर में बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन रक्षक अंकित कुमार और गूगल फिक्शल कम्पनी के कर्मचारियों के साथ उझारी ढबारसी मार्ग स्थित गाटा संख्या 0-551 पर पहुंचे। वहाँ आरोपी फहीमुद्दीन और नईमुद्दीन पुत्रगण अनीसुद्दीन निगम, निवासी भाटोवाला कुआं, उझारी ट्रैक्टर-टैंकर की मदद से आम के पेड़ों पर घातक केमिकल का छिड़काव कर रहे थे।टीम को देखते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। निरीक्षण के दौरान पेड़ों पर रासायनिक छिड़काव पाया गया, जो वृक्षों को जानबूझकर सुखाने की साजिश थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”1
- *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)2
- अमरोहा में जमीन के पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल3
- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश1
- संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।1
- स्कूल से 20 मीटर दूर जीजा ने कक्षा आठ के छात्र पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर हसनपुर. कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से घर जा रहे कक्षा आठ के छात्र पर उसके जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षकों ने आरोपी जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंगा चोली निवासी जितेंद्र (15) पुत्र कैलाश गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह विद्यालय पढ़ने गया था। इसी दौरान सैदनंगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी उसका जीजा नरेश विद्यालय पहुंचा। उसने शिक्षकों से कहा कि जितेंद्र के पिता की तबीयत खराब है और सेफ की चाबी की जरूरत है, इसलिए छात्र को उसके साथ भेज दें। उसकी बात पर शिक्षकों ने जितेंद्र को जीजा के साथ भेज दिया। बताया गया कि विद्यालय से करीब 20 मीटर आगे पहुंचते ही नरेश ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने छात्र के पेट और कनपटी के पास चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल होकर छात्र जमीन पर गिर पड़ा। घटना देखकर विद्यालय के शिक्षक मौके की ओर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी हसनपुर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।4