Shuru
Apke Nagar Ki App…
रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”1
- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश1
- नालों के काम पर बड़ा सवाल! एक महीने में टूटने लगे स्लैब? | Rampur News रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज से बरेली गेट तक नालों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने करीब एक महीने पहले डाले गए नाले के स्लैब को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ स्लैब टूटने लगे हैं, कई जगह नाला खुला है और कुछ स्थानों पर काम अधूरा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने से कुछ दिन पहले दो मासूम बच्चों की मौत की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद नालों को ढकने का काम कराया गया। वहीं समाजसेवी और चेयरपर्सन सना खान के पति मामून शाह खान की ओर से शहर में विकास कार्य होने की बात कही गई है। दूसरी ओर एडवोकेट आरिफ ने नगर पालिका के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। नोट: वीडियो में शामिल आरोप और बयान संबंधित लोगों के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है। यह वीडियो जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। #RampurNews #Rampur #RampurNagarPalika #RampurNewsToday #UPNews #Nala #NagarPalika #HindiNews #LocalNews #GroundReport1
- अमरोहा यूपी! ➡️अमरोहा में बारिश ने खोली विकास की पोल ➡️ सुबह से लगातार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव ➡️ सड़कें बनीं तालाब, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी ➡️ जलभराव के पानी में गोता लगाते बच्चों का वीडियो वायरल ➡️ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ➡️ जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी ➡️ बारिश के बाद शहर की व्यवस्थाओं की खुली पोल1
- *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)2
- बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी NHAI की व्यवस्था पर उठे सवाल, वाहन चालकों को हुई दिक्कत अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई बारिश के बाद हाईवे के कुछ हिस्सों में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित नजर आई, जिसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन चालक पानी से बचने के लिए सड़क के किनारे से निकलते नजर आए। वहीं तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा पानी राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी पड़ता रहा। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से हादसे की आशंका भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे पर जलभराव की समस्या सामने आती रहती है। उनका आरोप है कि पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने NHAI से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और हाईवे पर जमा पानी को जल्द हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।4
- संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।1
- बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट दिल्ली मे भारी बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट EVM हटाओ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ ये युवाओं की क्रांति है बीजेपी के लिए ये बहुत भारी पड़ेगी भारी बारिश के बीच लाखों लोगों का हूजूम! लोगों का जोश बता रहा है कि ज्ञानेश कुमार और साथ में चोर सरकार भागने वाली है..! #EVM_हटाओ_देश_बचाओ #जंतर_मंतर #वोटचोर_ज्ञानेश #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो1