*बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)
*बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और
भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)
- *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)2
- संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।1
- पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।1
- New amazon store Noida sarvottam school near by zepto store hiring for new candidate so jo join karna chahta hai call me 96272771561
- रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”1
- अमरोहा यूपी! ➡️अमरोहा में बारिश ने खोली विकास की पोल ➡️ सुबह से लगातार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव ➡️ सड़कें बनीं तालाब, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी ➡️ जलभराव के पानी में गोता लगाते बच्चों का वीडियो वायरल ➡️ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ➡️ जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी ➡️ बारिश के बाद शहर की व्यवस्थाओं की खुली पोल1
- राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)3