logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_जयदेव सिंह
जयदेव सिंह
Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)
    3
    राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना
राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना
असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क
संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी।
राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है।
असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।
बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता
वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।
बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी
AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है।
चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।”
उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते।
लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता)
बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति)
बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बरेली में बारिश का रौद्र रूप, जनजीवन बेहाल... अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें पानी से बेहाल हैं, आवागमन प्रभावित है और खेतों में खड़ी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है।
    1
    बरेली में बारिश का रौद्र रूप, जनजीवन बेहाल... अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक
बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें पानी से बेहाल हैं, आवागमन प्रभावित है और खेतों में खड़ी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    6 hrs ago
  • नालों के काम पर बड़ा सवाल! एक महीने में टूटने लगे स्लैब? | Rampur News रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज से बरेली गेट तक नालों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने करीब एक महीने पहले डाले गए नाले के स्लैब को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ स्लैब टूटने लगे हैं, कई जगह नाला खुला है और कुछ स्थानों पर काम अधूरा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने से कुछ दिन पहले दो मासूम बच्चों की मौत की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद नालों को ढकने का काम कराया गया। वहीं समाजसेवी और चेयरपर्सन सना खान के पति मामून शाह खान की ओर से शहर में विकास कार्य होने की बात कही गई है। दूसरी ओर एडवोकेट आरिफ ने नगर पालिका के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। नोट: वीडियो में शामिल आरोप और बयान संबंधित लोगों के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है। यह वीडियो जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। #RampurNews #Rampur #RampurNagarPalika #RampurNewsToday #UPNews #Nala #NagarPalika #HindiNews #LocalNews #GroundReport
    1
    नालों के काम पर बड़ा सवाल! एक महीने में टूटने लगे स्लैब? | Rampur News
रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज से बरेली गेट तक नालों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने करीब एक महीने पहले डाले गए नाले के स्लैब को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ स्लैब टूटने लगे हैं, कई जगह नाला खुला है और कुछ स्थानों पर काम अधूरा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने से कुछ दिन पहले दो मासूम बच्चों की मौत की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद नालों को ढकने का काम कराया गया। वहीं समाजसेवी और चेयरपर्सन सना खान के पति मामून शाह खान की ओर से शहर में विकास कार्य होने की बात कही गई है। दूसरी ओर एडवोकेट आरिफ ने नगर पालिका के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। नोट: वीडियो में शामिल आरोप और बयान संबंधित लोगों के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है।
यह वीडियो जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।
#RampurNews
#Rampur
#RampurNagarPalika
#RampurNewsToday
#UPNews
#Nala
#NagarPalika
#HindiNews
#LocalNews
#GroundReport
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
    1
    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उर्स का हुआ आगाज उर्स । जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उसके मौके पर लोगों ने चादर पोसी की और उर्स में अकीदतमंद मौजूद रहे
    2
    जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उर्स का हुआ आगाज उर्स ।
जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उसके मौके पर लोगों ने चादर पोसी की और उर्स में अकीदतमंद मौजूद रहे
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बरेली में लगातार बारिश, रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा बरेली कार्यालय संवाददाता — आयुष मिश्रा बरेली जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। नदी में पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन रही है। वहीं नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे आने-जाने में परेशानी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रामगंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
    1
    बरेली में लगातार बारिश, रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा बरेली कार्यालय संवाददाता — आयुष मिश्रा
बरेली जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। नदी में पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन रही है। वहीं नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे आने-जाने में परेशानी बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रामगंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
    user_Ayush Mishra
    Ayush Mishra
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
    1
    भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा
जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा।
जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल में नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में दंगा भड़काने की साजिश की गई और सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए। हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इस दौरान विधायक ने विवादित बयान भी दिया। सुनिए उनकी पूरी बात। विओ- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश की गई। उन्होंने सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित बयानों के जरिए तनाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नंद किशोर गुर्जर ने लोनी की आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अलग-अलग घटनाओं पर राजनीतिक रूप से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाती है। संभल में 1978 के दंगों का जिक्र और कथित धमकियों को लेकर विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कथित तौर पर दंगा भड़काने की धमकी देने वालों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।” बाइट, नन्द किशोर गुर्जर, लोनी विधायक
    1
    संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और

संभल में नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान
संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में दंगा भड़काने की साजिश की गई और सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए। हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इस दौरान विधायक ने विवादित बयान भी दिया। सुनिए उनकी पूरी बात।
विओ- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश की गई। उन्होंने सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित बयानों के जरिए तनाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नंद किशोर गुर्जर ने लोनी की आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अलग-अलग घटनाओं पर राजनीतिक रूप से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाती है। संभल में 1978 के दंगों का जिक्र और कथित धमकियों को लेकर विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कथित तौर पर दंगा भड़काने की धमकी देने वालों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।”
बाइट, नन्द किशोर गुर्जर, लोनी विधायक
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट दिल्ली मे भारी बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट EVM हटाओ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ ये युवाओं की क्रांति है बीजेपी के लिए ये बहुत भारी पड़ेगी भारी बारिश के बीच लाखों लोगों का हूजूम! लोगों का जोश बता रहा है कि ज्ञानेश कुमार और साथ में चोर सरकार भागने वाली है..! #EVM_हटाओ_देश_बचाओ #जंतर_मंतर #वोटचोर_ज्ञानेश #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो
    1
    बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू  जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट 

दिल्ली मे भारी बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू  जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट 
EVM हटाओ 
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ 
ये युवाओं की क्रांति है बीजेपी के लिए ये बहुत भारी पड़ेगी
भारी बारिश के बीच लाखों लोगों का हूजूम!
लोगों का जोश बता रहा है कि ज्ञानेश कुमार और साथ में चोर सरकार भागने वाली है..!
#EVM_हटाओ_देश_बचाओ #जंतर_मंतर  #वोटचोर_ज्ञानेश #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.