logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।

10 hrs ago
user_Nitin Sagar
Nitin Sagar
Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश
सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें  भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।
    1
    जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया।
जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)
    2
    *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें*
संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई  बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है।
फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया 
किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है।
गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है।
किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
(संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Media company संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।
    1
    संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है
संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है।
संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है।
आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिल्सी में हाईवे पर गिरा पुराना पेड़, लगा लंबा जाम..... 🚨 बड़ी अपडेट | बिल्सी बदायूं के बिल्सी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रंजना हॉस्पिटल तिराहा, कछला मार्ग पर भारी बारिश के चलते कई वर्षों पुराना लिप्टिस का पेड़ अचानक हाईवे मार्ग पर गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बिल्सी में हाईवे पर गिरा पुराना पेड़, लगा लंबा जाम.....
🚨 बड़ी अपडेट | बिल्सी
बदायूं के बिल्सी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
जहां रंजना हॉस्पिटल तिराहा, कछला मार्ग पर भारी बारिश के चलते कई वर्षों पुराना लिप्टिस का पेड़ अचानक हाईवे मार्ग पर गिर गया।
पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
फिलहाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिल्सी क्षेत्र में ठंडी हवा के साथ बारिश में लोगों का हुआ बुरा हाल
    1
    बिल्सी क्षेत्र में ठंडी हवा के साथ बारिश में लोगों का हुआ बुरा हाल
    user_Vinay kumar
    Vinay kumar
    Driver बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख” रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”
    1
    रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”
रागिनी नायक का PM मोदी पर हमला, बोलीं- “अब छात्र-नौजवान बदलेंगे हवा का रुख”
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • 25 से 27 सितम्बर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी, आमजन की सुरक्षा एवं कृषि के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के क्रम में जनपद सम्भल में 25 से 27 सितम्बर 2026 तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली एवं वज्रपात की भी संभावना है। जनपदवासियों की सुरक्षा तथा कृषि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई है— आकस्मिक निचले एवं बाढ़ वाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा पेड़ों की शरण लेने से बचें। सुरक्षित एवं संरक्षित पक्के मकानों के अंदर आश्रय लें। अस्थायी एवं असुरक्षित संरचनाओं को खाली कराकर सुरक्षित किया जाए। खनन गतिविधियों को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाए। कृषि अनाज एवं पानी से नुकसान होने वाले उत्पादों को ऊंचे स्थान पर रखें। कृषि कार्यों में सिंचाई, कटाई एवं उर्वरक के प्रयोग से बचें। सामुदायिक सेवाओं में बड़ी विफलता से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना तैयार रखें। अपेक्षित विलंब /यातायात बंद होने के कारण पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक यात्रा स्थगित करें। नालों एवं मौसमी जलधाराओं से दूर एवं सुरक्षित रहें। कच्ची पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें तथा बारिश के दौरान फिसलन एवं कम दृश्यता की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। चेतावनी/खतरे के निशान के निकट बहने वाली नदी के बैराजों/तटों एवं आसपास के निचले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा तटबंधों एवं बांधों के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। अतिप्रवाहित पुलों, जलप्रपातों एवं जलमग्न सुरंगों से यात्रा करने से बचें। आवश्यकता के आधार पर अस्थायी आश्रय गृह, अस्पताल तथा भोजन, पानी एवं बिजली की व्यवस्था को स्टैंडबाय मोड पर रखा जा सकता है। अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    1
    25 से 27 सितम्बर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी, आमजन की सुरक्षा एवं कृषि के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील
भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के क्रम में जनपद सम्भल में 25 से 27 सितम्बर 2026 तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली एवं वज्रपात की भी संभावना है।
जनपदवासियों की सुरक्षा तथा कृषि के दृष्टिगत  जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई है—
आकस्मिक  निचले एवं बाढ़  वाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा पेड़ों की शरण लेने से बचें।
सुरक्षित एवं संरक्षित पक्के मकानों के अंदर आश्रय लें।
अस्थायी एवं असुरक्षित संरचनाओं को खाली कराकर सुरक्षित किया जाए।
खनन गतिविधियों को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाए।
कृषि अनाज एवं पानी से नुकसान होने वाले उत्पादों को ऊंचे स्थान पर रखें।
कृषि कार्यों में सिंचाई, कटाई एवं उर्वरक के प्रयोग से बचें।
सामुदायिक सेवाओं में बड़ी विफलता से  बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना तैयार रखें।
अपेक्षित विलंब /यातायात बंद होने के कारण  पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक यात्रा स्थगित करें।
नालों एवं मौसमी जलधाराओं से दूर एवं सुरक्षित रहें।
कच्ची पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें तथा बारिश के दौरान फिसलन एवं कम दृश्यता की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें।
चेतावनी/खतरे के निशान के निकट बहने वाली  नदी के  बैराजों/तटों एवं आसपास के निचले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा तटबंधों एवं बांधों के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं।
अतिप्रवाहित पुलों, जलप्रपातों एवं जलमग्न  सुरंगों से यात्रा करने से बचें।
आवश्यकता के आधार पर अस्थायी आश्रय गृह, अस्पताल तथा भोजन, पानी एवं बिजली की व्यवस्था को स्टैंडबाय मोड पर रखा जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.